Sunday, 27 October 2013

भाजपा महारथियों पर होगा नेत्रियों का वार, कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों को किया आगे


1 of 2 Photos
भाजपा महारथियों पर होगा नेत्रियों का वार, कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों को किया आगे
रायपुर।  छत्तीसगढ़ का चुनावी समर इस बार कई मायनों में देखने लायक रहेगा। पुराने और नए चेहरों की लड़ाई, हारे हुए लोगों को मिले मौकों और बगावती तेवरों का संघर्ष, नक्सल हमले में मारे गए नेताओं के परिजनों को मिल रही सहानुभूति का असर... सभी कुछ। इनमें सबसे ज्यादा रोचक ये है कि प्रदेश के तीन कद्दावर नेताओं मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस ने नेत्रियों का तिलक किया है। 
जबकि कांग्रेस में ऐसा कोई दिग्गज नेता नजर नहीं आता जिसके सामने भाजपा ने महिला उम्मीदवार की घोषणा की हो। फिलहाल भाजपा, कांग्रेस के मुकाबले महिलाओं पर कुछ कम भरोसा करती दिख रही है। 90 सीटों में कांग्रेस ने अब तक 62 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा है। इनमें 11 महिलाएं हैं यानी तकरीबन 18 प्रतिशत, जबकि भाजपा ने 67 नामों की घोषणा की है, जिनमें सिर्फ 6 महिलाएं ही हैं, यानी 9 प्रतिशत। हालांकि अभी कांग्रेस की 28 और भाजपा की 23 सीटें घोषित होना बाकी है।
डा. रमन सिंह ङ्क/स् अलका मुदलियार
राजनांदगांव में भाजपा के चेहरे डा. रमन सिंह और कांगे्रस की सहानुभूति अलका मुदलियार के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस को लगता है कि झीरमघाटी नक्सली हमले में मारे गए उदय मुदलियार की पत्नी अलका संवेदना को सहानुभूति में बदलकर वोट लेंगी। प्रदेश में डा. रमन मौजूदा स्थिति में भाजपा का चेहरा है, जैसे देश में मोदी। तो लड़ाई चेहरे और सहानुभूति की है। डा. रमन दूसरी बार महिला के सामने होंगे। २००३ के उपचुनाव में उनके सामने डोंगरगांव से गीता देवी थीं।
बृजमोहन अग्रवाल ङ्क/स् किरणमयी नायक
रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस की किरणमयी नायक। कोई शक नहीं कि बृजमोहन कद्दावर नेता हैं लेकिन महापौर किरणमयी नायक भी तेजतर्रार हैं। फिर बृजमोहन के लिए यह पहला मौका है जब वे किसी महिला प्रत्याशी से भिड़ेंगे। संघर्ष के आसार हैं।
अमर अग्रवाल ङ्क/स् वाणी राव
बिलासपुर में अमर अग्रवाल के सामने पहली बार महिला है। भाजपा के पितृपुरुष कहे जाने वाले स्व. लखीराम अग्रवाल के बेटे अमर के लिए कद्दावर मंत्री रहे स्व. अशोक राव की बहू मेयर वाणी राव चुनौती तो हैं। यहां अमर सीवरेज से जूझेंगे तो वाणी राव भितरघात से।
कांग्रेस से ये
कोटा- रेणु जोगी, बिलासपुर से वाणी राव, सक्ती से सरोज राठोड़, पामगढ़ से शेषराज हरबंश, रायपुर दक्षिण से किरणमयी नायक, सिहावा से अंबिका मरकाम, डोंडीलोहारा से अनिला भेंडिया, नवागढ़ से अनिता रात्रे, राजनांदगांव से अलका मुदलियार, मोहला मानपुर से तेजकुंवर नेताम, दंतेवाड़ा से देवति कर्मा।
भाजपा से ये
लैलूंगा से सुनीती राठिया, सारंगढ़ से केराबाई मनहर, बसना से रूपकुमारी चौधरी, बलौदाबाजार से लक्ष्मी बघेल, डोंगरगढ़ से सरोजनी बंजारे, कोंडागांव से लता उसेंडी।
पिछली बार दोनों पार्टियों ने 10-10 महिलाओं को उतारा था मैदान में
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही १०-१०  महिलाओं को मौका दिया था। कांग्रेस में पांच महिलाओं ने जीत हासिल की थी जबकि भाजपा से 6 महिलाएं जीती थीं। कांग्रेस से जीत दर्ज करने वाली थीं रेणु जोगी, सरोजा, पद्मा, प्रतिमा और अंबिका जबकि भाजपा से जीतने वाली महिलाएं थीं रेणुका सिंह, लक्ष्मी, नीलिमा, सुमित्रा, लता और सरोज पांडेय।

No comments:

Post a Comment