Thursday, 14 November 2013

वर्तमान विधानसभा में पार्टियों की स्थिति, लोकतंत्र की तरह राजनीति के भी चार स्तंभ!

bhaskar news | Nov 08, 2013, 08:17AM IST
 
EmailPrintComment
वर्तमान विधानसभा में पार्टियों की स्थिति, लोकतंत्र की तरह राजनीति के भी चार स्तंभ!
भोपाल. प्रदेश के एक पुराने कांग्रेसी नेता अपने मिलने-जुलने वालों से राजनीति के चार स्तंभों की खूब चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह लोकतंत्र के चार स्तंभ होते हैं, उसी तरह राजनीति के भी चार स्तंभ हैं। ये हैं- अल्पसंख्यक, महिला, एससी और एसटी। जब नेताओं को अपनी नैया डूबती नजर आती है तो वे इन स्तंभों के सहारे किनारे लगाने का जतन करते हैं। कांग्रेस में आजकल यही सब हो रहा है। नेता जी का इशारा पार्टी के ही कुछ सांसदों की तरफ है, जो उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद पार्टी पर अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल ये सांसद अपने रिश्तेदारों या समर्थकों के लिए टिकट की जुगाड़ में लगे थे, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में इन्होंने छेड़ दिया अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का राग। जबकि हकीकत ये है कि इन सांसदों ने अपने क्षेत्र की सीटों पर किसी भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार के नाम की सिफारिश पार्टी हाईकमान से की ही नहीं।
चर्चित बयान
जयराम अपरिपक्व हैं और राजनीतिक गिरावट के चरम पर पहुंच चुके हैं। जब जेहन में देश के ज्वलंत मुद्दे नहीं होते तब राजनेता इसी तरह के बयान देकर अपनी जगहंसाई कराते हैं। मैं जयराम के वैचारिक उथलेपन से हैरत में हूं।
-प्रहलाद पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री
('राहुल चुनाव में हार भी जाते हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, यदि मोदी हारे तो उनका सबकुछ खत्म हो जाएगा' वाले जयराम के बयान पर बोले पटेल)

No comments:

Post a Comment