Sunday, 27 October 2013

खाने-खिलाने का दौर जारी, बस्तर में चुनावी बकरा-भात ने बढ़ाए बकरों के भाव

bhaskar news | Oct 27, 2013, 07:54AM IST
 
EmailPrintComment
खाने-खिलाने का दौर जारी, बस्तर में चुनावी बकरा-भात ने बढ़ाए बकरों के भाव
जगदलपुर।  चुनावी माहौल हो और बस्तर में बकरा भात न हो। हो ही नहीं सकता। बकरों की अम्मा आखिर कब तक खैर मनाएगी। यहां प्रत्याशी कटवाते हैं बकरा। बनवाते हैं मटन और दौर चलता है बकरा भात का। इसके चलते बकरों के भाव बढ़ गए हैं। ये लगभग परंपरा ही रही है यहां पर। मतदाताओं को रिझाने का ये एक तरीका है राजनैतिक दलों का। गांव से शहर तक यह चलता है। इसके चलते वोट भी प्रभावित होते हैं। दरअसल यह एक किस्म का लालच भी होता है और वोटरों को खींचने का तरीका भी। राजनैतिक दल इसके साथ शराब परोसने की भी तैयारी में हैं।
खाते हैं पर वोट मन से ही देते हैं
पार्टी का रिवाज तो आजादी के बाद से ही है। ये वोट प्रभावित भी करते हैं लेकिन अब इसमें कमी आई है। अब मतदाता पार्टी तो करते हैं लेकिन वोट उसे ही देते हैं जिसे देना होता है। भाटीगुड़ा निवासी नरेश कोरी ने बताया कि निर्दलीय से लेकर राष्ट्रीय पार्टी के नेता बकरा भात पार्टी देने गांव में आते हैं। गांव वाले सबका मान रखते हुए पार्टी में शामिल होते हैं पर वोट अपनी मर्जी के प्रत्याशी को ही देते हंै।
पहले ही घर पर बांध जाते हैं बकरा
मतदान के एक या दो दिन पहले से अलग-अलग दलों के प्रत्याशी अपने खास कार्यकर्ता के घर में बकरा बांध देते हैं। इसके बाद प्रत्याशी के नाम से प्रचार किया जाता है कि जो व्यक्ति उसे वोट देगा, उसे इस पार्टी में आमंत्रित किया जाएगा। कुछ प्रत्याशी चुनाव के एक दिन पहले बकरा कटवाते हैं तो कुछ मतदान के एक दिन बाद पार्टी करते हैं। ऐसा माना जाता रहा है कि इस पार्टी से कई वोट इधर उधर हो जाते हैं। इसमें जमकर शराब का दौर चलता है।
बकरों के दाम चढ़े आसमान पर
बर्ड फ्लू के बाद बकरा ईद के चलते बकरों के दाम में पिछले तीन माह से तेजी बनी हुई थी। चुनावी माहौल ने इनके दाम और बढ़ा दिए हैं। अभी 8 से 10 किलो वजन वाले बकरे 4 हजार रुपए तक बिक रहे हैं।  

No comments:

Post a Comment