Saturday, 9 November 2013

सबसे अमीर उम्मीदवार, 551 करोड़ के मालिक

नई दिल्ली. ग्वालियर के मशहूर सिंधिया घराने से ताल्लुक रखने वाली बीजेपी नेता यशोधरा राजे अपने 'डिनर सेट' को लेकर चर्चा में हैं। इस बार पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रत्याशी जिस तरीके से अपनी संपत्ति की घोषणा की है, उससे कई लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली हैं। ग्वालियर से भाजपा सांसद यशोधरा राजे के हाथ में नकद राशि भले ही 15400 रुपए हों, लेकिन उनका ‘डिनर सेट’ ही एक करोड़ 54 लाख 19 हजार 928 रुपए का है। वह शिवपुरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।

( 
नामांकन दाखिल करते वक्त निर्वाचन आयोग को अपनी सम्पत्ति के बारे में सौंपे गए शपथ पत्र में यशोधरा राजे ने बताया है कि उनकी एक ‘डायमंड रिंग’ ही 6 लाख 66 हजार 704 रुपए कीमत की है। उनके वाहनों की बात करें तो एक पुरानी 1999 मॉडल महिंद्रा जीप है, जिसकी मौजूदा कीमत 10440 रुपए है, जबकि दूसरी ‘सैलून जीप’ है, जिसकी कीमत 13051 रुपए है, उनकी दोनों गाड़ियों की मौजूदा बाजार में कुल कीमत मात्र 23491 है।
छत्तीसगढ़ में सिंहदेव सबसे अमीर उम्मीदवार, 551 करोड़ के मालिक 

विधानसभा चुनाव 2013 में छत्तीसगढ़ से ताल ठोंक रहे राज्य के 1130 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा अमीर अंबिकापुर के विधायक टीएस सिंहदेव हैं। राजपरिवार से जुड़े सिंहदेव ने शपथपत्र में अपने हिस्से की अचल संपत्ति की कीमत 551 करोड़ रुपए बताई है। हालांकि इसका बड़ा हिस्सा पुश्तैनी या विरासत में उनको मिली जायदाद का है। उनके पास हीरों से जड़े जेवरात भी बाकी प्रत्याशियों से कहीं ज्यादा हैं। 
दुकानें खरीदने के शौकीन हैं राहुल गांधी 

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में कुछ दुकानों के मालिक हैं। राहुल ने इन दुकानों को किराए पर दे रखा है। लेकिन उनके पास भले ही अपनी कोई गाड़ी न हो लेकिन 2009 में दाखिल शपथपत्र के मुताबिक उनके पास कुल 2.25 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति थी। वहीं, 2004 के लोकसभा चुनाव के समय दाखिल हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के पास 44 लाख रुपए कीमत की चल और अचल संपत्ति थी। यानी पांच सालों में उनकी संपत्ति में करीब 500 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।  
सिर्फ 1600 में विधायक का चुनाव जीते थे भगवती

यूपी के श्रावस्ती जिले की इकौना सीट से दो बार विधायक रहे भगवती प्रसाद की मौत इसी साल गरीबी के चलते इलाज न करा पाने की वजह से हो गई थी। उनके कफन तक के लिए पैसे पड़ोसियों ने दिए। बताया जा रहा है कि विधायक रहते भगवती प्रसाद ने पैसे नहीं कमाए। विधायक की कुर्सी गई तो चाय बेचने लगे। भगवती प्रसाद ने 1967 में 1600 रुपए में चुनाव लड़ा था। चुनावी खर्च जुटाने के लिए उन्होंने अपनी भैंस 1800 रुपए में बेची थी। दो साल बाद उत्तर प्रदेश असेंबली का जब दोबारा इलेक्शन हुआ तब भी भगवती प्रसाद सिर्फ लगभग 2000 रुपए में ही इलेक्शन लड़े और दोबारा इकौना सीट से जीते। वे भारतीय जनसंघ पार्टी के टिकट से 1967-69 और 1969-74 तक विधायक रहे। लेकिन इलाज तक के लिए पैसे नहीं जुटा पाए। यह दर्दनाक कहानी राजनीति के उस दौर की है जब गोपीनाथ मुंडे जैसे नेता चुनाव में आठ करोड़ रुपये खर्च करने की बात सार्वजनिक तौर पर कहते हैं।
मोदी के हाथों में सिर्फ 4700 रुपए नकद, पर सोने की अंगूठियां हैं पसंद 

2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक नरेंद्र मोदी की संपत्ति 1 करोड़ रुपए की सीमा को पार कर गई थी। जबकि पांच साल पहले उनकी कुल संपत्ति 40 लाख थी। मोदी के पास सोने की चार अंगूठियां भी हैं, जिनकी कीमत उन्होंने 1.23 लाख बताई थी। लेकिन मोदी के पास नकदी के नाम पर सिर्फ 4700 रुपए थे।  
90 लाख के गहने तो कुल 111 करोड़ की दौलत की मालकिन हैं मायावती


मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके या बैठे हुए नेताओं में सबसे अमीर बीएसपी सुप्रीमो मायावती हैं। 2012 में मायावती की ओर से दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 111 करोड़ रुपए की कीमत की कुल संपत्ति है। लेकिन मई, 2010 में उनके पास महज 87 करोड़ की संपत्ति थी। दो सालों में उनकी संपत्ति में 24 करोड़ का इजाफा हुआ। उन्हें गहनों का भी शौक है। उनके पास करीब 90 लाख रुपए के गहने भी हैं। 
सिर्फ 5000 में चुनाव जीते थे हुकुमदेव नारायण 

मधुबनी से बीजेपी के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव लंबे समय से संसदीय राजनीति कर रही हैं। उन्होंने बतौर ग्राम प्रधान (मुखिया) के अपना राजनीति जीवन शुरू किया था। वे पहली बार 1967 में बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे। हुकुमदेव दावा करते हैं कि उन्होंने पहले चुनाव में महज 5 हजार रुपए खर्च किए थे। उनका कहना है कि ये पैसे भी उन्होंने जनता से मांगे थे।  
ऐसा भी नेता, न घर, न कार और जेब में सिर्फ 5 हजार रुपए 

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेब भट्टाचार्य ने जब 2011 में विधानसभा चुनाव लड़ा था तब उनके पास न तो अपनी कार थी और न ही अपना घर। वे सरकारी मकान में रह रहे थे। नकद के नाम पर उनके पास महज 5 हजार रुपए ते। वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान उनकी सालाना आय 1 लाख (1,00,920) रुपए थी। उनके पास न तो बैंक डिपॉजिट था न ही कोई निवेश और न ही कोई जेवर गहना। उनके पास चल या अचल संपत्ति भी नहीं थी।
साढ़े 5 गुना अमीर हुए रमन की पत्नी के पास 1 करोड़ का सोना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह की संपत्ति बीते पांच सालों में तेजी से बढ़ी है। पिछले चुनाव में उनके पास 1.04 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति थी, जो शपथ पत्र के अनुसार इस बार करीब 5.61 करोड़ रुपए हो गई है। रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह के पास करीब एक करोड़ रुपए कीमत का सोना है। 
10 हजार साड़ियां, 750 से ज्यादा सैंडल 

एआईएडीएमके की प्रमुख जे. जयललिता (बाएं) ने 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी कुल संपत्ति की कीमत कुल 51 करोड़ रुपए बताई थी। लेकिन जयललिता एक स्पेशल कोर्ट के सामने 1997 में मान चुकी हैं कि उनके पास 10 हजार साड़ियां और 750 जोड़े से ज्यादा जूते-चप्पल थे। इतनी बड़ी मात्रा में साड़ी और जूते चप्पलों के मामले में विजिलेंस और एंटी करप्शन की जांच के बाद जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो जयललिता ने अपने बचाव में कहा था कि ये सभी चीजें उन्हें यादगार के तौर पर तब मिली थीं, जब वे हिरोइन थीं। इस दौरान जयललिता ने करीब 120 फिल्मों में काम किया।  
दीपक भारद्वाज थे सबसे अमीर प्रत्याशी 

विधानसभा चुनाव 2013 में छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की संपत्ति ही नहीं बल्कि उन पर लदा कर्ज भी अचरज में डालने वाला है। छत्तीसगढ़ में पर्चा दाखिल करने वाले सभी उम्मीदवारों में सबसे बड़ा कर्ज बागबाहरा सीट कांग्रेस विधायक परेश बागबाहरा के ऊपर है। शपथपत्र में बागबाहरा ने 63.94 करोड़ की देनदारियां बताई हैं। पांच साल पहले उनके ऊपर 59.51 करोड़ का कर्ज था। 
ग्वालियर. प्रॉपर्टी के मामले में बसपा प्रत्याशी अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे हैं। गुरुवार को नामांकन भरने वाले अधिकतर प्रत्याशियों के पास लाखों रुपए की जमीन है। इस पार्टी के प्रत्याशियों को हथियारों का भी शौक है पर वह शिक्षा के मामले में अन्य दलों के प्रत्याशियों से कमजोर हैं।
करोड़पति हैं बसपा प्रत्याशी आनंद
ग्वालियर पूर्व विधानसभा से बसपा प्रत्याशी आनंद शर्मा मूल रूप से सिविल ठेकेदार हैं। आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी सालाना आय 12 लाख 64 हजार 993 रुपए, जबकि पत्नी सरोज की 2 लाख 66 हजार 250 रुपए बताई है। श्री शर्मा पर संपत्ति विरूपण के एक ताजा मामले के अलावा कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। बैंक में उनके खाते तो बहुत हैं पर बैलेंस कम है। नकदी के रूप में 50 हजार, जबकि बैंक लोन के रूप में उन्होंने एक करोड़ रु. ले रखा है।
आनंद को हथियारों का शौक है उनके पास एक बंदूक व एक रिवाल्वर है। खुद के पास मात्र 35 हजार के सोना चांदी के जेवर हैं, जबकि पत्नी के पास एक लाख 80 हजार के। अचल संपत्ति के रूप में कृषि भूमि व मकान की कीमत दो करोड़ रुपए है। शपथ पत्र में उन्होंने पत्नी को गृहस्थ महिला बताया है जबकि खुद को ठेकेदार। भगवती कॉलोनी मुरार में रहने वाले बसपा प्रत्याशी ने वर्ष 1981 में हायर सेकंडरी की परीक्षा दी थी।
मदन पर पहले जीप थी अब सफारी

मुरार ग्रामीण से बसपा प्रत्याशी व विधायक मदन कुशवाह के पास पांच साल पहले नकदी के रूप में 85 हजार 600 रुपए थे जो अब 3 लाख 23 हजार हो गए हैं। इसी तरह से उनकी पत्नी के पास 69 हजार 500 रुपए की नकदी थी जो अब 1 लाख 19 हजार हो गई है। बसपा विधायक के पास पहले एक जीप थी पर अब वे टाटा सफारी मं घूमते हैं। पहले उनके पास सोना नहीं था पर अब 60 हजार का सोना है। हथियार के रूप में पहले केवल रायफल थी पर अब उन्होंने एक रिवाल्वर भी खरीद ली है। परिवार में प्लाट, दुकान, मकान, कृषि भूमि सब कुछ है। इनकी कीमत वर्तमान में लगभग 80 लाख रुपए होगी। बसपा विधायक ने चार लाख रुपए का कर्ज भी ले रखा है।
पति बैंक में सहायक प्रबंधक, सत्यप्रकाशी समाज सेवा में 

डबरा से बसपा प्रत्याशी सत्य प्रकाशी परसेडिया के पति केशव दयाल बैंक में सहायक प्रबंधक हैं। उनके वेतन से ही घर का खर्च चलता है। सत्य प्रकाशी तो केवल समाज सेवा करती हैं। चुनाव के लिए बैंक में नया खाता खोला है, इसमें 4 लाख 60 हजार 203 रुपए जमा हैं। बसपा प्रत्याशी को सोने के गहनों का काफी शौक है। अभी उनके पास 410 ग्राम सोने के जबकि 1 किलो चांदी के गहने हैं। इसके लिए उन्होंने गोल्ड लोन भी ले रखा है। वे खुद पिस्टल रखती हैं जबकि पति के पास बंदूक है। अचल संपत्ति के रूप में सत्य प्रकाशी के नाम पर 37 लाख की जबकि उनके पति के नाम पर 10 लाख की प्रॉपर्टी है। जेयू से स्नातक करने वालीं सत्य प्रकाशी पर किसी विभाग का बकाया नहीं है।
प्रॉपर्टी करोड़ों में लेकिन करते हैं खेती

ग्वालियर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रेखा राय व उनके पति चंदन राय दोनों ही आयकर दाता नहीं हैं। दो अलग-अलग बैंकों में खाता ऑपरेट करने वाली रेखा ने वर्ष 1991 में कक्षा आठवीं की परीक्षा पास की है। चुनाव के लिए खोले गए बैंक खाते में 50 हजार जमा हैं जबकि नकदी के रूप में पांच हजार। प्रत्याशी के पास पांच लाख के गहने हैं जबकि उनके पति के पास 90 हजार के। अचल संपत्ति के मामले में रेखा अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले मजबूत हैं।उनके पास 36 लाख की संपत्ति है जबकि पति के नाम पर एक करोड़ 83 लाख की। इतना सब होने के बाद भी रेखा व उनके पति परिवार का भरण पोषण करने के लिए खेती करते हैं। 
ब्याज व मानदेय से घर चलाते हैं रमेश अग्रवाल 

ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश अग्रवाल, एमआईटीएस से इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग में बीई हैं। उनकी आय का जरिया विधायक पेंशन, एमआईटीएस से मिलने वाला मानदेय व यात्रा भत्ता तथा ब्याज से मिलने वाली राशि है। बैंक में बचत खाते व बीमा पॉलिसी रखने वाले श्री अग्रवाल के पास वाहन के रूप मे एक स्विफ्ट डिजायर है जबकि पत्नी आशा अग्रवाल के पास एक्टिवा स्कूटर। पत्नी के पास 13 लाख से ज्यादा के गहने हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पास सवा चार लाख के। अचल संपत्ति के रूप में केवल एक मकान है जो कि फालका बाजार में स्थित है, इसकी कीमत 22 लाख रुपए के आसपास है।
किस दिग्गज नेता के पास कितनी संपत्ति
बुदनी- शिवराज सिंह चौहान ( भाजपा)
बैंकों जमा एवं समस्त अस्तियां  -  44 लाख 32 हजार 117 रुपए। इसमें बीमा की वार्षिक राशि भी सम्मलित है। आयकर विवरण के अनुसार वार्षिक आय 17 लाख 12 हजार रुपए है। पत्नी साधना सिंह के नाम 24 लाख 71 हजार 387 रुपए बैंक में जमा है। वार्षिक आय 20 लाख 56 हजार 580 रुपए है। चौहान ने बैंकों से 20 लाख का कर्ज लिया है, जबकि उनकी पत्नी 54 लाख 15 हजार रुपए की कर्जदार हैं। इनके नाम अन्य संपत्तियों में खेती एवं अन्य जिनका बाजार मूल्य 65 लाख रुपए है। पत्नी साधना सिंह की संपत्तियों की बाजार मूल्य कीमत 3 करोड़ 36 लाख रुपए है।
हथियार -  1 रिवाल्वर
अपराध - नहीं

गोविंदपुरा
बाबूलाल गौर ( भाजपा)
संपत्ति (जेवर, जमीन और वाहन) नकदी १५ हजार रुपए। बैंकों में जमा, वाहन, सोने के जेवरात अन्य सामान कुल मूल्य 73,47,393 रुपए। वर्ष 2012-13 में दर्शित आय 5,51, 948 रुपए। खेती और अन्य जमीन जिनका मूल्य 32 लाख रुपए।  गैर कृषि भूमि में आवासीय मकान और अन्य भूखंड की कीमत 1 करोड़ 12 लाख रुपए।
हथियार -नहीं  अपराध - नहीं
नरेला
विश्वास सारंग ( भाजपा)
संपत्ति -  नकदी 75 हजार। पत्नी रूमा सारंग के पास 50 हजार रुपए। बैंकों में जमा और समग्र ब्यौरे 17,15,968 रुपए, पत्नी की जमा राशि 20 लाख 63 हजार ८50 रुपए। कृषि भूमि, विरासत में मिली संपत्ति, भूखंड एवं भवन की कीमत 3 करोड़ 63 लाख 98 हजार 940 रुपए। पत्नी की संपत्ति 1 करोड़ 60 लाख रुपए। 
हथियार - लायसेंसी रिवाल्वर
अपराध - 04 विचाराधीन

भोपाल दक्षिण-पश्चिम
उमाशंकर गुप्ता ( भाजपा)
संपत्ति (जेवर, जमीन और वाहन) बैंकों में जमा बचत और अन्य। कुल 57 लाख 20 हजार 45 रुपए। पत्नी राधा गुप्ता के नाम 89 लाख 93 हजार 823 रुपए। खेती, आवासीय एवं प्लाट का बाजार मू्ल्य 59 लाख 72 हजार रुपए और पत्नी राधा गुप्ता के नाम संपत्ति 1 करोड़ 27 लाख रुपए।
अपराध - नहीं हथियार - नहीं 

राघौगढ़
जयवर्धन सिंह (कांग्रेस)
संपत्ति विवरण -  नकदी 4 लाख रुपए। आयकर विवरणी के अनुसार दिखाई गई सकल आय 2 लाख 53 हजार रुपए। कृषि से आय 6 लाख 22 हजार 838 रुपए। निजी संपत्ति 26 लाख 46 हजार 415 रुपए। पिता दिग्विजय सिंह और चाचा लक्ष्मण सिंह की संपत्ति में भी हिस्सा है, जिसका मूल्य 25 करोड़ 21 लाख 85 हजार रुपए है।

अपराध - नहीं।

No comments:

Post a Comment