भारी मतों से जीते फिर भी कट गया टिकट मामूली अंतर से जीतने वालों पर भरोसा
भारी मतों से जीते फिर भी कट गया टिकट मामूली अंतर से जीतने वालों पर भरोसा
|
राजीव शर्मा त्नग्वालियर
|
| भाजपा और कांग्रेस ने पिछले चुनाव में भारी अंतर से जीतने वाले कई विधायकों के टिकट काट दिए, जबकि मामूली अंतर से जीतने वाले विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है। भांडेर, अशोकनगर, करैरा, गुना, राघौगढ़ व गोहद विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। असंतोष सामने आने पर पार्टी के आला नेताओं ने मौजूदा विधायकों को तो मना लिया है, लेकिन अशोकनगर व करैरा के भाजपा विधायकों ने खुलकर विरोध किया है। अशोकनगर विधायक लड्डूराम कोरी ने तो निर्दलीय फॉर्म भी भर दिया है, जबकि करैरा विधायक के समर्थन मेें कार्यकर्ताओं ने नरवर में भाजपा उम्मीदवार का पुतला फूंक दिया। उधर, पिछले चुनाव में करीब २५० वोटों से जीते कोलारस विधायक देवेंद्र जैन व दिमनी विधायक शिवमंगल सिंह तोमर को फिर टिकट दिया गया है। जैन को ग्वालियर सांसद यशोधरा राजे सिंधिया का और दिमनी विधायक को प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का नजदीकी बताया जाता है। पार्टी में चर्चा है कि बड़े नेताओं से नजदीकी के कारण ही मामूली अंतर से जीतने वालों को टिकट दिया गया है। इनका कटा टिकट विधायक पार्टी विस सीट जीत का अंतर लड्डूराम कोरी भाजपा अशोकनगर २१,०१९ रमेश खटीक भाजपा करैरा १२,८१६ राजेंद्र सलूजा भाजपा गुना १२,९३४ आशाराम अहिरवार भाजश भांडेर २०,०९८ मूल सिंह कांग्रेस राघौगढ़ ७,६८८ ये फिर मैदान में विधायक पार्टी विस सीट जीत का अंतर शिवमंगल सिंह भाजपा दिमनी २५६ देवेंद्र जैन भाजपा कोलारस २३८ |
No comments:
Post a Comment