Monday, 18 November 2013

मतदान पर भारी बेरोजगारी, गुजरात पलायन कर रहे लोग

प्रशांत कालीधार | Nov 12, 2013, 03:30AM IST
 
EmailPrintComment
मतदान पर भारी बेरोजगारी, गुजरात पलायन कर रहे लोग
इंदौर. 'सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो' का नारा आलीराजपुर-झाबुआ में बेअसर होता दिख रहा है। यहां से रोजाना एक हजार से ज्यादा महिला-पुरुष परिवार के साथ काम की तलाश में बाहर जा रहे हैं। हर साल दीपावली के बाद यहां यही सिलसिला चलता है। जानकारों के मुताबिक अब तक एक लाख से ज्यादा लोग घर-गांव छोड़ चुके हैं। यह सिलसिला आने वाले 15-20 दिनों तक जारी रहेगा। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि ये लोग मतदान के दिन यानी 25 नवंबर तक लौट आएंगे। ये लोग अब होली पर ही लौटेंगे।
इन दोनों जिलों में 97 प्रतिशत आबादी आदिवासी है। मतदान को लेकर चलाए जा रहे जागरुकता अभियान पर यहां बेरोजगारी भारी है। बस स्टैंड पर अलसुबह सामान के साथ सैकड़ों परिवार गांवों से निकलकर आलीराजपुर-झाबुआ के बस स्टैंड या फिर गुजरात जाने वाली सड़क पर आ खड़े होते हैं। बसों की छत घरेलू सामान से भरी पोटलियों से लदी होती हैं और भीतर पलायन करने वाले आदिवासी ठसाठस बैठे नजर आते हैं।
वोटिंग के लिए रोकना बड़ा चैलेंज
झाबुआ कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जयश्री कियावत भी स्वीकार करती हैं कि रोजाना बड़ी संख्या में महिला-पुरुष काम की तलाश में गुजरात जा रहे हैं। इन्हें रोकना मुश्किल है। कैसे रोकें, यह बड़ा चैलेंज है। उनका कहना है कि उन्होंने पटवारी और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि जो सरकारी आवास खाली हैं वहां काम की तलाश में गुजरात जाने वाले लोगों को कुछ दिन ठहराया जा सकता है। झाबुआ-आलीराजपुर से सटे गुजरात के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों से भी कहा जा रहा है कि वे 20 नवंबर के बाद मप्र के मजदूरों को वापस भिजवाने का प्रयास करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सकें।

No comments:

Post a Comment