Monday, 18 November 2013

बड़ों के कहने पर आखिर बैठ गए बागी

हरिनारायण शर्मा | Nov 12, 2013, 02:26AM IST
 
EmailPrintComment
बड़ों के कहने पर आखिर बैठ गए बागी
इंदौर. मालवा-निमाड़ में 40 से ज्यादा सीटों पर खड़े हुए बागी उम्मीदवारों में से अधिकांश आखिर बड़े नेताओं के कहने पर मान ही गए। भाजपा में प्रदेश महामंत्री अरविंद मेनन, प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर और मुख्यमंत्री के कहने पर बागी बैठ गए। कांग्रेस में दिग्विजयसिंह और कांतिलाल भूरिया व अन्य नेताओं ने आगे प्रमोट करने का वादा किया। हालांकि कई जगह बात नहीं बनने के कारण निर्दलीय के रूप में बागी मैदान में हैं।
इंदौर : कमलेश छोड़ सभी माने 
इंदौर-1 में गोलू अग्निहोत्री ने फार्म वापस लिया तो कमलेश खंडेलवाल नहीं माने। पूर्व विधायक भल्लू यादव ने दिग्विजय से बात भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इंदौर दो में फार्म को लेकर उलझन खत्म हो गई और छोटू शुक्ला अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए। इंदौर 4 में सुरजीत सिंह चड्ढा दिग्विजय के बात के बाद मान गए वहीं  इंदौर तीन में तारिक खान ने पार्टी नेताओं के साथ बात करने के बाद मैदान छोड़ा। राऊ में कांग्रेस के बागी ज्योति प्रकाश और फारूक पटेल भी बैठ गए हैं।
शाजापुर-आगर : भाजपा को राहत
पूर्व प्रत्याशी जेपी मंडलोई जिलाध्यक्ष अरुण भीमावत के पक्ष में आ गए हैं। शुजालपुर में योगेंद्र सिंह बंटी के फार्म वापस न लेने से त्रिकोणीय मुकाबला है। सुसनेर में कांग्रेस के बागी लालसिंह मैदान में है। आगर में मधु गहलोत और मनोहर ऊंटवाल है।
उज्जैन : कांग्रेस में ज्यादा परेशानी 
उज्जैन की सात सीट में उज्जैन उत्तर में कांग्रेस की माया त्रिवेदी, राजेंद्र भारती को मनाने में सफल रही तो दक्षिण में भाजपा ने भंवरसिंह चौधरी को मनाया। महिदपुर में कांग्रेस के दिनेश जैन बोस अभी भी निर्दलीय डटे हैं। बडऩगर में भाजपा विधायक शांतिलाल धबाई ने सीएम के कहने पर नाम वापस लिया। हालांकि भाजपा के ही बागी सुकमाल जैन चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह सिसोदिया और तराना में पूर्व मंत्री बाबूलाल मालवीय व भाजपा के ताराचंद गोयल भी बैठ गए हैं।
रतलाम: फोन पर ही मान गए
रतलाम शहर में कांग्रेस से विमल सिपानी ने तो ग्रामीण में प्रेमसिंह गामड़ ने नाम वापस ले लिया। आलोट में भाजपा के बागी मधु पटेल ने भी नाम वापस ले लिया है। जावरा में भाजपा के डॉ. राजेंद्र पांडे के लिए मुसीबत बने पूर्व विधायक रघुनाथसिंह आंजना सीएम से फोन पर चर्चा कर मान गए। सैलाना में भाजपा के बागी के रूप में हेमचंद डामर मैदान में है। 
नीमच : तीनों सीटों पर बागी
मंडी अध्यक्ष राजू तिवारी निर्दलीय लड़ेंगे। जावद में कांग्रेस प्रत्याशी रघुराजसिंह चौरडिय़ा के सामने राजकुमार अहीर बागी बने हैं। मनासा में विजेंद्रसिंह मालाहेड़ा के लिए बालकवि बैरागी के पुत्र मुन्ना बैरागी ने नाम वापस नहीं लिया, वहीं भाजपा के कैलाश चावला के विरोध में माधव मारू बागी लड़ेंगे।
हाल-ए-मालवा
कोई शिवराज तो कोई दिग्विजय से बात करके माना
इंदौर-1, नीमच, जावद, मनासा, सुसनेर, शुजालपुर, बडऩगर छोड़कर बाकी सीटों पर मान गए बागी
इंदौर-2 में रमेश मेंदोला के सामने छोटू शुक्ला कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। मोहन सेंगर का फार्म निरस्त हुआ

No comments:

Post a Comment