Sunday, 10 November 2013

जब बने दोबारा 'MISTER INDIA' तो पब्लिक ने बनाया आज का MLA


1 of 3 Photos
जब बने दोबारा 'MISTER INDIA'  तो पब्लिक ने बनाया आज का MLA
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का चर्चित जुमला है-‘मिलते हैं एक ब्रेक के बाद’। यह जुमला मप्र की राजनीति में कुछ नेताओं के लिए सफलता का नुस्खा बना हुआ है। ये ऐसे नेता हैं जिनका एक चुनाव में टिकट कट जाए तो अगले चुनाव में उनकी जीत पक्की हो जाती है। शायद यह इन नेताओं के लिए एंटी  इन्कम्बेंसी से बचने का आसान रास्ता भी है।
 
इस फॉर्मूले का सबसे ज्यादा बार इस्तेमाल किया कांग्रेस के सत्यदेव कटारे। वे 1985, 1993 और 2003 के चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। 1990 और 1998 के चुनाव में कटारे ने यहां से चुनाव नहीं लड़ा और सीट भाजपा के खाते में गई। 2008 में कटारे ने फॉमरूले पर अमल नहीं किया और लगातार दूसरा चुनाव लड़ा। नतीजा वे भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया से चुनाव हार गए।पार्टी से टिकट नहीं तो निर्दलीय
 
खाचरोद का मामला बेहद रोचक है। यहां 1993 में कांग्रेस ने दिलीप सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया, वे चुनाव जीत गए। 1998 में उनका टिकट कटा तो कांग्रेस चुनाव हार गई। 2003 में पार्टी ने उन्हें फिर टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय खड़े हो गए और जीत गए।
जब बने दोबारा 'MISTER INDIA'  तो पब्लिक ने बनाया आज का MLA

No comments:

Post a Comment