सैलाना : भाजपा की राह में जेडीयू का रोड़ा, फायदा उठाती रही कांग्रेस
हरिनारायण शर्मा | Nov 03, 2013, 23:34PM IST
इंदौर. मालवा के जोन-2 में रतलाम जिले की सैलाना सीट का भी अनोखा इतिहास है। वैसे यह सीट पिछले तीन चुनाव से कांग्रेस की रही है। बावजूद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का पिछले पांच चुनाव से यहां खासा प्रभाव है।
भाजपा को कांग्रेस के अलावा यहां बड़ी चुनौती जनता दल यूनाइटेड की भी है। मामा बालेश्वर दयाल के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में 1990 के चुनाव में जेडीयू की कमजी गमीरा 54 प्रतिशत वोट लेकर विधायक बनीं। इसके बाद से जेडीयू का विधायक तो नहीं बन पाया लेकिन इसने भाजपा को भी आगे नहीं आने दिया।
कांग्रेस के प्रभुदयाल गहलोत जरूर इसका फायदा उठाते रहे और तीन बार से विधायक हैं। दरअसल, इस सीट के 1.69 लाख मतदाताओं में 1.55 लाख मतदाता तो आदिवासी हैंं। मामा बालेश्वर दयाल को मानने वाले इस बड़े तबके में आदिवासी वोट के चलते ही भाजपा कभी पकड़ नहीं बना पाई।
पांच साल के वोट का गणित
वर्ष भाजपा कांग्रेस जेडीयू विधायक
1990 - 26959 33669 जेडीयू
1993 17293 20279 18736 कांग्रेस
1998 13435 14355 18865 निर्दलीय
2003 32336 43236 21743 कांग्रेस
2008 23231 29516 19225 कांग्रेस
वर्ष भाजपा कांग्रेस जेडीयू विधायक
1990 - 26959 33669 जेडीयू
1993 17293 20279 18736 कांग्रेस
1998 13435 14355 18865 निर्दलीय
2003 32336 43236 21743 कांग्रेस
2008 23231 29516 19225 कांग्रेस
इस बार के हाल
इस बार वर्तमान विधायक गहलोत के अलावा उनके पुत्र हर्ष विजय गहलोत का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है। दूसरी ओर भाजपा ने संगीता चारेल को प्रत्याशी बनाया है।
इस बार वर्तमान विधायक गहलोत के अलावा उनके पुत्र हर्ष विजय गहलोत का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है। दूसरी ओर भाजपा ने संगीता चारेल को प्रत्याशी बनाया है।
गहलोत का अपना प्रभाव, निर्दलीय लड़े, हारे, फिर जीते
1990 से अब तक हुए पांच चुनाव में कांग्रेस नेता प्रभुदयाल गहलोत लगातार लड़े। 90 में वे कांग्रेस से लड़े और जेडीयू से हारे। 93 में टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़े और 14 हजार वोट लाए, हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी लाहालींग देवदा से हार गए। 98 के चुनाव में वे फिर निर्दलीय लड़े और जीते भी। 2003 और 2008 में कांग्रेस ने उन्हें मौका दिया और दोनों बार जीते। भाजपा पिछले पांच चुनाव से यहां जीत नहीं पाई है।

No comments:
Post a Comment