Thursday, 14 November 2013

भाजपा और कांग्रेस को डरा रही `तीसरी शक्ति`

MP assembly election:Congress and BJP feeling heat from small parties

   print  email
भाजपा और कांग्रेस को डरा रही `तीसरी शक्ति`
Indore, Mon Nov 11 2013, 10:09 PM


भोपाल। जिले में तीसरी शक्ति भले ही जीतने की स्थिति में नहीं रही हो, लेकिन इसके उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के वोट काटते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के बाद बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा वोट बटोरे थे। इससे विजयी प्रत्याशियों की जीत का अंतर भी कम हुआ है।

तीसरी शक्ति के दमदार प्रत्याशियों ने बड़ी पार्टियों को भी अच्छी टक्कर दी है। कांग्रेस से बगावत कर बसपा के टिकट पर भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने वाले संजीव सक्सेना ने तो पिछले चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त करा दी थी। इस बार भी जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कोई न कोई तीसरी शक्ति मैदान में ताल ठोंक रही है।

जिले में विधानसभा की 7 सीटें हैं। एक समय था जब दक्षिण विधानसभा सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ मानी जाती थी। वर्ष 1957, 1962, 1967, 1972 में यहां लगातार माकपा प्रत्याशी शाकिर खान ने विजय हासिल की।

इसके बाद से तीसरे मोर्चे में शामिल पार्टियों को विजय हासिल नहीं हुई। लेकिन अभी भी बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, माकपा, भाकपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आदि के उम्मीदवार जीत भले ही नहीं पाएं, लेकिन बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों के वोट जरूर काट रहे हैं। भारतीय जनशक्ति पार्टी ने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे ज्यादा वोट काटे थे।

हुजूर

परिसीमन के बाद वर्ष 2008 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए। इसमें बसपा के लखन सिंह मीणा ने साढ़े चार हजार वोट पाए थे। हालांकि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को सबसे बड़ी चुनौती निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे भगवान दास सबनानी और भागीरथ पाटीदार ने दी थी। सबनानी ने 21 प्रतिशत और पाटीदार ने 12 प्रतिशत वोट बटोरे थे।

गोविंदपुरा

वष्ाü 2008 के चुनाव में गोविंदपुरा सीट पर भाजश प्रत्याशी घीसालाल यादव ने भाजपा के लगभग 10 फीसदी वोट काटे थे। उनकी जमानत भले ही जब्त हो गई लेकिन वे वोट पाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे थे। बसपा उम्मीदवार ने भी 4 फीसदी मत खींच लिए थे।

भोपाल द.-पश्चिम

2008 में बसपा प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने भाजपा के उमाशंकर गुप्ता को अच्छी टक्कर देते हुए 23.79 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। उन्होंने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया था। इसके साथ भारतीय जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी श्ौलेन्द्र प्रधान ने भी 6.37 प्रतिशत वोट पाए। वष्ाü 2003 में भी बसपा के अशोक सक्सेना को साढ़े तीन फीसदी वोट मिले थे।

भोपाल उत्तर

2003 के चुनाव में सपा प्रत्याशी आरिफ मसूद भाजपा और कांग्रेस को अच्छी टक्कर दे चुके हैं। वे 11 हजार 47 (7.39 प्रतिशत) वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि 2008 के चुनाव में तीसरा मोर्चा 5 फीसदी वोट भी नहीं पा सका। वहीं परिसीमन के बाद मध्य और नरेला सीटों पर 2008 में पहली बार चुनाव हुए। इसलिए तीसरा मोर्चा यहां लगभग 5 फीसदी वोटों तक ही सिमटा रहा।

बैरसिया

बैरसिया में बसपा प्रत्याशी लगातार अच्छी चुनौती दे रहे हैं। वर्ष 2008 में बसपा के भुजबल सिंह अहिरवार ने 19.88 फीसदी मत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। भाजश प्रत्याशी हिम्मत सिंह गोयल भी 6 फीसदी वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे। इसके पहले वर्ष 2003 में भी सपा और बसपा उम्मीदवारों ने दूसरी पार्टियों के 10 फीसदी वोट काटे थे।

No comments:

Post a Comment