Thursday, 14 November 2013

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, मुफ्त बिजली, लैपटॉप, स्कूटी, मोबाइल

Congress released manifesto in Bhopal

1   print  email
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, मुफ्त बिजली, लैपटॉप, स्कूटी, मोबाइल
Indore, Mon Nov 11 2013, 10:24 PM
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, मुफ्त बिजली, लैपटॉप, स्कूटी, मोबाइल

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए लुभावनी घोष्ाणाओं की बरसात की है। विधानसभा चुनाव के घोष्ाणा-पत्र में कांग्रेस ने सरकार बनने पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुफ्त में लैपटॉप, स्कूटी और मोबाइल देने का ऎलान किया है। इसके अलावा किसानों को मुफ्त बिजली, गरीबों को मुफ्त अनाज व आवास और दो लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा है। कुल-मिलाकर घोष्ाणा-पत्र भाजपा के भ्रष्टाचार पर जांच बैठाने और मुफ्त में जीने के सुनहरे सपनों का पिटारा है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, चुनाव अभियान समिति के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री कमलनाथ व हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, घोष्ाणा-पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश पचौरी और प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने घोष्ाणा-पत्र जारी किया। घोष्ाणा-पत्र समिति के अध्यक्ष पचौरी ने कहा कि 34 सदस्य और चार विशेष्ा आमंत्रित सदस्यों ने मिलकर जन आंकाक्षाओं की पूर्ति के लिए यह घोष्ाणा-पत्र तैयार किया है। यह सर्वहारा वर्ग की प्रगति के लिए है।

व्यापमं से छीनेंगे परीक्षा
घोष्ाणा-पत्र में कांग्रेस ने व्यापमं घोटाले की जांच के लिए आयोग गठित करने का वादा किया है। साथ ही सारी परीक्षाएं व्यापमं से लेकर पीएससी को देने और फर्जी मार्कशीट वालों के लिए कठोर कानून बनाने का बात कही है। भाजपा राज में हुए भ्रष्टाचारों पर जांच बैठाने और दोçष्ायों को सजा दिलाने का वादा भी घोष्ाणा-पत्र में शामिल है। इसके अलावा पंच परमेश्वर योजना को समाप्त करके ग्राम पंचायतों को राज्य की राशि के उपयोग की छूट देने का वादा है।

घोष्ाणा-पत्र का आकष्ाüण
- प्रत्येक बीपीएल परिवार को 3 किलो दाल 25 रूपए व तेल 20 रूपए लीटर प्रतिमाह देगी
- गरीबों के लिए इंदिरा गांधी गरीबी हटाओ आयोग की स्थापना की जाएगी

- गरीबों के लिए 10 लाख आवास का निर्माण विभिन्न योजनाओं में
- गरीबी रेखा से नीचे वालों को एक बत्ती कनेक्शन मुफ्त में

- गरीब परिवार को 35 किलोग्राम राशन हर महीने मुफ्त
- किसानों को 5 हार्सपॉवर तक पंपों के लिए मुफ्त बिजली

- कृçष्ा कार्य में अक्टूबर से अप्रैल तक सात महीने किसानों को सौ रूपए प्रति हार्सपॉवर और बाकी महीने मुफ्त बिजली
- किसानों के विवादित बिजली बिल माफ होंगे

- सरकारी विभागों में दो लाख पदों पर भर्ती। इसमें 50 प्रतिशत पदों पर महिला आरक्षण
- मां-बेटी सम्पर्क योजना में किशोरी व मां दोनों को मुफ्त मोबाइल दिए जाएंगे

- बाल तस्करी जैसे मामलों के लिए प्रत्येक जिले में फास्ट ट्रेक कोर्ट
- घरेलू कामगार के लिए नीति, विशेष्ा कानून व राज्य शिकायत निवारण बोर्ड

- 12वीं में 75 फीसदी अंक वाले विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप
- 12वीं में राज्य स्तरीय मैरिट में सभी संकायों के प्रथम दस विद्यार्थियों को स्कूटी मुफ्त

- जिला स्तर पर मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति करना
- महिला एनजीओ को कम ब्याज पर कर्ज देने पर विचार

- पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस में वैट की दरों में कमी
- बेरोजगारों को हरियाणा सरकार की तर्ज पर बेरोजगारी भत्ता

- हर साल जनप्रतिनिधि अपने कामों का ब्यौरा सार्वजनिक करेंगे
- सीएम व मंत्री अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा हर साल विस पटल पर रखेंगे

- सरकारी कर्मचारी की सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक होगा


कांग्रेस का घोषणापत्र शैतान के बाइबिल पढ़ने जैसा-भाजपा

मध्यप्रदेश में जारी कांगे्रस के घोषणापत्र में किए गए वादों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस के वादों से ऎसा लगता है, मानो शैतान बाइबिल पढ़ रहा हो।

तोमर ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार सच्चर कमेटी के सच से दूर भागती है, जबकि मध्यप्रदेश में इसी कमेटी के नाम पर अल्पसंख्यकों को ठगने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के हित का वादा करने वाली कांग्रेस भूल गई है कि उनके कुशासन की वजह से ही आज ये सभी वर्ग विकास के प्रवाह से दूर है।

तोमर ने आगे कहा कि 2003 से पहले कांग्रेस राज में बेरोजगारी चरम पर थी, प्रदेश में कर्मी कल्चर व्याप्त था, फिर भी लोगों को समय पर तनख्वाह नहीं मिलती थी और न ही ठेकेदारों को उनका भुगतान होता था। लोकायुक्त ने कांग्रेस सरकार को "अली बाबा और चालीस चोर" की संज्ञा दी थी।

प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा, ""कांग्रेस जब सुशासन की बात करती है तो हंसी आ जाती है। ऎसा लगता है कि 900 चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली है।""

तोमर ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने केंद्र की योजनाओं को लागू करने में कई क्षेत्रों में देश में सर्वोत्तम कार्य किया है। यही कारण है कि कई बार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य संस्थाओं ने राज्य सरकार को पुरस्कृत किया है और यह पूरा प्रदेश जानता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शिक्षा के अधिकार के तहत लैपटॉप फ्री व स्कूटी फ्री देने की बात कर युवाओं को महज दिवा स्वप्न दिखा रही है

No comments:

Post a Comment