मप्र चुनाव महाकवरेज: तीन मुख्यमंत्री देने वाले मालवा में जितने दिग्गज, उतनी परेशानी
हरिनारायण शर्मा | Oct 18, 2013, 09:07AM IST
इंदौर. प्रदेश को तीन प्रभावी मुख्यमंत्री देने वाली मालवा की इस जोन के छह जिलों में 24 सीटें हैं। इनमें से 14 पर भाजपा और 9 पर कांग्रेस काबिज है। एक सीट निर्दलीय विधायक के पास है। इलाके में अधिकांश शहर मध्यम श्रेणी के हैं। यहां आरएसएस शुरुआत से ही असरदार भूमिका में रहा है। वीरेंद्रकुमार सखलेचा, सुंदरलाल पटवा और कैलाशनाथ काटजू जैसे मुख्यमंत्री इसी जोन से प्रदेश को मिले। यहां कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां दोनों पार्टियों के दिग्गज तीन से चार बार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इनमें शाजापुर, उज्जैन उत्तर, नागदा-खाचरौद, बडऩगर, गरोठ जैसी सीटें शामिल हैं।
भाजपा के लिए रतलाम सीट जीतने और जोन के मौजूदा 14 विधायकों की सीटें बचाने की चिंता है, जबकि कांग्रेस कम अंतर से हारी सीटों को जीतने की जुगत में है। दोनों ही पार्टियों में स्थानीय स्तर पर विधायकों को लेकर 15 से ज्यादा सीटों पर असंतोष की स्थिति दिखाई दे रही है।
जोन में कहां कितने अंतर से तय हुई हार-जीत
1 से 5 हजार महिदपुर (1,849), रतलाम ग्रामीण (2,551), जावरा (2,459), मल्हारगढ़ (3,688), जावद (4,765),मंदसौर (1,685),घट्टिया (2,111)
5 से 10 हजार बडनग़र (6070), शाजापुर (9662), आलोट(8567), सैलाना (6285), सुवासरा(6849), मनासा (5435)
नागदा-खाचरौद (9892)
नागदा-खाचरौद (9892)
10 से 15 हजार
उज्जैन दक्षिण (12729), तराना (12061), शुजालपुर (10414), सुसनेर(11935), कालापीपल (13231), नीमच (13843)
15 से 35 हजार
उज्जैन उत्तर (21,912), आगर (16,734),
रतलाम शहर (31,074), भानपुरा-गरोठ (17,772)
रतलाम शहर (31,074), भानपुरा-गरोठ (17,772)
पारस की चुनौती
उज्जैन उत्तर में मंत्री पारस जैन की सीट कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हुई है। जैन 1990, १९93, 2003 और 2008 में यहां से चार अलग-अलग प्रत्याशियों को हरा चुके है। 1998 में जरूर कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने उन्हें हराया था, लेकिन दूसरे चुनाव में भारती फिर हार गए।
जावरा में दो दावेदार के बीच कशमकश
रतलाम की जावरा सीट का गणित भी कुछ अनोखा है। यहां पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण पांडे के पुत्र राजेंद्र पांडे और कांग्रेस के महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के बीच पिछले तीन विधानसभा चुनावों से कशमकश जारी है। 1998 में कालूखेड़ा ने पांडे को 1,686 वोट से पांडे को हराया। 2003 में पांडे ने कालूखेड़ा को 6,707 से हराया तो 2008 में फिर कालूखेड़ा ने पांडे को 2,665 वोट से हराया। अब तक के सीन के मुताबिक यदि कालूखेड़ा की सीट नहीं बदलती है तो चौथी बार फिर दोनों आमने-सामने होंगे।
रतलाम की जावरा सीट का गणित भी कुछ अनोखा है। यहां पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण पांडे के पुत्र राजेंद्र पांडे और कांग्रेस के महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के बीच पिछले तीन विधानसभा चुनावों से कशमकश जारी है। 1998 में कालूखेड़ा ने पांडे को 1,686 वोट से पांडे को हराया। 2003 में पांडे ने कालूखेड़ा को 6,707 से हराया तो 2008 में फिर कालूखेड़ा ने पांडे को 2,665 वोट से हराया। अब तक के सीन के मुताबिक यदि कालूखेड़ा की सीट नहीं बदलती है तो चौथी बार फिर दोनों आमने-सामने होंगे।
ग्राउंड रिपोर्ट मालवा जोन-2
6 जिले 24 सीटें
उज्जैन- 7 (उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, बडऩगर, नागदा-खाचरौद, घट्टिया, तराना, महिदपुर)
शाजापुर- 3 (शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल)
आगर-2 (सुसनेर, आगर)
रतलाम-5 (रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, जावरा, आलोट, सैलाना)
मंदसौर-4 (मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा,
भानपुरा-गरोठ)
नीमच-3 (नीमच, मनासा, जावद)
शाजापुर- 3 (शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल)
आगर-2 (सुसनेर, आगर)
रतलाम-5 (रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, जावरा, आलोट, सैलाना)
मंदसौर-4 (मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा,
भानपुरा-गरोठ)
नीमच-3 (नीमच, मनासा, जावद)
रोचक तथ्य
सबसे अधिक वोट से जीत-हार
जोन में रतलाम शहर से निर्दलीय लड़े पारस सकलेचा ने मंत्री हिम्मत कोठारी को 31 हजार 74 वोटों से हराया। यह जोन की सबसे बड़ी जीत और हार थी।
दो सीट हुई खत्म
नए परिसीमन में शाजापुर की गुलाना और मंदसौर में सीतामऊ सीट को समाप्त कर दिया गया है।
20 साल से कांग्रेस
शाजापुर में हुकुमसिंह कराड़ा की सीट भाजपा के लिए चुनौती बन चुकी है। कराड़ा 1993, 98, 2003 और 2008 में भाजपा के चार अलग-अलग प्रत्याशियों को 10 हजार से अधिक के अंतर से हरा चुके है।
हाथ से नहीं जाने देना चाहती कांग्रेस
कांग्रेस मालवा की इस जोन को निमाड़ की तरह किसी भी सूरत में अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती। इसके लिए वह 'अपनों' को ही साधने में जुटी है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------
चार हजार रुपए दीजिए, दस हजार फेसबुक फॉलोअर्स खरीदिए!
नेताओं को ऐसे ऑफर बहुत रास आए हैं। जब मामला फॉलोअर्स के शक्ति प्रदर्शन का है तो नेताओं पर फर्जी फॉलोअर्स जुटाने के भी आरोप लग रहे हैं। फर्जी समर्थकों के प्रोफाइल बनाने में उनकी टीम जुटी हुई है। और जिनकी डिमांड ज्यादा है उन्होंने दुनिया की उन कंपनियों की भी सेवाएं ली हैं, जो फॉलोअर्स बेचती हैं।
विधानसभा चुनाव में उन नेताओं को सोशल मीडिया से ज्यादा मदद मिल रही है, जो प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान का हिस्सा हैं या मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। वे कहीं भी हों, अपनी बात फेसबुक और ट्विटर के जरिए समर्थकों तक पहुंचा रहे हैं। अपने शेड्यूल से लेकर अपने विचार तक। सोशल मीडिया पर उनके दावों और तर्कों पर जैसे-जैसे समर्थन बढ़ता है, और लोग भी जुड़ते चले जाते हैं।
सोशल मीडिया मार्केटिंग कंपनी डेवुमी का ऑनलाइन ऑफर है, 65 डॉलर (चार हजार रुपए) दीजिए, दस हजार फेसबुक फॉलोअर्स पाइए। 700 रुपए में हजार फॉलोअर्स भी मिल जाएंगे। ऐसा ही ऑनलाइन कारोबार फास्ट फॉलोअर्स, बाय रियल मार्केटिंग, गेट मोर फॉलोअर्स और फॉलोअर्स सेल जैसी कंपनियां भी कर रही हैं। कोई 24 घंटे में तो काई सप्ताहभर में मनचाही संख्या में फॉलोअर्स उपलब्ध कराने का ऑफर दे रही हैं। पहले कुछ कंपनियां फेसबुक लाइक्स बेचने का कारोबार भी करती थीं। फेसबुक ने इस पर सख्ती की और यह बंद हो गया, लेकिन फर्जी प्रोफाइल बनाने पर उसका कोई जोर नहीं चल पाया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तो पिछले दिनों फर्जी फॉलोअर्स खरीदने का आरोप लगा। भाजपा के कैम्पेन मैनेजरों ने यह पोल उजागर की। भाजपा ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और शशि थरूर को लोकप्रियता में पछाडऩे के लिए गहलोत ने तुर्की की आईटी कंपनी से फेसबुक फॉलोअर्स खरीदे। गहलोत के बचाव में कांग्रेस ने कहा कि ऐसे पैंतरे भाजपा ही अपनाती है और अब वह सीएम की छवि बिगाडऩे के लिए ऐसे आरोप लगा रही है। नरेंद्र मोदी ने तो ट्विटर पर फर्जी फॉलोअर्स बनाने के लिए 150 कर्मचारी नियुक्त किए हैं।
किसके, कितने फर्जी फॉलोअर्स
नरेंद्र मोदी 70%
शशि थरूर 63%
सुषमा स्वराज 54%
अरविंद केजरीवाल 28%
डॉ. मनमोहन सिंह 10%
उमर अब्दुल्ला 10%
लंदन की संस्था स्टेटस पीपल ने दुनिया के ऐसे लोगों के ट्विटर अकाउंट पर रिसर्च की जिनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इस पैमाने पर पकड़े फर्जी फॉलोअर्स-
> इनके अकाउंट से कभी कोई ट्वीट नहीं होता।
> इनके फॉलोअर्स भी नहीं होते।
----------------------------------------------------------------------------------------------------
लड़ाई जातिगत वोट और विचारधारा की
उज्जैन- उज्जैन उत्तर, दक्षिण, बडऩगर, तराना सीट भाजपा के पास है तो महिदपुर, घट्टिया, नागदा-खाचरोद कांग्रेस के पास। उज्जैन उत्तर में कुछ पार्टी कार्यकर्ता मंत्री पारस जैन को फिर से टिकट दिए जाने के विरोध में हैं। उज्जैन दक्षिण में बैरवा और ब्राह्मण वोटों के सहारे कई दावेदार सक्रिय हैं। नागदा-खाचरौद में भाजपा का संघर्ष कांग्रेस के दिलीपसिंह गुर्जर के साथ खुद के नेताओं से भी है। यहां भाजपा में पुराने नेता फिर भाग्य आजमाना चाहते हैं। तराना में राजपूत, पाटीदार, गुर्जर, मुस्लिम समाज के वोट निर्णायक हो सकते हैं।
एक सीट पर सिमटी कांग्रेस
शाजापुर-आगर- भाजपा शाजापुर सीट कांग्रेस से पिछले 20 साल से नहीं छीन पाई है। शाजापुर में चार बार के विधायक हुकुमसिंह कराड़ा का चुनावी चक्रव्यूह तोडऩा भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी। आगर जिले में विभिन्न सीटों पर गुर्जर, राजपूत, पाटीदार और खाती समाज का प्रभाव है। शुजालपुर, कालापीपल में स्थिति टिकट वितरण के बाद साफ होगी। आगर में कांग्रेसी दावेदारों की फौज है तो भाजपा से पूर्व सांसद गेहलोत परिजनों के लिए टिकट चाहते हैं। सुसनेर में भाजपा नए चेहरे को टिकट दे सकती है।
निर्दलीय और अपनों की चुनौती
रतलाम- रतलाम शहर से विधायकी के लिए कोर्ट में लड़ रहे निर्दलीय विधायक पारस सकलेचा ने फिर प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा से पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी और पार्टी कोषाध्यक्ष भी दौड़ में हैं। जावरा में कालूखेड़ा की सीट बदलने से समीकरण बदल सकते हैं तो आलोट में बाहरी प्रत्याशियों की परम्परागंत लड़ाई फिर मैदान पकड़ चुकी है। सांसद प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र अजीत बौरासी आलोट से ही मैदान पकडऩा चाहते हैं।
नटराजन की धाक बताएगा चुनाव
मंदसौर- भानपुरा/गरोठ सीट पर कांग्रेस के सुभाष सोजतिया लगातार तीन बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं, वे इस बार फिर मैदान में हैं। मल्हारगढ़ में मंत्री जगदीश देवड़ा इस बार भी किसी तरह की ढील नहीं चाहते। मंदसौर और सुवासरा दोनों सीटों पर कांग्रेस सांसद मीनाक्षी नटराजन का हस्तक्षेप है, ऐसे में दूसरे बड़े नेताओं द्वारा समर्थकों को टिकट दिलवाकर उसे जीत में बदलना बड़ी चुनौती है। सुवासरा में भाजपा विधायक राधेश्याम पाटीदार के सामने कांग्रेस के हरदीपसिंह डंग अपनी दावेदारी तय मान रहे हैं।
बड़े नेताओं की अहम भूमिका
नीमच- विधायक खुमानसिंह शिवाजी के निधन से नीमच सीट फिलहाल रिक्त है। शिवाजी का स्थान लेने पूर्व विधायक के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पटवा के समर्थक भी मैदान में हैं। मनासा सीट पर मालाहेड़ा कांग्रेस विधायक हैं और यहां भाजपा के लिए मारू परिवार मुसीबत बनता आया है। यहां टिकट का फैसला पटवा की सलाह पर ही होगा। जावद में ओमप्रकाश सखलेचा फिर लडऩा चाहते हैं तो स्थानीय नेता विरोध में हैं। यहां टिकट सीएम की मंशा के मुताबिक ही तय होगा। कांग्रेस में नटराजन व दिग्विजय अहम भूमिका निभाएंगे।
कमजोर कड़ी ये सीटें
जिलों में जीत का सबसे कम अंतर
1849 मतों के अंतर से महिदपुर सीट से जीतीं थीं कांग्रेस की कल्पना परुलेकर, उन्होंने बीजेपी के बहादुर सिंह चौहान का हराया था।
9662 वोटों के अंतर से शाजापुर सीट पर कांग्रेस के हुकुमसिंह कराड़ा ने भाजपा के जेपी मंडलोई को हराया था।
2551 वोटों के अंतर से रतलाम ग्रामीण सीट कांग्रेस की लक्ष्मीदेवी खराड़ी ने जीती थी भाजपा के मथुरालाल डामर को हराकर।
1685 वोटों से मंदसौर सीट पर भाजपा के यशपाल सिंह सिसोदिया जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र सिंह गुर्जर को हराया था।
4765 वोटों के अंतर से जावद सीट भाजपा के ओम प्रकाश सखलेचा ने जीती थी कांग्रेस के राजकुमार अहिर को हराकर।
------------------------------------------------------------------------------------------------
आयोग पर कैलाश के बाद अब रघुवंशी का हमला
भाजपा नेताओं को चुनाव आयोग की सख्ती बिल्कुल रास नहीं आ रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा खोले गए मोर्चे के बाद पार्टी के दूसरे नेता भी इस लाइन को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। उन्होंने खुलकर अफसरों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री बाबूसिंह रघुवंशी ने गुरुवार को केंद्रीय चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि आयोग के एक बड़े अफसर के इशारे पर मप्र में सारा खेल खेला जा रहा है। सोनिया गांधी और शीला दीक्षित को लेकर आयोग का सॉफ्ट कॉर्नर है जबकि भाजपा को टारगेट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन अवसर पर किए जाने वाले आयोजनों की जानकारी देने के बहाने आयोग की कार्रवाई पर रघुवंशी ने सवाल खड़े किए। रघुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर रेस्ट हॉउस में ठहर रहे हैं तो वहां आम कार्यकर्ता को जाने से अफसर इसलिए मना कर रहे हैं कि भीतर दोनों राजनीतिक चर्चा कर लेंगे! कार्यालयों में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अटलबिहारी वाजपेयी की तस्वीरों के साथ अहिल्याबाई, शिवाजी, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद की तस्वीरें भी उतरवाई जा रही है। उन्होंने कहा अच्छा हो अफसर आचार संहिता के नियमों के हिसाब से चलें न कि मनमानी करे।
--------------------------------------------------------------------------------------------
भाजपा को राहुल से सवाल पूछने का हक नहीं
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मध्यप्रदेश यात्रा के मौके पर भाजपा द्वारा दिया गया विज्ञापन उनकी सामंती मानसिकता को प्रदर्शित करता है। जनतंत्र में सम्राट या शहजादे नहीं, जनप्रतिनिधि होते हैं। पिछले दस साल से प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा को राहुल गांधी या कांग्रेस से सवाल पूछने का कोई हक नहीं है।
रामेश्वर नीखरा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष
रामेश्वर नीखरा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष
------------------------------------------------------------------------------------------
टिकट के इंतजार में आ गई तंगी
भोपाल। कांग्रेस से विधानसभा टिकट के लिए लगातार दिल्ली में डेरा डाले दावेदार अब आर्थिक तंगी के शिकार हो गए हैं। करीब एक महीने से दिल्ली में जमे दो दावेदारों की जोड़ी की चर्चा तो भोपाल तक है। राम-रहीम की इस जोड़ी ने एक जैन धर्मशाला को अपना ठिकाना बनाया हुआ है और राहुल के वार रूम के पास रकाबगंज गुरुद्वारा के लंगर में पेट पूजा कर रहे हैं। इनमें से एक नेताजी का भोपाल के न्यू मार्केट स्थित कॉफी हाउस में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। लोग यह भी पूछ रहे हैं कि जब दोनों के नाम पैनल में भी नहीं हैं तो वे दिल्ली में कर क्या रहे हैं?
-----------------------------------------------------------------------------------------
एक सीट, दो श्रम मंत्री दोनों ही कार्यकाल नहीं कर पाए पूरा
ग्वालियर. प्रदेश में ग्वालियर-1 ऐसी सीट रही है, जिसने प्रदेश को लगातार दो श्रम मंत्री दिए हैं, लेकिन दोनों ही अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। यहां से जगदीश गुप्त 1977 में चुनाव जीते और जनता पार्टी की सरकार में श्रम मंत्री बने। यह सरकार मात्र ढाई साल ही चल पाई। 1980 में विधानसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस ने इसी सीट से श्रमिक नेता तारासिंह वियोगी को टिकट दिया। जीतने के बाद वे भी श्रम मंत्री बने।प्रभारी मंत्री होने के नाते 1983 में नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस तरह वे भी श्रम मंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। कांग्रेस ने वियोगी को 1985 के चुनाव में फिर मौका दिया तो वे भाजपा के डॉ. धर्मवीर से हार गए।
----------------------------------------------------------------------------------------------
लगातार हार वाली सीटों के लिए खास रणनीति
मनीष दीक्षित, भोपाल- पिछले 10 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस उन 59 सीटों पर विशेष ध्यान दे रही है, जहां पार्टी तीन या तीन से अधिक बार लगातार चुनाव हार चुकी है। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए उस क्षेत्र के बड़े कांग्रेसी नेताओं को भी पार्टी की तरफ से निर्देशित किया गया है कि इन सीटों में से ज्यादा से ज्यादा पार्टी को दिलाई जाएं। प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश हों या प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, सभी इन सीटों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
कांग्रेस- लगातार तीन चुनावों में हारी 22 सीटें
मुरैना, दिमनी, ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर पश्चिम, भांडेर, पौहरी, बीना, जतारा, चंदला, छतरपुर, बड़ा मलहरा, पथरिया, पवई, रीवा, सिंगरोली, त्योहारी, बरगी, पिपरिया, सिलवानी, खातेगांव, भीकनगांव, रतलाम
मुरैना, दिमनी, ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर पश्चिम, भांडेर, पौहरी, बीना, जतारा, चंदला, छतरपुर, बड़ा मलहरा, पथरिया, पवई, रीवा, सिंगरोली, त्योहारी, बरगी, पिपरिया, सिलवानी, खातेगांव, भीकनगांव, रतलाम
चार बार हारी 7 सीटें
मेहगांव, सागर, त्योंथर, मऊगंज, जबलपुर कैंट, उज्जैन दक्षिण, इंदौर-2
मेहगांव, सागर, त्योंथर, मऊगंज, जबलपुर कैंट, उज्जैन दक्षिण, इंदौर-2
पांच बार हारी 24 सीटें
अम्बाह, अशोकनगर, खरगापुर, महाराजपुर, दमोह, रैगांव, रामपुर बघेलान, देव तालाब, गुढ़, जबलपुर पश्चिम, बरघाट, सिवनी, हरदा, सोहागपुर, सिरोंज, शमशाबाद, आष्टा, सीहोर, देवास, हरसूद, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, इंदौर-4
अम्बाह, अशोकनगर, खरगापुर, महाराजपुर, दमोह, रैगांव, रामपुर बघेलान, देव तालाब, गुढ़, जबलपुर पश्चिम, बरघाट, सिवनी, हरदा, सोहागपुर, सिरोंज, शमशाबाद, आष्टा, सीहोर, देवास, हरसूद, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, इंदौर-4
छह बार या उससे अधिक बार हारी 6 सीटें
रेहली, जबलपुर उत्तर, परसवाड़ा, विदिशा, गोविंदपुरा, इछावर
---------------------------------------------------------------------------------------------------------
भाजपा की नजर में 20 से ज्यादा सीटें टफ
मनोज जोशी भोपाल
पिछले दस साल से सत्ता पर काबिज भाजपा भी 23 सीटों को टफ मान कर चल रही है। इनमें से सात सीटें तो ऐसी हैं जहां भाजपा कभी नहीं जीत पाई। वह इन सीटों पर इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि के आधार पर जीत की उम्मीद लगाए हुए है। साथ ही इन सीटों पर प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव के प्रबंधन के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। यह टीम पार्टी के उस क्षेत्र के किसी वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन में काम करेगी।
पिछले दस साल से सत्ता पर काबिज भाजपा भी 23 सीटों को टफ मान कर चल रही है। इनमें से सात सीटें तो ऐसी हैं जहां भाजपा कभी नहीं जीत पाई। वह इन सीटों पर इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि के आधार पर जीत की उम्मीद लगाए हुए है। साथ ही इन सीटों पर प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव के प्रबंधन के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। यह टीम पार्टी के उस क्षेत्र के किसी वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन में काम करेगी।
भाजपा- इन सीटों पर कभी नहीं जीती निवाड़ी, जौरा, वारा सिवनी, राघौगढ़, सैलाना, सिरमौर और मऊगंज।
यहां पर पांच बार से हार - लहार
यहां पर चार बार से हार - शाजापुर, मुलताई, केवलारी, चांचौड़ा, खिलचीपुर और पिछोर ऐसी सीटें हैं जहां 1990 के बाद से भाजपा को सफलता नहीं मिली।
इन सीटों पर तीन बार से हार - इंदौर-3, भोपाल-उत्तर, चुरहट।
यहां पर लगातार दो बार हार - विजयपुर, रामपुर बघेलान, नागदा-खाचरोद, सुरखी, बदनावर।
सांवेर और कुक्षी पर भी ध्यान - इन 21 सीटों के अलावा पार्टी ने सांवेर और कुक्षी को भी टफ सीटों में शामिल किया है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------
82 आरक्षित सीटों की होगी निर्णायक भूमिका
राजीव सिंह भदौरिया उज्जैन. मप्र में आरक्षित वर्ग की 82 सीटें सरकार बनाने में अहम रोल निभाती हैं। इसलिए दोनों दल इन सीटों पर फोकस कर रहे हैं। इन सीटों में से जो भी पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करेगी, सरकार बनाने की संभावनाएं उसी दल की ज्यादा होंगी। 2008 के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी यही संकेत देते हैं। तब इन 82 में से 54 पर भाजपा और 25 पर कांग्रेस का कब्जा था। ज्यादा सीट हासिल करने वाली भाजपा की सरकार बनी। 2013 के चुनाव में भी नई सरकार के गठन में इन सीटों की निर्णायक भूमिका रहेगी।
आरक्षित सीटों में से किसको कितनी
भाजपा 54 कांग्रेस 25 अन्य 03
अजा की 35 सीटों में से
भाजपा 25
कांग्रेस 09
अन्य 01
अजजा की 47 सीटों में से
भाजपा 29
कांग्रेस 16
अन्य 02
भाजपा 25
कांग्रेस 09
अन्य 01
अजजा की 47 सीटों में से
भाजपा 29
कांग्रेस 16
अन्य 02
------------------------------------------------------------------------------------------------
उज्जैन में भाजपा कांग्रेस के पास एक-एक सीट
उज्जैन जिले में विधानसभा की कुल सात सीटें हैं। इनमें उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, बडऩगर, नागदा-खाचरोद, महिदपुर अनारक्षित हैं, जबकि घट्टिया व तराना अजा के लिए आरक्षित हैं। बीते चुनाव में घटिया में कांग्रेस और तराना में भाजपा प्रत्याशी को विजय मिली। 2003 में इन दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।
--------------------------------------------------------------------------------------------
राजनाथ से पूछो मुझे महत्व क्यों नहीं : उमा
भोपाल. यदि मुझे प्रदेश की चुनाव समिति में शामिल किया जाएगा तो मैं बैठक में अपनी बात रखूंगी। जहां तक मप्र भाजपा में मुझे महत्व नहीं मिलने की बात है तो इस सवाल का जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह दे सकते हैं।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गुरुवार शाम पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने चुनाव आचार संहिता पर दोहरे मापदंड को लेकर भी सवाल उठाए। उमा ने कहा कि दिल्ली में सोनिया गांधी दशहरा उत्सव में शामिल होती हैं, जबकि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को इसके लिए रोका जाता है। मुझे भी छतरपुर कलेक्टर ने दशहरा उत्सव में शामिल होने से रोका।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गुरुवार शाम पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने चुनाव आचार संहिता पर दोहरे मापदंड को लेकर भी सवाल उठाए। उमा ने कहा कि दिल्ली में सोनिया गांधी दशहरा उत्सव में शामिल होती हैं, जबकि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को इसके लिए रोका जाता है। मुझे भी छतरपुर कलेक्टर ने दशहरा उत्सव में शामिल होने से रोका।
No comments:
Post a Comment