Thursday, 31 October 2013

कैलाश का महू, रंजना का कुक्षी से सिंगल नाम, दोनों राजी नहीं

प्रशांत कालीधार | Oct 31, 2013, 07:02AM IST
 
EmailPrintComment
कैलाश का महू, रंजना का कुक्षी से सिंगल नाम, दोनों राजी नहीं
इंदौर. भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची के गुरुवार रात तक दिल्ली से घोषित होने के आसार हैं। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल, डबल और कहीं-कहीं तीन नामों की पैनल वाली सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दिल्ली पहुंच गए हैं।  सिंगल नाम वाली सीटों के अधिकांश उम्मीदवार पहली सूची से घोषित होंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का महू से और मंत्री रंजना बघेल का कुक्षी से सिंगल नाम है लेकिन दोनों वहां से चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
रंजना मनावर से और विजयवर्गीय इंदौर-3 से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। रंजना का नाम मनावर में भी है लेकिन गोपाल कनौज के साथ। इंदौर-3 से कैलाश विजयवर्गीय का नाम पैनल में नहीं जोड़ा गया। नेताओं ने तर्क दिया कि विजयवर्गीय का कद इतना बड़ा है कि उन्हें किसी के साथ पैनल में नहीं रखा जा सकता। रंजना और विजयवर्गीय की उम्मीदवारी का फैसला आज दिल्ली में होगा।  इसके साथ सांवेर पर भी चर्चा होगी। 
धार से नीना का ही नाम 
विक्रम वर्मा की पत्नी नीना वर्मा धार विधानसभा सीट से फिर भाजपा की उम्मीदवार होंगी। सूची में उनका सिंगल नाम है। धरमपुरी, सरदारपुर, गंधवानी मनावर में दो-दो और बदनावर में तीन नाम की पैनल बनाई गई है। आलीराजपुर, जोबट, पेटलावद, थांदला में सिंगल और झाबुआ में दो नामों की पैनल बनाई गई है। देवास में सिंगल, खातेगांव में मौजूदा विधायक के साथ चौंकाने वाले नाम (डॉ. रवि वर्मा) की पैनल, सोनकच्छ, हाटपीपल्या और बागली में मौजूदा विधायक के सिंगल नाम हैं।

No comments:

Post a Comment