रायपुर। चुनाव आयोग चकरा रहा है। उम्मीदवारों के खर्च का हिसाब कैसे लगाए। उनकी रेट लिस्ट में समोसे थे जो गिने जा सकते थे तो उम्मीदवारों ने चना-मुर्रा मंगा लिया। अब जैसे उम्मीदवार आयोग को चिढ़ा रहे हों, चलो अब मुर्रे गिनकर दिखाओ.. . हिसाब लगाओ..। ऐसी कई चीजें हैं जिनकी लिस्ट चुनाव आयोग ने जारी की थी लेकिन प्रत्याशी न गिनी जा सकने वाली चीजें मंगवा रहे हैं।
उन वस्तुओं को छोड़कर ऐसी वस्तुओं का इंतजाम कर रहे हैं, जो आयोग की लिस्ट में है ही नहीं। अब आयोग का दिमाग घूम रहा है कि आखिर इनका हिसाब कैसे लगाया जाए। भास्कर ने कुछ उदाहरण ढूंढे हैं, जिससे आयोग और उम्मीदवारों के बीच इस आंख मिचौली के खेल का पता चलता है
हौवा ज्यादा, मामला एक भी नहीं निकाला
पिछले दो चुनावों पर गौर करें तो एक भी मामला ऐसा नहीं आया है जिसमें आयोग ने साबित किया हो कि प्रत्याशी ने ज्यादा खर्च किया है। हां, खर्च का ब्यौरा न देने वाले करीब 250 प्रत्याशियों को जरूर ब्लैक लिस्ट किया गया है।
आयोग के सूत्रों की मानें तो चुनाव के बाद वैसे भी किसे इतनी फुर्सत रहती है कि वह खर्च को जोड़ता-घटाता रहे। अमूमन प्रत्याशी ने जो ब्यौरा दिया उसे ही मान लिया जाता है। 2008 के विधान सभा चुनाव में आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की लिमिट दस लाख रखी थी जो अब 16 लाख कर दी गई है।नियम: प्रत्याशियों को खाने-पीने का देना होगा हिसाब। समोसा और चाय पांच-पांच रुपए की और खाना 60 रुपए का होगा।
क्या कर रहे प्रत्याशी
कार्यकर्ताओं को समोसा और चाय खिलाना बंद। अब मुरमुरे मंगाने लगे हैं। आयोग की लिस्ट में मुरमुरे शामिल नहीं हैं। बाहर से चाय मंगाने की जगह कार्यालयों में चाय की मशीन लगा ली है।
नियम: मोबाइल से बल्क एसएमएस भेजने का खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। मोबाइल कंपनियों से मांगा जा रहा है ब्यौरा।
क्या कर रहे प्रत्याशी
ई-मेल से बल्क में एसएमएस भेजना शुरू कर दिया। जिस आईडी से मैसेज जा रहे हैं वह किसी दूसरे के नाम से बनाई गई है। अब आयोग को सोचना है कि इसका खर्च कैसे आंका जाएगा।
नियम- प्रत्याशियों को अपने सोशल मीडिया एकाउंट का यौरा नामांकन फॉर्म के साथ देना होगा ताकि नजर रखी जा सके।
क्या कर रहे प्रत्याशी
अपने नाम और आईडी से बने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट करना ही बंद कर दिया। दूसरे लोगों के एकाउंट से अपने चुनाव प्रचार से जुड़ी चीजें पोस्ट कराने लगे।
नियम- हाई-टेक प्रचार पर बढ़ाई निगरानी। दरें भी ज्यादा कर दीं। इस पर नजर रखने के लिए पूरी टीम काम कर रही है।
क्या कर रहे प्रत्याशी
प्रत्याशी- अब नुक्कड़ नाटकों का सहारा। छाीसगढ़ में लोकप्रिय भी है। गांव- गांव से कार्यकर्ता आ रहे हैं। आयोग की लिस्ट में अभी यह शामिल ही नहीं है
प्रत्याशी- अब नुक्कड़ नाटकों का सहारा। छाीसगढ़ में लोकप्रिय भी है। गांव- गांव से कार्यकर्ता आ रहे हैं। आयोग की लिस्ट में अभी यह शामिल ही नहीं है
सीधी बात
सुनील कुजूर, सीईओ
सवाल- प्रत्याशियों से सोशल मीडिया और ई-मेल का यौरा मांगा है। क्या वे जानकारी दे रहे हैं?
जवाब- पहले फेज का नामांकन होने के बाद आदेश आया है। हमारे तो सारे नामांकन फार्म छप चुके हैं। हमने आयोग से राय मांगी है।
सवाल- सोशल मीडिया पर कैसे निगरानी रखेंगे? एक पोस्ट का खर्च कितना होगा?
जवाब- अभी आयोग ने ऐसा कुछ भी निर्देश नहीं दिया है।
सवाल- कोई दूसरा अगर पोस्ट करे, तब क्या होगा।
जवाब- राय मांगी है।
सवाल- प्रत्याशियों से सोशल मीडिया और ई-मेल का यौरा मांगा है। क्या वे जानकारी दे रहे हैं?
जवाब- पहले फेज का नामांकन होने के बाद आदेश आया है। हमारे तो सारे नामांकन फार्म छप चुके हैं। हमने आयोग से राय मांगी है।
सवाल- सोशल मीडिया पर कैसे निगरानी रखेंगे? एक पोस्ट का खर्च कितना होगा?
जवाब- अभी आयोग ने ऐसा कुछ भी निर्देश नहीं दिया है।
सवाल- कोई दूसरा अगर पोस्ट करे, तब क्या होगा।
जवाब- राय मांगी है।
ऐसी है यह रेट लिस्ट
खाना (शाकाहारी) 60 रुपए
खाना (मांसाहारी) 190 रुपए
नाश्ता (सामान्य) 25 रुपए
माला (साधारण) 35 रुपए
चाय प्रति कप 5 रुपए
एक कुर्सी का किराया 25 रुपए
समोसा /आलुगुंडा 5 रुपए
गाड़ी का किराया प्रतिदिन 1000 रुपए
खाना (मांसाहारी) 190 रुपए
नाश्ता (सामान्य) 25 रुपए
माला (साधारण) 35 रुपए
चाय प्रति कप 5 रुपए
एक कुर्सी का किराया 25 रुपए
समोसा /आलुगुंडा 5 रुपए
गाड़ी का किराया प्रतिदिन 1000 रुपए
No comments:
Post a Comment