Thursday, 31 October 2013

विधानसभा निर्वाचन 2013

नाम निर्देशन पत्र एक नवम्बर से प्राप्त किए जायेंगे

केवल चार व्यक्ति ही जा सकेंगे रिटर्निंग आफीसर के समक्ष 

भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 31, 2013, 18:54 IST
विधानसभा निर्वाचन-2013 के तहत भोपाल जिले के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक नवम्बर से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि एक नवम्बर को निर्वाचन सूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाने का सिलसिला शुरू हो जायेगा जो 8 नवम्बर तक चलेगा। नाम निर्देशन पत्र एक नवम्बर से (अवकाश के दिनों को छोड़कर) लगातार 8 नवम्बर तक रोजाना प्रातः 11बजे से अपरान्ह तीन बजे तक अधिसूचित स्थानों पर प्राप्त किये जायेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति और संवीक्षा के समय अभ्यर्थी प्रस्थापक सहित कुल चार व्यक्ति ही रिटर्निंग आफीसर के समक्ष उपस्थित हो सकेंगे।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के स्थान तय
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने के स्थानों का निर्धारण कर दिया गया है। इन्हीं अधिसूचित स्थानों पर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर नाम निर्देशन पत्र प्राप्तकरेंगे।
विधानसभा क्षेत्र 149-बैरसिया के लिए नाम निर्देशन पत्र न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी बैरसिया, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 150 भोपाल उत्तर के लिए नाम निर्देशन पत्र कक्ष क्रमांक 119 न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी बैरागढ़वृत्त ए-ब्लाक, पुराना सचिवालय कलेक्ट्रेट परिसर भोपाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-151-नरेला के लिए नाम निर्देशन पत्रन्यायालय अनुविभागीय अधिकारी गोविन्दपुरा वृत्त (पुराना आरटीओ परिसर) में प्राप्त किये जायेंगे। इसी तरह विधानसभाक्षेत्र क्रमांक-152-भोपाल दक्षिण पश्चिम के लिए नाम निर्देश पत्र कक्ष क्रमांक 144 न्यायालय अपर कलेक्टर ए-ब्लाक,पुराना सचिवालय कलेक्ट्रेट भोपाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-153-भोपाल मध्य के लिए न्यायालय अनुविभागीयअधिकारी शहर भोपाल वृत्त बी-ब्लाक पुराना सचिवालय भोपाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-154- गोविन्दपुरा के लिए नाम निर्देशन पत्र कक्ष क्रमांक-152 न्यायालय अपर जिला दण्डाधिकारी ए-ब्लाक पुराना सचिवालय कलेक्ट्रेट भोपाल औरविधानसभा क्षेत्र क्रमांक-155-हुजूर के लिए नाम निर्देशन पत्र न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी हुजूर डी-ब्लाक पुराना सचिवालय भोपाल में प्राप्त किए जायेंगे।
संविक्षा 9 नवम्बर को होगी
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 9 नवम्बर,13 को उन्हीं स्थानों पर होगी जहां एक से आठ नवम्बर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जायेंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना 11 नवम्बर,13 तक ली जा सकेगी।अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना भी नाम निर्देश पत्र दाखिल करने के स्थान पर ही दी जायेगी

ग्राउंड रिपोर्ट-2 : नए चेहरे कांग्रेस की जरूरत पुराने भाजपा की मजबूरी

प्रशांत शर्मा | Oct 31, 2013, 03:57AM IST
 
EmailPrintComment
ग्राउंड रिपोर्ट-2 : नए चेहरे कांग्रेस की जरूरत पुराने भाजपा की मजबूरी
निमाड़ जोन
4 जिले 16 सीटें
खंडवा. जोन में सिर्फ एक सीट तक सिमटी कांग्रेस के पास यहां खोने को कुछ है नहीं, इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा पाने के लिए जोर लगा रही है। हालांकि विधायकों के प्रति कार्यकर्ताओं की असंतुष्टि हाईकमान के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। ऐसे में कुछ सीटों पर अप्रत्याशित और कठोर फैसले भी लिए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कुछ सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं, जबकि कुछ सीटों पर मामूली अंतर से जीत-हार का फैसला होगा।
शुरू में अरुण यादव भीकनगांव से छाया मोरे का नाम आगे कर रहे थे, लेकिन अब झूमा सोलंकी के नाम पर सहमति बनती दिख रही है। झूमा की आदिवासी क्षेत्र में अच्छी पकड़ बताई जा रही है। हरसूद में स्थानीय स्तर पर कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं मिलने पर कांग्रेस धार से पूर्व सांसद सूरजभानुसिंह सोलंकी को लाने की तैयारी में है। सोलंकी तीन महीने से क्षेत्र में जनसंपर्क कर विजय शाह के खिलाफ धार मजबूत कर रहे हैं। खरगोन से दावेदार भाजपा विधायक बालकृष्ण पाटीदार के सामने कांग्रेस के रवि जोशी मोर्चा संभालने की तैयारी में जुटे हैं। भाजपा पिछली बार जीते प्रत्याशियों के टिकट काटकर नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती। ऐसे में इक्का-दुक्का सीटों को छोड़कर बाकी पर पुराने चेहरे ही देखने को मिल सकते हैं। हालांकि निमाड़ की आधा दर्जन सीटों पर विधायकों के खिलाफ  जोरदार तरीके से आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आला नेताओं का संकट बढ़ा दिया है।
नर्मदा और ताप्ती के बीच फैले निमाड़ जोन की 16 में से 15 सीटों पर भाजपा काबिज है। इस स्थिति को बरकरार रखना उसके लिए बड़ी चुनौती है। वर्तमान समीकरणों को देखकर यह माना जा रहा है कि भाजपा अपने अधिकांश विधायकों पर फिर दांव लगाएगी। कांग्रेस अधिकांश सीटों पर नए चेहरे उतारने की कवायद करती दिख रही है। नर्मदा पट्टी के मतदाता पुराने कस्मे-वादे याद कर दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के चेहरे सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
बुरहानपुर
नेपानगर में भाजपा को अपनों से खतरा
बुरहानपुर में भाजपा से अर्चना चिटनीस का नाम तय है। नेपानगर में भाजपा को अपनों से ही खतरा नजर आ रहा है। बगावत रोकने के लिए नंदकुमारसिंह चौहान और चिटनीस को जवाबदारी दी गई है। भाजपा राजेंद्र दादू को दोबारा मौका दे सकती है। कांग्रेस से यहां रामकिशन पटेल को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। पार्टी बुरहानपुर में जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी या सुरेंद्रसिंह ठाकुर में से किसी को मैदान में उतारेगी।
खरगोन
बड़वाह में भाई-भाई में हो सकता है मुकाबला
भाजपा में खरगोन, महेश्वर को छोड़ बाकी सीटों पर प्रत्याशी बदलने को लेकर दबाव। कसरावद में अरुण यादव के भाई सचिन यादव टिकट पक्का मानकर चल रहे हैं। भाजपा में विधायक आत्माराम पटेल के विरोध के कारण दशरथ मंडलोई, जितेंद्र आर्य, बाबूलाल मंडलोई के नाम भी चर्चा में। महेश्वर में कांग्रेस देवेंद्र साधौ की बजाय विजयलक्ष्मी साधौ को टिकट देने की तैयारी में। सुश्री साधौ के मना करने पर मैदान सुनील खांडे के हवाले किया जा सकता है। भाजपा राजकुमार मेव यहां से फिर टिकट दे सकती है। बड़वाह से भाजपा विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी को फिर टिकट मिल सकता है। हालांकि इंदौर महापौर कृष्णमुरारी मोघे भी दावा कर रहे हैं। कांग्रेस हितेंद्रंिसंह के सामने उनके ही बड़े भाई राजेंद्रसिंह सोलंकी को लड़ाने की तैयारी में है। यदि ऐसा हुआ तो मुकाबला रोचक होगा।
खंडवा
विजय शाह के इलाके में माइकल पर निगाह
भाजपा खंडवा से देवेंद्र वर्मा व हरसूद से विजय शाह का नाम लगभग तय कर चुकी है। कांग्रेस पंधाना से नंदू बारे और हरसूद से सूरजभानुसिंह सोलंकी के नाम को हरी झंडी दे चुकी है। मांधाता में लोकेंद्रसिंह तोमर का नाम लगभग तय, लेकिन भाजपा महामंत्री नंदकुमारसिंह चौहान का नाम भी सामने आ रहा है। हरसूद में इस समय सबसे ज्यादा चर्चित नाम है- भैयालाल माइकल का। जिला पंचायत सदस्य माइकल कोरकू समाज से हैं। क्षेत्र में इसके करीब  82 हजार सदस्य हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही माइकल को साधने का प्रयास करेंगे। खंडवा में अनुसूचित जाति के वोटों को ध्यान में रखकर कांग्रेस मोहन ढाकसे को टिकट दे सकती है। मनीष पाचोरे, कुंदन मालवीय के नाम भी चल रहे हैं। मांधाता में राजनारायणसिंह अपने या बेटे उत्तमपालसिंह के लिए टिकट मांग रहे हैं।
बड़वानी
विधायक को 5वीं शादी से रोकने के लिए जोर
बड़वानी से भाजपा विधायक प्रेमसिंह पटेल को पांचवीं बार मौका देने वाली है। कांग्रेस रमेश पटेल को मैदान में उतारकर प्रेमसिंह को पांचवीं शादी करने से रोकने के लिए पूरा दम लगाएगी। कांग्रेस का कहना है प्रेमसिंह, जब भी चुनाव जीतते हैं, शादी करते हैं। राजपुर से भाजपा देवीसिंह पटेल को फिर मौका दे सकती है। यहां कांग्रेस से चंद्रभागा किराड़े व बाला बच्चन के नाम चल रहे हैं। बच्चन को राजपुर से टिकट देने का विरोध होने लगा है। ऐसे में उन्हें वापस पानसेमल भेजा जा सकता है। यहां भाजपा में दो नामों  पर चर्चा है।
कामकाज से निपटकर चुनावी चर्चा
किसानों के क्षेत्र निमाड़ के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में चुनावी चर्चा जोरों पर है। दिनभर खेत में काम करने के बाद शाम को लोग इकट्ठा होते हैं। चर्चा का एक ही विषय है-टिकट किसे मिल रहा है। किसे वोट दिया जाए, किसे नहीं और कौन जीतेगा।
किसी के दीये जले किसी के दिल
ग्राउंड रिपोर्ट-2
बुंदेलखंड जोन
5 जिले 23 सीटें
प्रवीण पाण्डेय. सागर त्नकांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में अभी टिकट फाइनल नहीं हुए हैं, लेकिन टिकट का संकेत मिलते ही किसी के यहां दिवाली के पहले ही दीये जल गए हैं और जिनके नाम को हरी झंडी नहीं मिली उनके तो दिल जल गए हैं। अब वे अपने विरोधियों को निपटाने में जुट गए हैं। 
पन्ना
पन्ना में भाजपा पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले को फिर प्रत्याशी बना रही है। वे पिछला चुनाव 42 वोटों से हार गई थीं। कांग्रेस विधायक श्रीकांत दुबे को फिर प्रत्याशी बना सकती है। पवई से भाजपा बृजेंद्र प्रतापसिंह को फिर खड़ा कर सकती है। हालांकि पार्टी में उनके विरोधी संजय नगाइच जोर आजमाइश कर रहे हैं। कांग्रेस यहां से पूर्व मंत्री मुकेश नायक या राजा पटेरिया को प्रत्याशी बना सकती है। युवा कांग्रेस कोटे से वीरेंद्र द्विवेदी का भी नाम सामने आया है। गुन्नौर में भाजपा विधायक राजेश वर्मा, काशी बागरी या महेंद्र बागरी में किसी एक को टिकट दे सकती है। कांग्रेस से आशीष बागरी और फुंदर चौधरी के नाम चर्चा में हैं।
दिग्गजों की दिवाली बाकी के हाथ खाली
दोनों ही प्रमुख दलों के कुछ दावेदार टिकट की हरी झंडी मिलते ही चुनावी दिवाली मनाने निकल चुके हैं। जिनके टिकट फाइनल नहीं हुए वे अपने आकाओं के यहां चक्कर काटने के अलावा अपने विरोधियों को निपटाने के हथकंडे अपनाने में लग गए हैं। बुंदेलखंड जोन की 26 में से करीब 12 सीटों पर भाजपा एवं 10 पर कांग्रेस के नेताओं के टिकट लगभग फाइनल हो गए हैं
सात मंत्रियों पर प्रदर्शन दोहराने का दबाव: शिवराज मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड से सात मंत्री हैं। इन पर पिछला प्रदर्शन दोहराने का दबाव है, लेकिन एक को छोड़ बाकी का पार्टी में ही खुलकर विरोध होने से ये मंत्री सांसत में हैं। रहली से गोपाल भार्गव एवं दमोह से जयंत मलैया का चुनाव लड़ना तय है। रामकृष्ण कुसमारिया सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।

सागर
कहीं नए, कहीं पुराने चेहरेरहली से गोपाल भार्गव के खिलाफ कांग्रेस ब्रज बिहारी पटेरिया, जीवन पटेल या सौरभ हजारी पर दांव लगा सकती है। कांग्रेस में सुरख़ी से गोविंद राजपूत के सामने भाजपा पारुल साहू को मौका दे रही है। वहीं खुरई से अरुणोदय चौबे का मुकाबला सांसद भूपेंद्रसिंह से फिर हो सकता है। सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन का विरोध है। पूर्व विधायक सुधा जैन व मुकेश जैन ढाना भी दावेदार हैं। कांग्रेस में सुशील तिवारी, संतोष पांडेय व स्वदेश जैन के नाम आगे आए हैं। देवरी व बीना में भाजपा-कांग्रेस को प्रत्याशी तय करने में पसीना आ रहा है।
छतरपुर
दोनों दलों में भारी कशमकश
छतरपुर से भाजपा इस बार उमेश शुक्ला को उतार सकती है। कांग्रेस से आलोक उर्फ पज्जन चतुर्वेदी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। डील मणि उर्फ बब्बू राजा भी दावेदार हैं। महाराजपुर से निर्दलीय मानवेंद्र सिंह जीते थे जो अब भाजपा में आ चुके हैं। यहां मानवेंद्र के अलावा पुष्पेंद्र पाठक प्रबल दावेदार हैं। कांग्रेस से महेंद्र सिंह व राजेश महतो के नाम सामने आए हैं। राजनगर से कांग्रेस के विधायक विक्रमसिंह उर्फ नाती राजा फिर चुनाव मैदान में होंगे। भाजपा में घासीराम पटेल, रामकृष्ण कुसमारिया को टिकट मिल सकता है।
टीकमगढ़
सपा-बसपा का भी असर
टीकमगढ़ से कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह फिर मैदान में होंगे। पिछली बार उन्होंने उमा भारती को हराया था। भाजपा उनके सामने केके श्रीवास्तव को उतारने की तैयारी में है। पृथ्वीपुर में भाजपा से स्व. सुनील नायक की पत्नी अनीता नायक का चुनाव लड़ना तय है। यहां कांग्रेस के बृजेंद्रसिंह राठौर फिर लड़ना चाहते हैं लेकिन पार्टी उन्हें निवाड़ी भेजने की तैयारी में है। यहां सपा ने संजू यादव को खड़ा किया है। निवाड़ी से सपा विधायक मीरा दीपक यादव फिर मैदान में होंगी। जतारा से भाजपा के हरिशंकर खटीक फिर मैदान में उतर रहे हैं।
खाता खोलने की चुनौती
दमोह में भाजपा से जयंत मलैया सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस उनके मुकाबले चंद्रभान लोधी को प्रत्याशी बना रही है। जबेरा में भाजपा के दशरथ लोधी का मुकाबला कांग्रेस के प्रतापसिंह लोधी से हो सकता है। वैसे कांग्रेस से तान्या सोलोमन भी प्रबल दावेदार हैं। पथरिया में भाजपा से रामकृष्ण कुसमारिया के अलावा लाखन पटेल का नाम सामने आया है। कांग्रेस से पुष्पेंद्र हजारी, मनीषा दुबे व राजेश तिवारी दावेदार हैं। हटा में भाजपा की उमा देवी खटीक को फिर मौका मिल सकता है। कांग्रेस में खूबचंद तंतुवाय का नाम सामने आया है।

कैलाश का महू, रंजना का कुक्षी से सिंगल नाम, दोनों राजी नहीं

प्रशांत कालीधार | Oct 31, 2013, 07:02AM IST
 
EmailPrintComment
कैलाश का महू, रंजना का कुक्षी से सिंगल नाम, दोनों राजी नहीं
इंदौर. भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची के गुरुवार रात तक दिल्ली से घोषित होने के आसार हैं। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल, डबल और कहीं-कहीं तीन नामों की पैनल वाली सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दिल्ली पहुंच गए हैं।  सिंगल नाम वाली सीटों के अधिकांश उम्मीदवार पहली सूची से घोषित होंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का महू से और मंत्री रंजना बघेल का कुक्षी से सिंगल नाम है लेकिन दोनों वहां से चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
रंजना मनावर से और विजयवर्गीय इंदौर-3 से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। रंजना का नाम मनावर में भी है लेकिन गोपाल कनौज के साथ। इंदौर-3 से कैलाश विजयवर्गीय का नाम पैनल में नहीं जोड़ा गया। नेताओं ने तर्क दिया कि विजयवर्गीय का कद इतना बड़ा है कि उन्हें किसी के साथ पैनल में नहीं रखा जा सकता। रंजना और विजयवर्गीय की उम्मीदवारी का फैसला आज दिल्ली में होगा।  इसके साथ सांवेर पर भी चर्चा होगी। 
धार से नीना का ही नाम 
विक्रम वर्मा की पत्नी नीना वर्मा धार विधानसभा सीट से फिर भाजपा की उम्मीदवार होंगी। सूची में उनका सिंगल नाम है। धरमपुरी, सरदारपुर, गंधवानी मनावर में दो-दो और बदनावर में तीन नाम की पैनल बनाई गई है। आलीराजपुर, जोबट, पेटलावद, थांदला में सिंगल और झाबुआ में दो नामों की पैनल बनाई गई है। देवास में सिंगल, खातेगांव में मौजूदा विधायक के साथ चौंकाने वाले नाम (डॉ. रवि वर्मा) की पैनल, सोनकच्छ, हाटपीपल्या और बागली में मौजूदा विधायक के सिंगल नाम हैं।

बागियों के कारण ये बन गए मंत्री और विधायक

अर्जुन रिछारिया | Oct 31, 2013, 10:37AM IST
 
EmailPrintComment
बागियों के कारण ये बन गए मंत्री और विधायक
भोपाल. प्रदेश में कई नेताओं को बागियों ने मंत्री और विधायक बना दिया। बागी खड़े होकर यह खुद तो नहीं जीते लेकिन दूसरों की किस्मत जरूर चमका दी। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस-भाजपा से बागी हुए नेता या तो निर्दलीय खड़े हुए या अन्य दलों में शामिल हो गए और चुनाव मैदान में उतरकर अपनी पूर्व पार्टी के प्रत्याशी की लुटिया डुबो दी। हालांकि ये खुद भी नहीं जीते लेकिन फायदा मिला तीसरे को।
विपक्षी पार्टी के बागियों के कारण ही कांग्रेस और भाजपा के कुछ नेता विधायक बने। इनमें से भाजपा के कुछ विधायक तो बाद में मंत्री भी बने। भाजपा में रामकृष्ण कुसमारिया, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और नारायण सिंह कुशवाह को विपक्षी पार्टी की बगावत से हुए फायदे के कारण ही मंत्री बनने का मौका मिला। इसी तरह कांग्रेस में कल्पना परुलेकर, निशीथ पटेल, नारायण प्रजापति, चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी विधायक नहीं बनते यदि इनके सामने भाजपा के बागी न होते।
बागी होकर निर्दलीय जीते
टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस व भाजपा के दो नेता निर्दलीय खड़े हुए और जीतकर पार्टी से बदला भी ले लिया। इनमें कांग्रेस से बागी पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह उर्फ भंवरराजा महाराजपुर से निर्दलीय लड़े और 19,413 वोट लेकर जीत दर्ज की। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। वहीं मंत्री विजय शाह के भाई संजय शाह बगावत कर टिमरनी से निर्दलीय खड़े हुए और 29,868 वोट के साथ जीते।

Wednesday, 30 October 2013

ज्यादा विधायकों के टिकट काटने की नहीं दिखाई हिम्मत

भास्कर न्यूज | Oct 30, 2013, 07:42AM IST
 
EmailPrintComment
ज्यादा विधायकों के टिकट काटने की नहीं दिखाई हिम्मत
रायपुर. कमजोर परफॉर्मेस वाले विधायकों का टिकट काटने के मामले में भाजपा और कांग्रेस पिछले चुनावों की तरह साहस नहीं दिखा पाईं। भाजपा 20 से अधिक और कांग्रेस दर्जनभर विधायकों को घर बैठाने वाली थी। भाजपा 13 और कांग्रेस सिर्फ 2 विधायकों का टिकट काट पाई। 
 
भाजपा में जैसे-जैसे टिकट वितरण का काम पूरा होता गया, पार्टी पर मजबूरी हावी हो गई है। कई सीटें ऐसी रहीं जहां पर गुटीय विवाद के चलते टिकट मनचाहे नेता को नहीं दिया जा सका। कहीं जाति समीकरण तो कहीं पर स्थानीय दूसरी परिस्थितियां। अलग-अलग माध्यम से सर्वे रिपोर्ट तैयार करने वाले भाजपा के रणनीतिकार जब टिकट बांटने बैठे तो उनके सामने विकल्प तो थे लेकिन विद्रोह और कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी बड़े विषय के रूप में विचारणीय हो गई।
 
इस वजह से कई क्षेत्रों में स्थानीय विधायकों को फिर मौका दिया गया या कई क्षेत्रों में पुराना चुनाव हारे नेताओं पर ही भरोसा करना पड़ा। मसलन भाटापारा में लगातार चुनाव हारने के बावजूद शिवरतन शर्मा रिपीट किए गए। पिछले चुनाव में बाजी हार चुकी रमशीला साहू को गुंडरदेही से दुर्ग ग्रामीण में शिफ्ट कर दिया गया। महासमुंद में डॉ. विमल चोपड़ा को टिकट देने की सहमति बन जाने के बाद ऐनवक्त पर पुराने प्रत्याशी पूनम चंद्राकर को फिर से आजमाया गया। पूनम को टिकट नहीं देने से चंद्राकर वोटों की नाराजगी सामने आने का डर था। दूसरे स्थानीय गुटबाजी में पूनम चंद्राकर का पलड़ा भारी पड़ गया। विमल चोपड़ा संगठन के प्रमुख नेताओं के मन में बैठे संशय के माहौल से बाहर नहीं निकल पाए। धमतरी में इंदर चोपड़ा को टिकट देने पर दो राय थी। यही वजह है कि वहां प्रताप राव कृदा को टिकट देने के बारे में कई दफे विचार किया गया लेकिन चोपड़ा को यह माइलेज मिल गया कि वे लगातार सक्रिय रहे और वर्तमान विधायक को वे ही टक्कर दे सकते हैं।
 
जांजगीर में नारायण चंदेल के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी का खुलकर इजहार किया था। फिर भी पार्टी को उनके ही नाम पर विचार करना पड़ा। राजिम में पिछला चुनाव हारने वाले संतोष उपाध्याय के बदले साहू समाज से किसी नेता को उतारने की योजना थी लेकिन आखिर में संतोष पर ही भरोसा करना पड़ा। दूसरी तरफ कांग्रेस में मोहला मानपुर से शिवराज उसारे और लुंड्रा से रामदेव राम का टिकट काटा गया है। 
 
कुल मिलाकर भाजपा टिकट बांटने में उस तरह के कड़े फैसले नहीं ले पाई जिस तरह 2008 में लिए गए थे। इसके पीछे की रणनीति यह थी कि पिछली बार विधायकों की नाराजगी को कम करने की योजना काम कर रही थी। इस बार की रणनीति में कम से कम आक्रोश को सामने लाने की योजना प्रमुख थी।

ज्यादा विधायकों के टिकट काटने की नहीं दिखाई हिम्मत

भास्कर न्यूज | Oct 30, 2013, 07:42AM IST
 
EmailPrintComment
ज्यादा विधायकों के टिकट काटने की नहीं दिखाई हिम्मत
रायपुर. कमजोर परफॉर्मेस वाले विधायकों का टिकट काटने के मामले में भाजपा और कांग्रेस पिछले चुनावों की तरह साहस नहीं दिखा पाईं। भाजपा 20 से अधिक और कांग्रेस दर्जनभर विधायकों को घर बैठाने वाली थी। भाजपा 13 और कांग्रेस सिर्फ 2 विधायकों का टिकट काट पाई। 
 
भाजपा में जैसे-जैसे टिकट वितरण का काम पूरा होता गया, पार्टी पर मजबूरी हावी हो गई है। कई सीटें ऐसी रहीं जहां पर गुटीय विवाद के चलते टिकट मनचाहे नेता को नहीं दिया जा सका। कहीं जाति समीकरण तो कहीं पर स्थानीय दूसरी परिस्थितियां। अलग-अलग माध्यम से सर्वे रिपोर्ट तैयार करने वाले भाजपा के रणनीतिकार जब टिकट बांटने बैठे तो उनके सामने विकल्प तो थे लेकिन विद्रोह और कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी बड़े विषय के रूप में विचारणीय हो गई।
 
इस वजह से कई क्षेत्रों में स्थानीय विधायकों को फिर मौका दिया गया या कई क्षेत्रों में पुराना चुनाव हारे नेताओं पर ही भरोसा करना पड़ा। मसलन भाटापारा में लगातार चुनाव हारने के बावजूद शिवरतन शर्मा रिपीट किए गए। पिछले चुनाव में बाजी हार चुकी रमशीला साहू को गुंडरदेही से दुर्ग ग्रामीण में शिफ्ट कर दिया गया। महासमुंद में डॉ. विमल चोपड़ा को टिकट देने की सहमति बन जाने के बाद ऐनवक्त पर पुराने प्रत्याशी पूनम चंद्राकर को फिर से आजमाया गया। पूनम को टिकट नहीं देने से चंद्राकर वोटों की नाराजगी सामने आने का डर था। दूसरे स्थानीय गुटबाजी में पूनम चंद्राकर का पलड़ा भारी पड़ गया। विमल चोपड़ा संगठन के प्रमुख नेताओं के मन में बैठे संशय के माहौल से बाहर नहीं निकल पाए। धमतरी में इंदर चोपड़ा को टिकट देने पर दो राय थी। यही वजह है कि वहां प्रताप राव कृदा को टिकट देने के बारे में कई दफे विचार किया गया लेकिन चोपड़ा को यह माइलेज मिल गया कि वे लगातार सक्रिय रहे और वर्तमान विधायक को वे ही टक्कर दे सकते हैं।
 
जांजगीर में नारायण चंदेल के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी का खुलकर इजहार किया था। फिर भी पार्टी को उनके ही नाम पर विचार करना पड़ा। राजिम में पिछला चुनाव हारने वाले संतोष उपाध्याय के बदले साहू समाज से किसी नेता को उतारने की योजना थी लेकिन आखिर में संतोष पर ही भरोसा करना पड़ा। दूसरी तरफ कांग्रेस में मोहला मानपुर से शिवराज उसारे और लुंड्रा से रामदेव राम का टिकट काटा गया है। 
 
कुल मिलाकर भाजपा टिकट बांटने में उस तरह के कड़े फैसले नहीं ले पाई जिस तरह 2008 में लिए गए थे। इसके पीछे की रणनीति यह थी कि पिछली बार विधायकों की नाराजगी को कम करने की योजना काम कर रही थी। इस बार की रणनीति में कम से कम आक्रोश को सामने लाने की योजना प्रमुख थी।

कौन रहेगा बाहर कौन डालेगा वोट इन्हें सब मालूम

मोहम्मद निजाम/ निश्चय कुमार | Oct 30, 2013, 07:42AM IST
 
EmailPrintComment
कौन रहेगा बाहर कौन डालेगा वोट इन्हें सब मालूम
रायपुर.  लगभग सभी बड़े नेताओं ने घरों या दफ्तरों को हाईटेक वार-रूम में तब्दील कर दिया है। वार-रूम यानी जहां कंप्यूटर में वोटरों, समस्याओं की सारी जानकारी फीड होगी। एक क्लिक पर सबकुछ सामने होगा जिसके आधार पर चुनाव की रणनीति तय होगी।
 
बृजमोहन अग्रवाल: वोटिंग के दिन कौन रहेगा बाहर, इसकी तक जानकारी फीड
 
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने एक बड़े हॉल को वॉर-रूम के रूप में तदील किया है। उनके वार रूम के कंप्यूटरों में अलग-अलग डाटा फीड हैं। कुल मतदाताओं की संख्या है एक-एक परिवार के सदस्यों के नाम हैं। एक कंप्यूटर में नए मतदाताओं की संख्या है। ये जानकारी तक है कि 19 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कितने मतदाता शहर के बाहर रहेंगे। 
 
अमर अग्रवाल: 20 हजार समस्याएं और 45 हजार फोन नंबर के डाटा फीड  
 
बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी मंत्री अमर अग्रवाल के पुलिस लाइन स्थित निवास में काफी पहले हाई-टेक इंतजाम है। जन-शिकायत केंद्र के रूप में वे बहुत पहले से समस्याओं को सुनते रहे हैं। इसके जरिए वे ऑनलाइन भी रहे हैं। तकरीबन 20 हजार समस्याएं सुनी गईं, जो कंप्यूटर में फीड हो गईं। अब इन्हें वार्ड-वार अलग कर लिया गया है और हर दिन की रणनीति इससे बनेगी। सीधे संपर्क के लिए तकरीबन 45 हजार मोबाइल नंबर तक दर्ज हैं। केंद्र के प्रभारी रहे प्रवीण दुबे और मनीष अग्रवाल इसकी कमान संभाल रहे हैं। 
 
अमित जोगी: दुगरेत्सव समितियों तक के 10-10 लोगों के नाम, नंबर फीड
 
अमित जोगी मरवाही से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनका वार-रूम बिलासपुर और रायपुर दोनों जगह तैयार है। यहां कोटा और मरवाही दोनों की तैयारी चल रही है क्योंकि कोटा से उनकी माता रेणु जोगी प्रत्याशी हैं। कंप्यूटर में दोनों क्षेत्रों के एक-एक वार्ड का ब्योरा, वहां के मतदाताओं के नाम उपलब्ध हैं। प्रत्येक बस्ती के प्रमुख, वहां की गणोशोत्सव व दुर्गोत्सव समितियों के 10-10 सदस्यों के नाम और उनके मोबाइल नंबर तक उपलब्ध हैं। वार्डवार प्रमुख समस्याएं और वहां कौन-कौन सी घटनाएं पांच साल के दौरान हुईं, इसका ब्योरा है। 
 
सत्यनारायण शर्मा: जाति का खेल होगा अहम तो एक क्लिक में समझेंगे गणित
 
सत्यनारायण शर्मा रायपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके वार रूम को उनके बांसटाल स्थित घर पर उनके बेटे पंकज और विशाल संभाल रहे हैं। रायपुर पश्चिम में जाति का फैक्टर ज्यादा काम करेगा। लिहाजा वोटर लिस्ट  में जाति का गणित एक क्लिक पर उनके सामने होता है। पंकज बताते हैं कि उनका इलाका साहू बहुल है। इसलिए उस हिसाब से तैयारी की गई है। वॉर रूम में 6 लोगों की कोर टीम काम कर रही है। ये कोर टीम अब राउंड द क्लॉक काम कर रही है। यहां भी सारी जानकारियां एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती हैं।
 
किरणमयी नायक: किस घर में क्या समस्या है, सब-कुछ आ जाता है सामने
 
किरणमयी नायक रायपुर दक्षिण से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपने वकालत के पुराने चेंबर को वॉर रूम बना लिया है। इसकी कमान उनके पति विनोद नायक ने संभाली है। रोज रात को 12 से दो बजे तक किरणमयी अपने कोर ग्रुप के 5 लोगों के साथ अगले दिन की रणनीति तैयार करती हैं। वॉर रूम में ये गणित तैयार होता है। इसमें वार्डवार समस्याएं फीड हैं। लिहाजा अगले दिन किस जगह क्या करना है, तय हो जाता है। इतना ही नहीं ये तक पता होता है कि किस घर में क्या समस्या है। कौन वोटर है और कहां कमजोर पड़ेंगे।

भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा खतरा दावेदार थे, अब भितरघाती

योगेश मिश्रा | Oct 30, 2013, 07:42AM IST
 
EmailPrintComment
भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा खतरा  दावेदार थे, अब भितरघाती
 
अंबिकापुर. संभाग की 14 सीटों में अधिकांश में कड़ा मुकाबला है। जिन सीटों पर टिकट के ज्यादा दावेदार थे वहां भितरघात होगी। जशपुर जिले में तो गणोश राम भगत की खुली बगावत है। हालांकि स्वयं उन्होंने अभी तक निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है। हिंदू उरांव समाज के वोट गणोश राम भगत की ताकत है। इनके सहारे वे जशपुर जिले के अलावा सरगुजा जिले की सीतापुर व लुंड्रा सीट पर भी भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
 
सीतापुर में तो भाजपा को स्थानीय नेताओं के असंतोष से जूझना होगा। कोरिया जिले की मनेंद्रगढ़ सीट के अलावा, सूरजपुर जिले की प्रेमनगर, भटगांव व बलरामपुर जिले की सामरी सीट पर भी भाजपा को भितरघात का अंदेशा है। उधर कांग्रेस के सामने भी प्रेमनगर व भटगांव में भितरघात की चुनौती है। प्रेमनगर सामान्य सीट से पूर्व सांसद खेलसाय सिंह को टिकट दिए जाने से उनके भतीजे तुलेश्वर सिंह ही नाराज हैं। तुलेश्वर का हालांकि पहले जैसा जनाधार नहीं रहा। भटगांव में कांग्रेस ने पारस रजवाड़े को टिकट दिया है। 
 
सरगुजा : भितरघात का खतरा
 
सरगुजा जिले की अंबिकापुर सीट को छोड़कर लुंड्रा व सीतापुर में कांग्रेस को भितरघात का खतरा नहीं है। अंबिकापुर में जरूर टीएस सिंहदेव की उम्मीदवारी के कारण राजपरिवार के विरोध की राजनीति करने वाले कुछ नेता सक्रिय हो सकते हैं। यहां टीएस सिंहदेव का मुकाबला भाजपा के अनुराग सिंहदेव से है। भाजपा को भी यहां भितरघात से जूझना पड़ सकता है। भितरघात होने पर भी ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं है। जिनसे भितरघात का अंदेशा है उनके जनाधार पर पार्टी को ही हमेशा संशय रहा है।
 
सूरजपुर में जाति 
 
सूरजपुर जिले की प्रेमनगर सामान्य सीट पर आदिवासी उम्मीदवार हैं। भाजपा से रेणुका सिंह और कांग्रेस के पूर्व सांसद खेलसाय सिंह। भितरघात का डर। भटगांव में भी भाजपा ने विधायक रजनी त्रिपाठी को फिर मैदान में उतारा है। यहां से अजय गोयल दावेदारी कर रहे थे। यहां भी अंतर्कलह की स्थिति है लेकिन लगता नहीं कि इससे भाजपा को ज्यादा परेशानी होगी। अजय गोयल भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं और वे असंतुष्ट जरूर हैं पर अपने दल के खिलाफ काम करेंगे, ऐसी संभावना नहीं है। कांग्रेस में  गुटबाजी ज्यादा है। भितरघात भी तय है।
 
कोरिया में नाराजगी
 
कोरिया की मनेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा ने नए चेहरे श्यामबिहारी जायसवाल को टिकट दिया है। इससे विधायक दीपक पटेल तो नाराज हैं ही, और कई नेताओं की नाराजगी की बात सामने आ रही है। बैकुंठपुर में भाजपा के भैयालाल राजवाड़े की भिड़ंत कांग्रेस के वेदांती तिवारी से है। कांग्रेस से यवत सिंह, योगेश शुक्ला की भी दावेदारी थी लिहाजा अंतर्कलह तय है। भरतपुरसोनहत में भाजपा विधायक फूलचंद का टिकट कटा है। यहां जातीय समीकरण ही निर्णायक हैं। 
 
जशपुर में बगावत   
 
भाजपा ने जशपुर व कुनकुरी के विधायकों का टिकट काटा है लेकिन उसके लिए परेशानी का कारण गणोश राम भगत हैं। वे बगावत पर उतारू हैं। भाजपा उन्हें फिर सीतापुर से चुनाव लड़ने मना रही थी लेकिन वे तैयार नहीं हुए। वे हिंदू उरांव वोटों का भाजपा को नुकसान कर सकते हैं। ये जीत या हार तय करेगा। वे निर्दलीय लड़े तो भाजपा के लिए मुसीबत ही साबित होंगे। उधर कांग्रेस को भी कुनकुरी में अंतर्कलह का सामना करना पड़ रहा है। अब्राहम तिर्की उम्मीदवार हैं और इससे ईसाई उरांव समाज के ही कुछ दावेदार नाराज हैं।
 
बलरामपुर : दोनों तरफ नाराजगी 
 
रामानुजगंज सीट से मंत्री रामविचार नेताम व सामरी से संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा भाजपा के उम्मीदवार हैं। दोनों भाजपा की परंपरागत सीटें हैं। सामरी में कांग्रेस ने प्रीतमराम को मैदान में उतारा है।  रामानुजगंज में स्थिति दूसरी है। यहां बलरामपुर व रामानुजगंज के स्थानीय नेताओं की नाराजगी से जूझने की चुनौती नेताम के समक्ष है। पिछले चुनाव में उनका मैनेजमेंट प्रभावी रहा है। इस बार भी वे असंतोष दूर करने सक्रियता दिखा रहे हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय को लेकर विवाद से उपजी नाराजगी से उन्हें निपटना होगा।