जो जीता बुदनी, उसके दल की सरकार बनी
जो जीता बुदनी, उसके दल की सरकार बनी
|
देखना दिलचस्प होगा ३३ साल से बरकरार मिथक इस बार टूटता है या नहीं
|
भास्कर न्यूजत्ननसरुल्लागंज
|
| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के चलते हाईप्रोफाइल बनी बुदनी सीट से एक रोचक मिथक जुड़ा है। बीते 33 वर्षों से अब तक के चुनाव में यहां से जिस दल का प्रत्याशी जीतता है, प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। 1980 में कांग्रेस के केएन प्रधान यहां से जीते और अर्जुन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। 1985 में कांग्रेस के चौहान सिंह चौहान जीते तो पुन: कांग्रेस की सरकार बनी। 1990 में बुदनी के मतदाताओं ने अपना निर्णय भाजपा के पक्ष में सुनाया और शिवराज सिंह चौहान जीते, नतीजतन सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। 1993 में कांग्रेस के राजकुमार पटेल विधायक बने और प्रदेश में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई। 1998 के विधानसभा चुनाव में लग रहा था कि इतिहास बरकरार नहीं रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस के देव कुमार पटेल जीते और दिग्विजय सिंह ने दूसरी बार सरकार बनाई। 2003 में भाजपा के उम्मीदवार राजेन्द्र सिंह राजपूत यहां से विजयी हुए तो उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। इसी कड़ी को 2008 के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने भी कायम रखा और यहां से चुनाव जीतकर उन्होंने भाजपा की दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाकर इतिहास कायम रखा, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रिकॉर्ड इस बार भी कायम रह पाता है या नहीं। शिवराज जहां से ज्यादा मतों से जीतेंगे, वहीं का करेंगे प्रतिनिधित्व इस बार शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा के साथ ही विदिशा से भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। ऐसे में उनका मानना है कि इन दोनों विधानसभा सीटों में जहां से भी जनता उन्हें ज्यादा मतों से जिताएगी, वे वहीं का प्रतिनिधित्व करेंगे। |
No comments:
Post a Comment