Thursday, 24 October 2013

मप्र चुनाव महाकवरेज: होशंगाबाद से हरदा तक एक ही राह, बैतूल में रही है रस्साकशी

bhaskar news | Oct 19, 2013, 08:10AM IST
 
EmailPrintComment
मप्र चुनाव महाकवरेज: होशंगाबाद से हरदा तक एक ही राह, बैतूल में रही है रस्साकशी
सुधीर व्यास. होशंगाबाद. नर्मदा जोन में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है। यहां के तीन जिलों में कुल 11 सीटें हैं। इनमें से 9 भाजपा और दो कांग्रेस के पास हैं। इस बार जहां कांग्रेस अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए मजबूत दावेदारों की खोज में जुटी है तो भाजपा के पास विकल्पहीनता की स्थिति है। जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे लगता है कि वह पुराने चेहरों पर ही दांव आजमाएगी।
रामेश्वर नीखरा और अर्जुन सिंह जैसे कांग्रेसी दिग्गजों को संसदीय चुनावों में मात देने वाले सरताज सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव में सिवनी मालवा से कद्दावर कांग्रेसी नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी को उन्हीं के गृहनगर में शिकस्त दी थी। इस परिणाम ने सभी को चौंका दिया था। यदि इस बार भी उन्हें टिकट मिलता है तो इस जोन में श्री सिंह सबसे ज्यादा 8वीं बार (संसदीय व विस चुनाव मिलाकर) मैदान में होंगे।
हरदा में पूर्व मंत्री कमल पटेल की दावेदारी है। हत्या के एक मामले में नाम आने के बाद उनका मंत्री पद छिन गया था। जिला कोर्ट ने उन्हें बरी किया और हाईकोर्ट ने भी फैसला बरकरार रखा है। इसके खिलाफ सीबीआई ने अब इंदौर कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई है। भाजपा पसोपेश में है, लेकिन कमल पटेल के अलावा हरदा में उसे कोई मजबूत विकल्प भी नजर नहीं आ रहा है। टिमरनी सीट पर संजय शाह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।
बैतूल जिले की भैंसदेही और मुलताई सीटें कांग्रेस के पास हैं जबकि बैतूल, आमला और घोड़ाडोंगरी भाजपा के। यहां स्थानीय प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं। मुलताई सीट पर कांग्रेस 3000 से कम मतों के अंतर से जीती थी। ऐसे में यहां कांग्रेस जीत का अंतर बढ़ाने की कोशिश करेगी, जबकि भाजपा इसे अपने कब्जे में लेने के लिए जोर आजमाइश करेगी।
2008 के चुनाव में होशंगाबाद की चारों सीटें होशंगाबाद, पिपरिया, सोहागपुर और सिवनी मालवा भाजपा के खाते में गई थीं। पूरे जिले में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था।  यहां तक कि कांग्रेस के दिग्गज नेता हजारीलाल रघुवंशी को भी पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। परिसीमन के बाद बनी नई विधानसभा सीट सोहागपुर पर भाजपा ने कब्जा किया। हरदा की दो सीटों में से हरदा भाजपा ने जीती थी, लेकिन टिमरनी में निर्दलीय प्रत्याशी संजय शाह ने दोनों पार्टियों को मात दी थी।
चुनाव से पहले श्री शाह भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन पर विश्वास नहीं जताया। टिकट नहीं मिलने के कारण श्री शाह निर्दलीय खड़े हो गए और चुनाव जीत गए। चुनाव के बाद भाजपा ने श्री शाह को पार्टी में शामिल कर लिया। बैतूल जिले में मुलताई और भैंसदेही जीतकर कांग्रेस ने लाज बचाने की कोशिश की थी। भैंसदेही में तत्कालीन भाजपा विधायक महेंद्र सिंह चौहान को टिकट दिए जाने से कार्यकर्ताओं में असंतोष था। मुलताई में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुनीलम के मैदान में होने से त्रि-कोणीय मुकाबला हो गया था।

पुराने चेहरों पर ही दांव खेलेगी भाजपा
भाजपा के प्रभाव वाला जिला। भाजपा की कोशिश चारों सीट फिर जीतकर कांग्रेस का सफाया। कांग्रेस का प्रयास हजारीलाल रघुवंशी के सहारे सिवनी मालवा सीट जीती जाए। साथ ही होशंगाबाद, पिपरिया, सोहागपुर सीट पर दमदार चेहरे उतारे जाएं। हालांकि दोनों ही पार्टियों में टिकट की दावेदारी को लेकर असंतोष।

जातीय समीकरण पर रहेगा जोर
टिमरनी सीट आरक्षित। यहां दोनों पार्टियां मजबूत चेहरे ही उतारेगी। हालांकि पिछली बार जीते निर्दलीय प्रत्याशी के भाजपा में जाने से कांग्रेस के लिए नई चुनौती। वहीं हरदा को जीतने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 23 साल से जीत रही भाजपा कुछ आश्वस्त जरूर, लेकिन जीत का अंतर बढ़ाना आसान नहीं।

दोनों पार्टियों पर दबाव
2013 के चुनाव में दोनों ही पार्टियां पर दबाव है। इस चुनाव में भाजपा पर दबाव है कि वह अपनी 9 सीटों (एक निर्दलीय को मिलाकर) को कम नहीं होने दे, तो वहीं कांग्रेस पर दबाव है कि वह सीट संख्या दो से बढ़ाकर जोन में अपनी स्थिति मजबूत करे।

तथ्य ये भी..
सबसे ज्यादा मतों से जीते
जोन में 2008 के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से आमला के भाजपा प्रत्याशी चेतराम मानेकर 30,546 मतों से जीते थे। वहीं, सबसे कम मतों के अंतर (2,891) से मुलताई के कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे जीते थे।
तीन पूर्व मंत्री हारे थे
नाम                                     पार्टी               कहां से हारे
विजय दुबे                          कांग्रेस होशंगाबाद
हजारीलाल रघुवंशी            कांग्रेस       सिवनी मालवा
प्रताप सिंह उइके                     कांग्रेस घोड़ाडोंगरी

15 साल से यहां नहीं जीती कांग्रेस
-पिपरिया में कांग्रेस को 15 साल से जीत नहीं मिली है। दो बार 1998 और 2008 में भाजपा जीती थी तो 2003 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते थे।  
-हरदा ऐसी सीट है जहां 23 साल से कांग्रेस जीत को तरस रही है। 1990 के पहले विष्णु राजोरिया विधायक थे, लेकिन इसके बाद यहां से लगातार भाजपा जीत रही है। पिछले चार चुनाव से तो कमल पटेल विधायक हैं। 
आदिवासी वोटों पर तय होंगे गणित
जिले में सीटें मिली-जुली हैं। दोनों पार्टियां दो-दो सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी में है। बैतूल जिले में कुनबी, कोरकू, आदिवासी मतदाता अधिक होने के कारण दोनों पार्टियां जातीय समीकरण के आधार पर ही टिकट देने की तैयारी कर रही हैं।

2008 के चुनाव में पांच हजार से कम जीते
टिमरनी से निर्दलीय विधायक संजय शाह 3,691 वोटों से जीते। बैतूल की घोड़ाडोंगरी सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता उइके 4,127 वोटों से और मुलताई से कांग्रेस के सुखदेव पांसे 2,891 से चुनाव जीते थे।

दस हजार से कम जीते
भाजपा से कमल पटेल
8,863 वोट, भैंसदेही से कांग्रेस के धरमूसिंह सिरयाम 6,384 वोट, वनमंत्री सरताज सिंह 7,885, बैतूल से भाजपा अलकेश आर्य 5,391 मतों से जीते थे। 

अपनों के लिए ही खुफिया सर्वे करा रही भाजपा

संजय बौहरे. ग्वालियर
जिले की छह में से चार महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों और दो मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं के लिए सरकार और संगठन के स्तर पर खुफिया सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे  ग्वालियर, ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर दक्षिण और भितरवार विधानसभा क्षेत्र को लेकर हो रहा है। इसमें, इन सीटों पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ  संभावित भितरघात की स्थिति का भी आकलन कराया जा रहा है।
पार्टी ग्वालियर सीट के लिए  राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, भितरवार से  चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा, ग्वालियर ग्रामीण से  राज्य पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष रुस्तम सिंह और ग्वालियर दक्षिण से गृह राज्यमंत्री नारायण सिंह के नाम पर सर्वे करा रही है।
सर्वे रिपोर्ट एक सप्ताह में भोपाल भेजी जानी है। सर्वे में यदि इन नामों पर रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आती है तो इन क्षेत्रों में  दूसरे  दावेदारों के नाम पर गौर किया जा सकता है। हालांकि अनूप मिश्रा अभी ग्वालियर पूर्व से और नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर दक्षिण का प्रतिनिधित्व करते हैं। रुस्तमसिंह मुरैना सीट से प्रबल दावेदार हैं।

दोनों सर्वे की समीक्षा के बाद तय होगा प्रत्याशी
पार्टी और शासन के सर्वे के बिंदु एक जैसे ही हैं। दोनों की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद पार्टी इन सीटों पर अपना प्रत्याशी व रणनीति तय करेगी। हालांकि ऐसे सर्वे के बारे में सेवानिवृत एडीजीपी एसएस शुक्ला कहते हैं- पब्लिक का फीडबैक जानने के लिए इस तरह के सर्वे होते रहते हैं।
मतदाताओं से सीधा सवाल- कौन है सही उम्मीदवार
सर्वे में मतदाताओं से इन सवालों का जवाब टटोला जा रहा है कि आपके क्षेत्र में इन उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाता है तो पार्टी की जीत की संभावना कितने फीसदी रहेगी। इस संभावित प्रत्याशी को कितने मत मिलने की संभावना बनती है, जीत का अंतर कितना रह सकता है।
----------------------------------------------------------------------------------
केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा भाजपा का असंतोष
मनीष दीक्षित. दिल्ली/भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश इकाई को कहा है की उम्मीदवारों के नाम वरिष्ठ नेताओं और सांसदों की सलाह के बाद ही चुनाव समिति के सामने रखे जाएं।
इस सलाह की वजह नेताओं और कार्यकर्ताओं में बढ़ता हुआ असंतोष बताई जा रही है। केन्द्रीय नेतृत्व के इस निर्णय से भाजपा के त्रिदेव यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन द्वारा की जा रही चुनावी तैयारियों को झटका लग सकता हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय  नेतृत्व को शिकायत की थी कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों का गुणाभाग ये तीन नेता चुनाव समिति के गठन के बिना ही बिठा रहे हैं। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने ये निर्देश दिए हैं।
अभी क्या हो रहा है
टिकट वितरण का पूरा काम सीएम हाउस पर केंद्रित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ तोमर और मेनन की टिकट वितरण को लेकर नियमित बैठकें हो रही हैं।

राहुल पर शिवराज के ट्वीट के साथ शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। गुरुवार को शहडोल में राहुल गांधी ने राजनीति में बदलाव लाने की बात कही, तो बिना वक्त गंवाए शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया ‘हमें पता है कि उनकी राजनीति सिर्फ घोटाले और भ्रष्टाचार से भरी है।’ इस ट्वीट के साथ ही सोशल मीडिया पर माहौल गरमा गया। शिवराज समर्थकों में से एक ने लिखा कि ‘वो अपनी मां के नाम पर वोट मांग रहे हैं और जनता को पप्पू समझ रहे हैं।’ तो विरोधी ने जवाब दिया कि ‘शिवराज सरकार कंबल ओढ़कर घी पी रही है।’
छाीसगढ़ में रमन सिंह का सोशल मीडिया पर चुनाव अभियान शांतिपूर्ण है। पिछले ५क् ट्वीट और फेसबुक अपडेट में या तो उन्होंने लोगों को त्योहार की बधाई दी, जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं का धन्यवाद दिया या फिर छाीसगढ़ सरकार के कामों का बखान किया है। यहां कांग्रेस खेमे में तब अचानक हलचल दिखाई दी, जब केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने अपने पेज  पर खेत में बुआई करती मुस्कुराती महिला का फोटो अपलोड किया। और उस पर लिखा एक बेहतर छाीसगढ़ की कल्पना करता हूं। उनके सक्रिय होने से एक कमेंट आया कि अब आपसे ही भरोसा है..रमन राज तीसरी बार आ गया तो छाीसगढ़ लुट जाएगा।
 राजस्थान के मुयमंत्री अशोक गहलोत पूर्व मुयमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाते हैं, तो उसका जवाब देने नरेंद्र मोदी के समर्थक मैदान में आ जाते हैं।

---------------------------------------------------------------------
सियासी बिसात पर खलेगी इन दिग्गजों की कमी

मप्र की राजनीति में पिछले चुनाव तक टिकट बंटवारे से लेकर रणनीति बनाने तक जिन नेताओं की तूती बोलती थी, उनमें से कई धुरंधर इस बार चुनाव मैदान में नजर नहीं आएंगे। राजनीति के जानकारों को इस बार के विधानसभा चुनाव में इन
दिग्गजों की कमी जरूर खलेगी..
राजनीति के चाणक्य अर्जुन सिंह
न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में आधुनिक चाणक्य के रूप में पहचान बनाने वाले अर्जुन सिंह का प्रभाव आज भी कांग्रेस की राजनीति में देखा जा सकता है। कांग्रेस में ज्यादातर नेता उन्हीं के शिष्य हैं।
अब रुठों को कौन मनाएगा
भाजपा के संगठन महामंत्री रहे प्यारेलाल खंडेलवाल ने पिछले दो चुनाव में पार्टी के रूठे हुए नेताओं को मनाने का काम किया था। कोई नेता कितना भी नाराज क्यों न हो, खंडेलवाल की मीठी डांट खाने के बाद काम में जुट जाता था।

निमाड़ के शेर सुभाष यादव

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुभाष यादव ने सहकारिता के जरिए प्रदेश की राजनीति में पहचान बनाई। यादव सदा किसानों व पिछड़ों की आवाज बने रहे। सहकारिता विभाग और अपेक्स बैंक को तो लोग आज भी सुभाष यादव के नाम से जानते हैं।

जुड़ाव के माहिर हरवंश सिंह
विधानसभा उपाध्यक्ष रहे हरवंश सिंह धुर विरोधियों के बीच भी समन्वय कराने में माहिर थे। चुनावी युद्ध में पार्टी के लिए रसद जुटाने में भी उन्हें महारत हासिल थी। यदि वे जीवित होते तो इस बार भी कांग्रेस के चुनाव मैनेजमेंट की कमान उन्हीं के हाथ होती।

दबंग और बेबाक बुआजी
बुआजी यानी जमुना देवी अपनी दबंगता और बेबाकी के कारण जानी जाती थीं। न केवल कांग्रेस बल्कि भाजपा के भी नेता उनकी बात टाल नहीं पाते थे। 1952 से लगातार कभी विधायक और कभी सांसद रहीं बुआजी जैसा अनुभव प्रदेश में किसी के पास नहीं।
----------------------------------------------------------------------------------------
पेड न्यूज पर नजर

आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से चुनाव आयोग पेड न्यूज को लेकर बेहद सख्त है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आने वाली हर न्यूज पर नजर रखी जा रही है। हर जिले में इसके लिए मीडिया मॉनिटरिंग एंड सर्टिफिकेट कमेटी बनाई गई है। सागर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में अखबारों और टेलीविजन चैनलों की खबरों की जांच करती महिला अधिकारी-कर्मचारी।फोटोत्नरिंकू सरवैया
-------------------------------------------------------------------------------------
‘नो व्हीकल जोन’ में कैसे जाएगा शिवराज का रथ
प्रशांत कालीधार। इंदौर . मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा में इंदौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों को पांच घंटे भी नहीं मिल पा रहे हैं। जल्दबाजी में यात्रा का ऐसा रूट फाइनल कर दिया गया कि रथ का शहर के बीच से गुजरना संभव नहीं है। सराफा बाजार में चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ है। नेताओं को यह बात रूट फाइनल होने के बाद समझ में आई। वे चिंता में हैं कि इस रास्ते से शिवराज के रथ को कैसे आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने 22 जुलाई को गुरुपूर्णिमा पर उज्जैन के महाकाल में पूजा-अर्चना के बाद जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी। पार्टी ने वहां कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटाकर  कहा था- यात्रा का समापन इंदौर में करेंगे। स्वरूप भव्य होगा। लेकिन, आचार संहिता के कारण स्वरूप सिकुड़ गया।  भाजपा को दोहरी चिंता 27 अक्टूबर के रविवार को लेकर है। इस दिन रवि पुष्य नक्षत्र है। दिवाली से ठीक पहले वाला रविवार होने से खरीदारी के लिए सराफा और राजबाड़ा पूरी तरह खुले रहते हैं। लोगों को रथयात्रा के कारण परेशानी न हो इसलिए पार्टी ने समापन के लिए रविवार का दिन चुना, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। अब शहर के मध्य परेशानी ट्रैफिक बिगड़ने की पैदा हो गई है। रिहर्सल में ही विधायक और अन्य पदाधिकारियों के पसीने छूट गए। तय रूट के हिसाब से शिवराज जनता का आशीर्वाद लेने निकले तो उन्हें क्षेत्र-4 में बाइक पर सवार होना पड़ सकता है।
देश को कर्ज में डुबो देंगे मोदी
मैं अगले 13-14 दिन तक ट्विटर पर रोजाना लोगों को गुजरात की हकीकत बताऊंगा। विकास की बात करने वाले नरेंद्र मोदी ने गुजरात को कर्ज में डुबो दिया, फिर भी भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यदि वे पीएम बने तो पूरे देश को कर्ज में डुबो देंगे।

No comments:

Post a Comment