अशोकनगर गए तो गई सीएम की कुर्सी
अशोकनगर. अपने सात साल के दो कार्यकाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आखिर अशोकनगर क्यों नहीं आए? इसके पीछे वजह यह है कि जो भी मुख्यमंत्री अशोकनगर आया, उसकी कुर्सी छह माह के भीतर चली गई। प्रदेश के 11 मुख्यमंत्रियों के साथ ऐसा हो भी चुका है। पिछले दस साल में कोई भी मुख्यमंत्री अशोकनगर नहीं आया। शिवराज सिंह जिले की मुंगावली और चंदेरी तहसीलों में तो गए लेकिन शहर (अशोकनगर) से उन्होंने दूरी बनाए रखी। कुछ कार्यक्रम बने भी, लेकिन वे कार्यक्रम या तो एन वक्त पर रद्द कर दिए गए या फिर उनके स्थान बदल दिए गए।
इन मुख्यमंत्रियों को खोना पड़ी कुर्सी
मुख्यमंत्री कब आए क्यों आए कब गई कुर्सी
कैलाश नाथ काटजू 1962 नपा स्थापना 1962
भगवत शरण मंडलोई 1963 कॉलेज शुभारंभ 1963
डीपी मिश्रा 1966 लोकसभा चुनाव 1967
श्यामाचरण शुक्ल 1971 तालाब भूमिपूजन 1972
प्रकाशचंद सेठी 1775 कांग्रेस अधिवेशन 1975
कैलाश जोशी 1977 नपा भवन शिलान्यास 1778
वीरेंद्र सकलेचा 1980 चुनाव सभा 1980
अर्जुन सिंह 1984 राजीव गांधी के साथ 1985
मोतीलाल वोरा 1987 ओवरब्रिज शिलान्यास 1988
सुंदरलाल पटवा 1992 कॉलेज उद्घाटन 1992
दिग्विजय सिंह 2003 चुनाव प्रचार 2003
शिवराज का कार्यक्रम तो बना लेकिन अंतिम समय में बदला
तीन फरवरी 2008 को विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी (अब पूर्व विधायक) के यहां विवाह समारोह में मुख्यमंत्री चौहान के आने की तैयारियां हो चुकी थी, लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द हो गया।
सन 2008 में विस चुनाव से पहले विकास यात्रा निकाली गई थी। विकास यात्रा के मार्ग में अशोकनगर भी शामिल किया गया। यात्रा जब जिले के नईसराय क्षेत्र में पहुंची तो अंतिम क्षणों में यात्रा का मार्ग बदल दिया गया। यात्रा ईसागढ़ होते हुए शिवपुरी निकल गई।
अशोकनगर में 18 जनवरी 2012 को अंत्योदय मेला लगना था। मेले की तैयारियां भी पूरी कर ली गई, लेकिन अंतिम समय में मेले का स्थान बदलकर चंदेरी कर दिया गया।
शिवराज ने प्रदेश के 49 जिला मुख्यालयों पर अटल ज्योति का शुभारंभ किया, लेकिन अशोकनगर में नहीं। इस जिले की तहसील मुंगावली में योजना का शुभारंभ किया गया।
सितंबर-अक्टूबर में जनआशीर्वाद यात्रा का रथ लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुंगावली व चंदेरी पहुंचे, लेकिन अशोकनगर की सीमा में उनका रथ नहीं पहुंचा।
No comments:
Post a Comment