जानिए कैसे जब्त होती है चुनावी जमानत राशि और कितनों ने गंवाई ये राशी
रायपुर। सभी प्रत्याशियों को चुनाव लडऩे के लिए जमानत के रूप में चुनाव आयोग के पास एक निश्चित रकम जमा करनी होती है। जब प्रत्याशी निश्चित प्रतिशत मत हासिल नहीं कर पाता, तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है यानी यह राशि आयोग की हो जाती है।
प्रदेश में हुए पिछले दो चुनावों में सैकड़ों निर्दलीय उम्मीदवार हारे और उनकी जमानत जब्त हुई। सामान्य कैंडिडेट के लिए जमानत राशि दस हजार और एसटी-एससी के लिए पांच हजार है। पिछले दो चुनावों में अब तक आयोग ने तकरीबन सवा 5 करोड़ रुपए इससे हासिल किए हैं।
जमानत कब होती है जब्त
16.6 फीसदी मत कुल पड़े मतों का जब प्रत्याशियों को नहीं मिलता।
कितनी है जमानत राशि
10 हजार रुपए सामान्य के लिए, 5 हजार रुपए एसटी व एससी के लिए।
क्या होता है इस राशि का
इलेक्शन एकाउंट में जमा होता है। - डीडी सिंह, सीईओ, छग
No comments:
Post a Comment