Monday, 18 November 2013

एक जिला, 6 सांसद- ग्वालियर में सबने लगाई है एड़ी-चोटी की जोर

Agency | Nov 18, 2013, 10:47AM IST
 
EmailPrintComment
एक जिला, 6 सांसद- ग्वालियर में सबने लगाई है एड़ी-चोटी की जोर
ग्वालियर। राजनीति में जीत-हार तो चलती रहती है। लेकिन इसके साथ ही कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी होती है। अगर सिपाहलसारों ने जीत हासिल कर ली तो उनकी जय-जय होने के साथ ही दिग्गज नेताओं की जयकार भी सुनिश्चित हो जाती है। ऐसे में दिग्गज नेता अपने सहयोगी को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अगर बात मध्य प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में करें तो ये चुनान भले ही विधानसभा के हो रहे हैं, लेकिन यहां 6 सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ये सभी सांसद एक जिले में अपनी ताकत झोंकने को मजबूर हैं। वह जिला मध्यप्रदेश का ग्वालियर है, क्योंकि ग्वालियर जिला छह सांसदों का निवास स्थल है। इसमें पांच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के और एक कांग्रेस से शामिल हैं।
 
बता दें कि राज्य से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक में ग्वालियर का खास स्थान रहा है। बात भाजपा की करें तो इसी शहर ने उसे अटल बिहारी वाजपेयी, विजया राजे सिंधिया और कुशाभाउ ठाकरे जैसे नेता दिए हैं। वहीं कांग्रेस के माधवराव सिंधिया का नाता भी इसी शहर से रहा है।
 
वर्तमान दौर में तो ग्वालियर भाजपा नेताओं का गढ़ है। राज्यसभा सांसद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, माया सिंह, कप्तान सिंह, लोकसभा सांसद व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व यशोधरा राजे सिंधिया का निवास स्थान भी इसी जिले में है। वहीं कांग्रेस के सांसद व केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यहीं से हैं।
 
इस जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं, वर्ष 2008 के चुनाव में यहां से तीन सीटों पर कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई थी। भाजपा ने इस बार दो प्रत्याशियों, यशोधरा राजे सिंधिया व माया सिंह को क्रमश: शिवपुरी और ग्वालियर से विधानसभा चुनाव में उतारा है।
 
देश और राज्यों की राजधानियों को छोड़कर संभवत: ग्वालियर इकलौता ऐसा जिला होगा, जहां छह सांसदों का निवास स्थल है। भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के प्रभाव वाला जिला होने के कारण यह उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ गया है

No comments:

Post a Comment