Wednesday, 6 November 2013

चुनावी ट्रेंड : पांच बार से एक ही सीट से लगातार जीत रहे दो भाई

मनोज कुंडू | Nov 06, 2013, 00:08AM IST
 
EmailPrintComment
चुनावी ट्रेंड : पांच बार से एक ही सीट से लगातार जीत रहे दो भाई
इटारसी. होशंगाबाद सीट से दो सगे भाई लगातार एक के बाद एक पांच चुनाव लड़े और जीते भी। इस सीट से तीन बार छोटे भाई डॉ. सीतासरन शर्मा चुनाव लड़कर जीते और इसके बाद पिछले दो चुनाव में बड़े भाई गिरिजाशंकर शर्मा ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराया। रोचक बात यह है कि इस सीट पर 1990 से अब तक लगातार पांच चुनाव से भाजपा का कब्जा है। 1957 से अस्तित्व में आई इटारसी सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले डॉ. सीतासरन शर्मा ने पहला चुनाव वर्ष 1990 में भाजपा की टिकट पर लड़ा था।
उन्होंने कांग्रेस के विजय दुबे काकू भाई को 13 हजार 347 वोट से हराया था। इसके बाद वर्ष 1993 में दूसरी बार फिर डॉ. शर्मा ने काकू भाई को हराया। इस बार चुनाव में खास बात यह थी कि विजय दुबे मात्र 861 वोट से हारे थे। भाजपा से लगातार तीसरी बार भी वर्ष 1998 में डा. सीतासरन शर्मा को टिकट मिली और इस बार उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मानक अग्रवाल थे। डॉ. शर्मा ने तीसरी बार भी इटारसी विधानसभा सीट से भाजपा को 5 हजार 821 वोटों से जीत दिला दी। 
भाजपा को इटारसी सीट से लगातार जीत दिलाने वाले डॉ. सीतासरन शर्मा की बजाय पार्टी ने वर्ष २क्क्३ के विधानसभा चुनाव में उनके बड़े भाई गिरिजाशंकर शर्मा को टिकट दी। गिरिजाशंकर शर्मा ने कांग्रेस के रमेश साहू को १९ हजार ९७क् वोट से हराया। परिसीमन के बाद इटारसी विधानसभा को होशंगाबाद में शामिल कर लिया गया। और सोहागपुर नई विधानसभा सीट बनीं। होशंगाबाद से वर्ष २क्क्८ में फिर से गिरिजाशंकर शर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। गिरिजाशंकर शर्मा ने छोटे भाई डॉ. सीतासरन शर्मा से हार का सामना कर चुके कांग्रेस के विजय दुबे काकू भाई को सबसे इस बार सबसे ज्यादा 25 हजार 320 वोटों से हराया। 

No comments:

Post a Comment