Thursday, 14 November 2013

पति-पत्नी और जीजा-साले चुनावी मैदान में

Husband-wife and brother-in-law fighting in assembly election

1   print  email
पति-पत्नी और जीजा-साले चुनावी मैदान में
Bhopal, Sun Nov 10 2013, 05:37 PM
पति-पत्नी और जीजा-साले चुनावी मैदान में

भोपाल। राजनीतिक दल चाहे जो भी फॉर्मूला बनाने का दावा करें, मगर होता वही है जो क्षत्रप चाहते हैं और जिन उम्मीदवारों मे जीत की संभावना होती है। इसे मध्यप्रदेश में बखूबी देखा जा सकता है। कहीं कार्यकर्ताओं का रेला अपने प्रतिनिधि के लिए एक अदद टिकट हासिल नहीं कर पा रहा है तो कई परिवार ऎसे हैं, जहां से दो-दो लोग टिकट हासिल कर मैदान में ताल ठोक रहे हैं। राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुके हैं।

परिवारवाद का जोर

कांग्रेस और भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची पर नजर दौड़ाई जाए तो पता चलता है कि दोनों दलों ने एक परिवार के दो-दो लोगों को उम्मीदवार बनाने में हिचक नहीं दिखाई है। भाजपा और कांग्रेस ने दो परिवारों के दो-दो और भाजपा ने एक परिवार के दो सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता स्व. अर्जुन çंसंह के बेटे अजय सिंह को चुरहट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। वहीं उनके दामाद भुवनेश्वर प्रसाद सिंह को सिंगरौली से टिकट दिया है। अजय सिंह और भुवनेश्वर साले-बहनोई हैं। ठीक इसी तरह रीवा जिले की गुढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास तिवारी के बेटे सुंदरलाल तिवारी और पोते विवेक तिवारी को सिरमौर से उम्मीदवार बनाया गया है। संुदर लाल व विवेक चाचा-भतीजे हैं।

भाजपा भी पीछे नहीं

परिवार के दो सदस्यों को उम्मीदवार बनाने में भाजपा भी पीछे नहीं है। राज्य सरकार की मंत्री रंजना बघेल को मनावर से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उनके पति मुकाम सिंह किराडे कुक्षी से चुनाव लडेंगे। वर्तमान में दोनों ही विधायक हें। सरकार के मंत्री विजय शाह को हरसूद और उनके भाई संजय शाह को टिमरनी से उम्मीदवार बनाया है।

No comments:

Post a Comment