जगदलपुर में पहले चुने जाते थे एक नहीं दो-दो विधायक, यह व्यवस्था दो चुनाव में थी
कांकेर। आजादी के बाद पहले दो चुनावों में कांकेर तथा जगदलपुर दिलचस्प चुनाव होता था। जनता एक नहीं बल्कि दो विधायक चुनती थी। एक अनुसूचित जनजार्ति व दूसरा सामान्य वर्ग का। यह व्यवस्था दो चुनाव में रही। 1952 के चुनाव में कांकेर से सामान्य वर्ग में भानुप्रताप देव निर्दलीय तथा अजजा वर्ग से रतन सिंह ठाकुर निर्दलीय जीते थे।
1957 में सामान्य वर्ग से प्रतिभा कुमारी देवी कांग्रेस तथा अजजा वर्ग से विश्राम सिंह धोंगई कांग्रेस से चुने गए थे। 1952 में जगदलपुर से सामान्य वर्ग से विद्यानाथ ठाकुर निर्दलीय तथा अजजा वर्ग से डोमार राम निर्दलीय चुनकर आए। वहीं 1957 में सामान्य वर्ग से प्रवीर चंद्र भंजदेव कांग्रेस तथा अजजा वर्ग से डोरहा प्रसाद कांग्रेस जीते थे। १९६२ के बाद व्यवस्था बदली।
No comments:
Post a Comment