बगावत का खौफ : भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बागियों से परेशान
bhaskar news | Oct 29, 2013, 11:24AM IST
बिलासपुर। बिलासपुर जोन की 24 विधानसभा सीटों में अधिकतर पर दोनों ही बड़ी पार्टियां उलझन में हैं। दोनों में बगावत है। इस काम में दिग्गजों की मदद ली जा रही है। कई बागियों को रायपुर बुलाकर समझाईश दी गई। भाजपा के सारे प्रत्याशी तय हो चुके हैं तो कांग्रेस को 8 प्रत्याशी घोषित करने हैं। जोन की अहम सीटों में बिलासपुर पर सबकी नजर है। पिछले दो सालों से सीवरेज के गड्ढों के चलते लोग गुस्से में हैं।
मंत्री अमर अग्रवाल इससे परेशान हैं लेकिन महापौर के रूप में वाणी राव के कामकाज पर भी कुछ लोग सवाल उठा रहे हंै। इस अहम सीट का विचलन आसपास की सीटों को भी प्रभावित करेगा। इधर, निर्वाचन आयोग के अनुशासन का डंडा ऐसा है कि शहर ही नहीं, गांव की गलियों में भी चुनावी माहौल गायब है। मतदाताओं की चुप्पी के बीच प्रत्याशियों का प्रचार आरोपों से ऊपर नहीं उठ पा रहा है। त्यौहार की वजह से भी चुनावी माहौल नहीं बन पाया है।
बिलासपुर जिला
बिलासपुर। मेयर बनाम मंत्री
मंत्री अमर अग्रवाल व मेयर वाणी राव का जनसंपर्क शुरू। जल्द ही दिग्गज नेताओं की सभाएं होंगी। सीवरेज मुख्य मुद्दा होगा। संगठन मेयर के साथ है लेकिन भितरघात दिख रहा है।
बिल्हा। सियासी दांवपेंच चलेंगे
भाजपा से स्पीकर धरमलाल कौशिक के मुकाबले कांग्रेस का नाम अब तक तय नहीं हुआ है। कांग्रेस से सियाराम कौशिक का नाम सबसे आगे है। बसपा के जगदीश कौशिक समीकरण बिगाड़ेंगे।
कोटा। बढ़त, पर जीत नहीं
कांग्रेस से डा. रेणु जोगी और भाजपा से काशी साहू जनसंपर्क में जुट गए हैं। साहू को पिछले चुनावों से भाजपा को मिली बढ़त का फायदा मिल सकता है। लेकिन यह निर्णायक नहीं होगा।
दोनों दलों में बगावत जैसी कोई बात नहीं है।
दोनों दलों में बगावत जैसी कोई बात नहीं है।
मरवाही। अमित बनाम समीरा
कांग्रेस के अमित जोगी ने दम-खम से प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा ने दो बार जिला पंचायत सदस्य रही समीरा पैकरा पर भरोसा जताया है। वे भी प्रचार में जुट चुकी हैं।
तखतपुर। रोचक होगा मुकाबला
भाजपा विधायक राजू क्षत्री के सामने बगावत कर शिवसेना से लड़ रहे जगजीत मक्कड़ और कांग्रेस से आशीष सिंह के सामने बागी शिवा माली से निपटने की चुनौती है। कड़ा व रोचक मुकाबला।
बेलतरा। टिकट में कांग्रेस पिछड़ी
कांग्रेस से प्रत्याशी तय नहीं। कांग्रेस से कई दावेदार हैं। भाजपा से बद्रीधर दीवान ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। करुणा शुक्ला का इस्तीफा यहां भाजपा को पीछे कर सकता है। इस्तीफे से यहां भाजपा को उनके समर्थकों की ओर से फर्क पड़ सकता है।
मस्तूरी। दोनों जूझेंगे भितरघात से
भाजपा के कृष्णमूर्ति बांधी के खिलाफ आंतरिक विरोध। कांग्रेस के दिलीप लहरिया को टिकट का समाज में ही विरोध है। कांग्रेस के मदनलाल टंडन की बगावत का असर पड़ेगा।
कोरबा जिला
कोरबा। दोनों में दम-खम
भाजपा के जोगेश लांबा मेयर के तौर पर कुछ कर नहीं पाए। संगठन खेमा भी नाराज। कांग्रेस से जयसिंह अग्रवाल संभावित प्रत्याशी हैं। धन-बल में सक्षम। दो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टकर होगी। कांग्रेस से जुड़े रहे कमलनारायण निर्दलीय लडऩे की तैयारी में हैं।
रामपुर। राठिया प्रत्याशी
भाजपा से ननकीराम कंवर और कांग्रेस से श्यामलाल कंवर। कंवर समाज भुवनेश्वर राठिया को निर्दलीय चुनाव लड़ाएगा। राठिया वोट समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
कटघोरा। भितरघात का खतरा
कांग्रेस से 6 बार विधायक रहे बोधराम बेटे की दावेदारी भूलकर जनसंपर्क में उतर गए हैं। भाजपा के लखनलाल देवांगन का विरोध नहीं थम रहा है। यहां से बनवारी अग्रवाल ने भी नामांकन फार्म खरीदा है।
पाली-तानाखार। भाजपा से मरावी
कांग्रेस के रामदयाल उइके के खिलाफ भाजपा के श्यामलाल मरावी मैदान में। रोचक मुकाबला। गोंगपा के हीरासिंह मरकाम कुछ असर डाल सकते हैं।
रायगढ़ जिला
सारंगढ़। नहीं थम रहा विरोध
भाजपा की केराबाई मनहर से अन्य दावेदार मंडल अध्यक्ष नंदराम लहरे, निर्मला बंजारे नाराज। कांग्रेस से विधायक पद्मा मनहर प्रत्याशी की दावेदार हैं। घोषणा अब तक नहीं हुई है।
रायगढ़। अब बनेगा माहौल
कांग्रेस से डा. शक्राजीत नायक जनसंपर्क में जुटे। भाजपा के रोशनलाल अग्रवाल कड़ी टक्कर दे सकते हैं। उत्कल समाज से डा. प्रकाश मिश्रा की दावेदारी नकार दी गई। भाजपा में भितरघात।
खरसिया। सक्रिय हुए उमेश
कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल इंदिरा सूचना शक्ति केंद्रों के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं। प्रचार में बड़े नेताओं का सहारा नहीं ले रहे। भाजपा से डा. जवाहर नायक हैं।
लैलूंगा। समाज को साधना चुनौती
कांग्रेस से हृदयराम राठिया और भाजपा से सत्यानंद राठिया की पत्नी सुनीति राठिया। राठिया समाज और गोंड़ समाज के वोटर निर्णायक हैं। में लगे हैं। इधर, अभाविप के रवि भगत ने बगावती तेवर दिखाए हैं। दोनों ही दलों को भितरघात का भय है।
धरमजयगढ़। असंतुष्टों को मनाएं कैसे
भाजपा विधायक ओमप्रकाश राठिया की राह कुछ कठिन है। असंतुष्ट ज्यादा। कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
मुंगेली जिला
लोरमी। पहचान की जद्दोजहद
कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह के मुकाबले पहली बार चुनाव लड़ रहे तोखन साहू पहचान बना रहे हैं। धर्मजीत मैनेजमेंट में माहिर हैं।
कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह के मुकाबले पहली बार चुनाव लड़ रहे तोखन साहू पहचान बना रहे हैं। धर्मजीत मैनेजमेंट में माहिर हैं।
मुंगेली। परफार्मेंस होगा पैमाना
भाजपा के पुन्नूलाल का परफार्मेंस अहम। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभान बारमते इसे मुद्दा बनाएंगे। बसपा- मंच असर डाल सकता है।
No comments:
Post a Comment