Wednesday, 6 November 2013

कांग्रेस की दूसरी सूची में 82 नाम : दिग्गी, इंद्रजीत पटेल के बेटों को टिकट


1 of 3 Photos
कांग्रेस की दूसरी सूची में 82 नाम : दिग्गी, इंद्रजीत पटेल के बेटों को टिकट
भोपाल. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी हुई। सूची में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ और सांसद अरुण यादव के भाई सचिन यादव को कसरावद से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल के बेटे कमलेश्वर पटेल को सिहावल से टिकट दिया गया है।
सिंगरौली से अजरुन सिंह के दामाद भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उम्मीदवार होंगे। उज्जैन सांसद प्रेमचंद गुड्डू अपने बेटे अजित बोरासी को टिकट दिलाने में सफल नहीं हो सके। उनकी जगह आलोट से गुड्डू के समर्थक माने जाने वाले पप्पू बोरासी चुनाव लड़ेंगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक जावरा से विधायक पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा को उनकी मर्जी के मुताबिक मुंगावली से उम्मीदवार बनाया गया है। जयवर्धन और कालूखेड़ा पहले ही नामांकन जमा कर चुके हैं। इन ८२ नामों के साथ पार्टी अब तक 230 में से 197 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। सूची की घोषणा से पहले भोपाल मध्य, हुजूर और नरेला से उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रहीं थीं, लेकिन अंतिम समय में भोपाल की इन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई।
7 विधायकों के टिकट कटे
सात मौजूदा विधायकों हेमराज कल्पोनी (राजगढ़), पुरुषोत्तम दांगी (ब्यावरा), तेजीलाल सरयाम (जुन्नारदेव), चौधरी मैर सिंह (चौरई), मूल सिंह (राघौगढ़), सुलोचना रावत (जोबट) और प्रभुदयाल गहलोत (सैलाना) के टिकट कट गए हैं। राघौगढ़ से मूल सिंह की जगह दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सुलोचना रावत के बेटे विशाल और प्रभुदयाल गहलोत के बेटे हर्ष विजय को टिकट दिया गया है। 
54 नए चेहरे
लिस्ट में 54 नए चेहरे हैं। इसके अलावा दूसरे दलों से कांग्रेस में शामिल हुए चार नेताओं को टिकट से नवाजा गया है। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत वागद्रे और युवा कांग्रेस कोटे से आधा दर्जन से ज्यादा टिकट दिए गए हैं।
अब तक चार मुस्लिम कांग्रेस की दोनों सूचियों में सिर्फ चार मुस्लिम नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में तीन मुस्लिम नेताओं के नाम हैं, पहली सूची में मौजूदा विधायक आरिफ अकील का नाम था।
जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा ने दी इस्तीफे की धमकी
विसंत्नभोपाल.भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दी है। मंगलवार दोपहर दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने पीसी शर्मा से कहा कि मध्य विधानसभा के दावेदारों के पैनल में उनका नाम नहीं हैं, वे चाहें तो हुजूर से उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। नाराज शर्मा ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ना चाहते और इस्तीफे की धमकी देकर भोपाल के लिए रवाना हो गए।  
शर्मा ने दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा कि पिछले कई सालों से लगातार संघर्ष के बाद उन्हें भरोसा था कि पार्टी इस बार मौका देगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से उनके समर्थक खास तौर से झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उनके साथ इस्तीफा देंगे। वे भोपाल आकर समर्थकों के साथ चर्चा कर अगली रणनीति पर विचार करेंगे। शर्मा 1998 में भोपाल दक्षिण से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।
भोपाल संभाग
सीटें 25, घोषित 19, बाकी 6
सीट     प्रत्याशी
सिलवानी       देवेन्द्र पटेल
बासौदा  निशंक कुमार जैन
आष्टा   गोपाल इंजीनियर
सीहोर   हरीश राठौर
ब्यावरा  रामचंद्र दांगी
राजगढ़  शिवसिंह चौहान
नर्मदापुरम संभाग (सीटें-11, घोषित 9, बाकी 2)
बैतूल   हेमंत वागदरे
घोड़ाडोंगरी       ब्रrा भलावी
टिमरनी रमेश कुमार इवाने
हरदा   रामकिशोर दोगने

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
चंबल संभाग कुल सीटें-13
घोषित-12, बाकी- 1
सीट         प्रत्याशी
जौरा    बनवारी लाल शर्मा
दिमनी  रवीन्द्र सिंह तोमर
भिंड    राधेश्याम शर्मा
मेहगांव  ओपीएस भदौरिया

ग्वालियर संभाग  कुल सीटे-21 घोषित-19 बाकी-2
सीट       प्रत्याशी
ग्वालियर दक्षिण  रमेश अग्रवाल
शिवपुरी वीरेंद्र रघुवंशी
राघोगढ़ जयवर्धन सिंह
अशोकनगर      रामचरण तामरे
चंदेरी   भूपेंद्र नारायण द्विवेदी
मुंगावली महेंद्र सिंह कालूखेड़ा
सागर संभाग कुल सीटें 26 घोषित-20, बाकी-6
सीट   प्रत्याशी
देवरी   हर्ष यादव
नरयावली       सुरेंद्र चौधरी
सागर   सुशील तिवारी
निवाड़ी  बालकृष्ण दुबे
खरगापुर चंद्रा देवी गौर
महाराजपुर      महेंद्र कुमार चौरसिया
मलेहरा  तिलक सिंह लोधी
पथरिया पुष्पेंद्र सिंह हजारी
दमोह   संतोष भाटी
हटा    हरिशंकर चौधरी
पवई    अनिल तिवारी
गुन्नौर  शिवदयाल बागरी
रीवा संभाग  कुल सीटें  18 घोषित-16, बाकी-2
सीट   प्रत्याशी
रैगांव   गयाप्रसाद बागरी
सेमरिया त्रियुगी नारायण शुक्ला
त्योंथर  रमाशंकर सिंह पटेल
मऊगंज सुखेंद्र सिंह बाना
देवतालाब       उदयप्रकाश मिश्रा
रीवा    अदुल मुजीब खान
सिहावल कमलेश्वर पटेल
शहडोल संभाग कुल सीटें  12 सभी घोषित 
सीट             प्रत्याशी
चितरंगी सरस्वती सिंह
सिंगरौली भुवनेश्वर प्रसाद सिंह
देवसर  एचएल प्रजापति
कोतमा  मनोज कुमार अग्रवाल
जबलपुर संभाग कुल सीटें 37 घोषित- 34, बाकी-3
सीट       प्रत्याशी
मुड़वारा  फिरोज अहमद
पाटन   निलेश अवस्थी
बरगी   प्रतिभा सिंह
जबलपुर उार   नरेश सर्राफ
पनागर  रुपेंद्र पटेल
कटंगी   विश्वेश्वर भगत
सिवनी  राजकुमार खुराना
लखनादौन      बैनी कुंदन पर्ते
जुन्नारदेव      सुनील उइके
चौरई   चौधरी गंभीर सिंह
सौंसर   भागवत महाजन
उज्जैन संभाग कुल सीटें 29  घोषित-22, बाकी-7
सीट             प्रत्याशी
कालापीपल      केदार सिंह मंडलोई
देवास   रेखा वर्मा
हाटपिप्लया     ठा. राजेंद्रसिंह बघेल
उज्जैन दक्षिण   जयसिंह दरबार
बड़नगर महेश पटेल
रतलाम ग्रामीण  लक्ष्मीदेवी खराड़ी
रतलाम सिटी    राजेश शर्मा
सैलाना  हर्ष विजय गेहलोत
जावरा   युसुफ कड़पा
आलोट  पप्पु बोरासी
मल्हारगढ़      श्यामलाल जोकचंद्रा
सुवासरा हरदीप सिंह डांग
इंदौर संभाग कुल सीटें 37
घोषित -33, बाकी-4
       सीट            प्रत्याशी
खंडवा   मोहन धाकसे
बुरहानपुर       अजय रघुवंशी
भीकनगांव      झूमा सोलंकी
बड़वाह  राजेंद्र सिंह सोलंकी
महेश्वर  सुनील खांडे
कसरावद सचिन यादव
सेंधवा   दया राम पटेल
पानसेमल       चंद्रभागा किराड़े
अलीराजपुर      सेना पटेल
जोबट   विशाल रावत
कुक्षी    सुरेंद्र सिंह बघेल
धार    बालमुकुंद सिंह गौतम
देपालपुर सत्यनारायण पटेल
इंदौर1      विशाल अज्निहोत्री
इंदौर2      मोहन सेंगर
इंदौर 5   पंकज संघवी

No comments:

Post a Comment