Sunday, 10 November 2013

कांग्रेसियों से ज्यादा पैसे वाले हैं बसपा प्रत्याशी, नामांकन भरने वालों के पास लाखों रुपए


1 of 5 Photos
कांग्रेसियों से ज्यादा पैसे वाले हैं बसपा प्रत्याशी, नामांकन भरने वालों के पास लाखों रुपए
ग्वालियर. प्रॉपर्टी के मामले में बसपा प्रत्याशी अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे हैं। गुरुवार को नामांकन भरने वाले अधिकतर प्रत्याशियों के पास लाखों रुपए की जमीन है। इस पार्टी के प्रत्याशियों को हथियारों का भी शौक है पर वह शिक्षा के मामले में अन्य दलों के प्रत्याशियों से कमजोर हैं।
करोड़पति हैं बसपा प्रत्याशी आनंद
ग्वालियर पूर्व विधानसभा से बसपा प्रत्याशी आनंद शर्मा मूल रूप से सिविल ठेकेदार हैं। आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी सालाना आय 12 लाख 64 हजार 993 रुपए, जबकि पत्नी सरोज की 2 लाख 66 हजार 250 रुपए बताई है। श्री शर्मा पर संपत्ति विरूपण के एक ताजा मामले के अलावा कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। बैंक में उनके खाते तो बहुत हैं पर बैलेंस कम है। नकदी के रूप में 50 हजार, जबकि बैंक लोन के रूप में उन्होंने एक करोड़ रु. ले रखा है।
आनंद को हथियारों का शौक है उनके पास एक बंदूक व एक रिवाल्वर है। खुद के पास मात्र 35 हजार के सोना चांदी के जेवर हैं, जबकि पत्नी के पास एक लाख 80 हजार के। अचल संपत्ति के रूप में कृषि भूमि व मकान की कीमत दो करोड़ रुपए है। शपथ पत्र में उन्होंने पत्नी को गृहस्थ महिला बताया है जबकि खुद को ठेकेदार। भगवती कॉलोनी मुरार में रहने वाले बसपा प्रत्याशी ने वर्ष 1981 में हायर सेकंडरी की परीक्षा दी थी।

कांग्रेसियों से ज्यादा पैसे वाले हैं बसपा प्रत्याशी, नामांकन भरने वालों के पास लाखों रुपए

2 of 5 Photos
कांग्रेसियों से ज्यादा पैसे वाले हैं बसपा प्रत्याशी, नामांकन भरने वालों के पास लाखों रुपए
मदन पर पहले जीप थी अब सफारी
 
मुरार ग्रामीण से बसपा प्रत्याशी व विधायक मदन कुशवाह के पास पांच साल पहले नकदी के रूप में 85 हजार 600 रुपए थे जो अब 3 लाख 23 हजार हो गए हैं। इसी तरह से उनकी पत्नी के पास 69 हजार 500 रुपए की नकदी थी जो अब 1 लाख 19 हजार हो गई है। बसपा विधायक के पास पहले एक जीप थी पर अब वे टाटा सफारी मं घूमते हैं। पहले उनके पास सोना नहीं था पर अब 60 हजार का सोना है। हथियार के रूप में पहले केवल रायफल थी पर अब उन्होंने एक रिवाल्वर भी खरीद ली है। परिवार में प्लाट, दुकान, मकान, कृषि भूमि सब कुछ है। इनकी कीमत वर्तमान में लगभग 80 लाख रुपए होगी। बसपा विधायक ने चार लाख रुपए का कर्ज भी ले रखा है।
पति बैंक में सहायक प्रबंधक, सत्यप्रकाशी समाज सेवा में 
 
डबरा से बसपा प्रत्याशी सत्य प्रकाशी परसेडिया के पति केशव दयाल बैंक में सहायक प्रबंधक हैं। उनके वेतन से ही घर का खर्च चलता है। सत्य प्रकाशी तो केवल समाज सेवा करती हैं। चुनाव के लिए बैंक में नया खाता खोला है, इसमें 4 लाख 60 हजार 203 रुपए जमा हैं। बसपा प्रत्याशी को सोने के गहनों का काफी शौक है। अभी उनके पास 410 ग्राम सोने के जबकि 1 किलो चांदी के गहने हैं। इसके लिए उन्होंने गोल्ड लोन भी ले रखा है। वे खुद पिस्टल रखती हैं जबकि पति के पास बंदूक है। अचल संपत्ति के रूप में सत्य प्रकाशी के नाम पर 37 लाख की जबकि उनके पति के नाम पर 10 लाख की प्रॉपर्टी है। जेयू से स्नातक करने वालीं सत्य प्रकाशी पर किसी विभाग का बकाया नहीं है।
प्रॉपर्टी करोड़ों में लेकिन करते हैं खेती
 
ग्वालियर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रेखा राय व उनके पति चंदन राय दोनों ही आयकर दाता नहीं हैं। दो अलग-अलग बैंकों में खाता ऑपरेट करने वाली रेखा ने वर्ष 1991 में कक्षा आठवीं की परीक्षा पास की है। चुनाव के लिए खोले गए बैंक खाते में 50 हजार जमा हैं जबकि नकदी के रूप में पांच हजार। प्रत्याशी के पास पांच लाख के गहने हैं जबकि उनके पति के पास 90 हजार के। अचल संपत्ति के मामले में रेखा अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले मजबूत हैं।उनके पास 36 लाख की संपत्ति है जबकि पति के नाम पर एक करोड़ 83 लाख की। इतना सब होने के बाद भी रेखा व उनके पति परिवार का भरण पोषण करने के लिए खेती करते हैं। 
ब्याज व मानदेय से घर चलाते हैं रमेश अग्रवाल 
 
ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश अग्रवाल, एमआईटीएस से इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग में बीई हैं। उनकी आय का जरिया विधायक पेंशन, एमआईटीएस से मिलने वाला मानदेय व यात्रा भत्ता तथा ब्याज से मिलने वाली राशि है। बैंक में बचत खाते व बीमा पॉलिसी रखने वाले श्री अग्रवाल के पास वाहन के रूप मे एक स्विफ्ट डिजायर है जबकि पत्नी आशा अग्रवाल के पास एक्टिवा स्कूटर। पत्नी के पास 13 लाख से ज्यादा के गहने हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पास सवा चार लाख के। अचल संपत्ति के रूप में केवल एक मकान है जो कि फालका बाजार में स्थित है, इसकी कीमत 22 लाख रुपए के आसपास है।

No comments:

Post a Comment