Wednesday, 6 November 2013

नेताम के पास 4, सीएम के पास 1 पिस्टल


1 of 19 Photos
नेताम के पास 4, सीएम के पास 1 पिस्टल
रायपुर. राज्य के चुनाव में खड़े प्रमुख 17 प्रत्याशियों में ज्यादातर की संपत्ति दो से तीन गुना बढ़ी है। कुछ की तो पांच सालों में 10 गुनी से ज्यादा हो गई। इन प्रत्याशियों में कांग्रेस के ८ और भाजपा के ९ हैं। किसी की पत्नी के पास तीन किलो ग्राम से ज्यादा सोना है, तो किसी के पत्नी के पास 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति। राजेश मूणत सालों से मंत्री हैं। दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, वाहन के नाम पर उन्होंने 1982 मॉडल की यामहा मोटरसाइकिल होना बताया है। 
कुछ पूर्व मंत्रियों को हथियारों का बड़ा शौक है।
 
पांच सालों में दो से तीन गुना आय संभव ही नहीं
 
किसी व्यक्ति के आय अथवा निवेश की बात की जाए तो सामान्य परिस्थिति में दो गुना या तीन गुना आय बढ़ना संभव नहीं है। फिलहाल शेयर बाजार एवं प्रॉपर्टी मार्केट सर्वाधिक रिटर्न देने वाले सेक्टर हैं। लेकिन उतार-चढ़ाव भरे शेयर बाजार में किसी आम निवेशक के लिए औसत रूप से २क् से ३क् फीसदी ग्रोथ काफी बेहतर मानी जाती है। म्यूचुअल फंड में निवेश के माध्यम से २क् फीसदी ग्रोथ हासिल की जा सकती है। गोल्ड में निवेश फायदेमंद है। लेकिन यहां भी तीन गुने रिटर्न की संभावना नहीं है।
 
वहीं बॉण्ड और एफडी में ग्रोथ १क् फीसदी के लगभग है। हालांकि प्रॉपर्टी बाजार में लंबे समय में ५क् से १क्क् फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। कुछ साल में प्रॉपर्टी सेक्टर ने भी उम्मीद से कम रिटर्न दिया है। प्रॉपर्टी सेक्टर निवेश की मात्रा बहुत अधिक होती है। और यहां शेयर बाजार की तरह लिक्विडिटी भी नहीं होती। आम निवेशक के लिए ५ या फिर १क् साल के लिए इतनी बड़ी राशि फंसाना आसान नहीं है। 
 
जसप्रीत कौर, ब्रांच मैनेजर, शेयरखान लिमिटेड
 
करोड़पति पर खुद के पास कार तक नहीं
रायपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री राजेश मूणत के पास दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर खुद की कार नहीं। मोटरसाइकिल को बताया इकलौता वाहन।
 
10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताने वाले कसडोल प्रत्याशी गौरीशंकर अग्रवाल ने खुद के पास पुराना वाहन होना     बताया। मुख्यमंत्री रमन सिंह, मंत्री अमर अग्रवाल, अमित जोगी के पास मोटरसाइकिल तक नहीं। 
 
 नेताम को हथियारों का शौक
 
सबसे ज्यादा हथियारों का शौक रामानुजगंज के विधायक रामविचार नेताम को है। उनके पास दो राइफलें, एक पिस्टल और एक रिवाल्वर है। सत्यनारायण शर्मा के पास भी एक रिवाल्वर और एक बंदूक है। एक पिस्टल या रिवाल्वर लेकर
चलने वाले कई और प्रत्याशी भी हैं।
 
 
आगे की स्लाइड्स में देखिए कुछ नेताओ की संपत्ति का ब्योरा...

No comments:

Post a Comment