बागी बिगाड़ रहे हैं सियासी खेल, विरोध करने वालों में पूर्व मंत्री और महिलाएं भी
जगदलपुर। बस्तर में कांग्रेस और भाजपा दोनों में ही बगावत है। इसके चलते चुनावी तस्वीर कुछ अलग सी बन रही है। कहीं उलझे हालात तो कहीं आर-पार का मुकाबला। दूसरे दलों में घुसपैठ, तोड़-फोड़ और क्षेत्रीय क्षत्रपों को अपने पाले में खींचने की जद्दोजहद है। कई पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ दोनों ही दलों की दर्जनभर महिलाएं भी बागियों की कतार में दिखाई दे रही हैं। इससे यहां दोनों ही पार्टियों के लिए समीकरण गड़बड़ा रहे हैं।
अभी यहां चुनाव प्रचार ने जोर नहीं पकड़ा है। अभी नामांकन का दौर चल रहा है। शुक्रवार को इसका आखिरी दिन था। नामांकन के बाद अब बागियों की बगावत तेज हो जाएगी। राजनीतिक दल अपने रूठे हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हैं। हालात यही हैं कि उनकी अपनी लड़ाई खत्म हो तो फिर जनता के बीच जाएं। अभी यहां चुनाव का रंग नजर नहीं आ रहा है। शहरों और कस्बों में इक्का दुक्का पोस्टर ही लगे हैं। गांवों में कोई सरगर्मी नहीं है। अलबत्ता सुरक्षा बल के जवान शहरों से लेकर गांवों तक नजर आ रहे हैं।अंतागढ़। भोज हैं कि मानते नहीं
मंत्री विक्रम उसेंडी के सामने कांग्रेस से मंतूराम पवार हैं। लेकिन भाजपा के जिला महामंत्री भोजराज नाग विद्रोही तेवर में हैं। काफी मान-मनौव्वल के बावजूद भोजराज हैं कि मानते नहीं। उनकी नाराजगी मंतूराम की राह आसान करेगी। हालांकि दावा है उन्हें मना लिया जाएगा।
भानुप्रतापपुर। ब्रम्हनाद ने डरा दिया है
भाजपाइयों में घमासान है। भाजपा ने यहां से ब्रह्मानंद नेताम का पत्ता काटकर सतीश लाटिया को उम्मीदवार बनाया। अब ब्रह्मानंद का नाद लाटिया को परेशान कर रहा है। उधर कांग्रेस में मनोज मंडावी इसका फायदा लेने की कोशिश में है। थोड़ा संघर्ष तो उनके पास भी है।
कांकेर। कोड़ोपी पर अपनों का कोप
सुमित्रा मारकोले का टिकट काटा और संजय कोडोपी को दिया। वे कांग्रेस से भाजपा में आए थे। इसलिए नाराजगी और भी ज्यादा है। पूर्व मंत्री अघन सिंह भी तेवर दिखा रहे हैं। यहां उलट फेर करना मतदाताओं का मिजाज रहा है। कांग्रेस से शंकर ध्रुवा को टिकट दिया गया है।
केसकाल। परफारमेंस की माउथ पब्लिसिटी
भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही गुटबाजी सतह पर तो नजर नहीं आती। लिहाजा अब दोनों तरफ से परफॉरमेंस को लेकर जंग छेड़ी जा रही है। कांग्रेस से पुलिस की नौकरी छोड़कर संतराम आए हैं। कांग्रेस के पूर्व मंडी अध्यक्ष धनीराम मरकाम निर्दलीय मैदान में हैं।
चित्रकोट। लच्छूराम पर नजर
सबकी निगाहें भाजपा के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप हैं। सीएम डॉ. रमन सिंह ने समझाइश दी है, लेकिन वे क्या करेंगे? यह कह पाना मुश्किल है। वे परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं। कांग्रेस के दीपक बैज की स्थिति भी ठीक नहीं है। भाकपा के सोनाधर नाग की सक्रियता को भी यहां कम नहीं आंका जा सकता।
दंतेवाड़ा। भीमा को भय
यहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा। विरोधों के बावजूद भाजपा के भीमा मंडावी अभियान में जुटे हैं। दिवंगत महेंद्र कर्मा की पत्नी कांग्रेस की देवती कर्मा परंपरागत वोट साधने में जुुटी हैं। उधर भाकपा भी यहां हाथ पैर मार रही है। भाकपा के बोमड़ाराम कवासी के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है।

बीजापुर। बागियों का डर
यहां कांग्रेस से विक्रम शाह मंडावी हैं। कई लोग बगावत कर सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष नीना रावतिया यहां मिच्चा मुतैय्या व अन्य बागियों के दम पर निर्दलीय ही मैदान में हैं। भाजपा के महेश गागड़ा के लिए बस यही राहत की बात है। वरना विक्रम का प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है।

कोंटा। त्रिकोणीय संघर्ष
त्रिकोणीय घमासान के आसार बन चुके हैं। भाकपा के मनीष कुंजाम की प्रभावी मौजूदगी है। वे यहां के अंदरूनी इलाकों में खासी पकड़ जमा चुके हैं। यहां से खाता खोलने के लिए भाजपा की जमुना मांझी और मौसम मुत्ती दांवपेंच लगा रही हैं। कांग्रेस के कवासी लखमा के लिए फिलहाल कठिनाई है।

कोंडागांव। पिता-पुत्र ने किया नाक में दम
भाजपा की मंत्री लता उसेंडी और कांग्रेस से मोहन मरकाम के बीच मुकाबला है। लेकिन वरिष्ठ कांग्रेसी मानकूराम सोढ़ी और उनके पुत्र पूर्व मंत्री शंकर का विद्रोह कांग्रेस को परेशान कर सकता है। बागी अकेले कांग्रेस को ही नुकसान पहुंचाएंगे, यह भी नहीं कहा जा सकता।

नारायणपुर। यहां बस नाम ही काफी है
यह क्षेत्र आज भी बलिराम कश्यप को नहीं भूला है। केदार कश्यप उनके बाद ही याद आते हैं। केदार के वोट बैंक भानपुरी क्षेत्र के चंदन कश्यप सेंधमारी कर सकते हैं। कांग्रेस में गुटबाजी फिलहाल तो नहीं दिख रही। इस लिहाज से मुकाबला ठीक-ठाक है।

बस्तर। चलेगा सियासी दांवपेंच
कांग्रेस के लखेश्वर बघेल का सियासी दांव-पेंच शुरू हो गया है। भाजपा से सुभाउ कश्यप भी तैयारी में हैं। कलह तो दोनों जगह है, समय रहते इस पर जो काबू कर सकेगा, वो अपने पक्ष में माहौल बना पाएगा। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

जगदलपुर। संतोष के खिलाफ असंतोष
भाजपा से संतोष बाफना को दुबारा टिकट मिला है। भाजपा का एक धड़ा इससे नाराज है। इस बात से बाफना भी वाकिफ हैं। कांग्रेस से सामू कश्यप को भी पार्टी के पुराने लोग पचा नहीं पा रहे हैं। हालांकि अब वे दावा कर रहे हैं कि उनके खिलाफ कोई माहौल नहीं है। में शुरुआती दौर के बाद अब ऊपरी तौर पर गुटबाजी नजर नहीं आती पर नए दावेदार सामू कश्यप के पक्ष में पुराने लोग पूरे मन से काम करते भी नहीं दिखते।

No comments:
Post a Comment