Wednesday, 6 November 2013

कहीं उम्मीदों की रोशनी तो कहीं दीयों में तेल खत्म

भगवान उपाध्याय | Nov 05, 2013, 04:16AM IST
 
EmailPrintComment
कहीं उम्मीदों की रोशनी तो कहीं दीयों में तेल खत्म
कई चेहरों पर खुशी चमक रही है, कुछ चेहरे मुरझाए भी हैं। किसी के घर मेले जैसा माहौल है तो किसी के घर सन्नाटा। जिन नेताओं को टिकट मिल गए हैं उनके घर उम्मीदों की रोशनी से जगमगाए तो टिकट न मिलने से हताश नेताओं के घर के दीये जल्दी बुझ गए। लोगों ने भी मजे लिए। टिकट न मिलने से हताश नेताओं के लिए कहा जा रहा है- इनके दीयों में तेल खत्म हो चुका है। टिकट पाने वालों के लिए पूछा जा रहा है- इन बुझे दीयों में तेल कहां से आया? भोपाल जोन की इस तीसरी रिपोर्ट में पढ़िए, दिवाली तक का चुनावी माहौल।
 
भोपाल. भोपाल जोन में दिवाली तक उम्मीदवारों की स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। जोन की 25 सीटों में से भाजपा ने 19 और कांग्रेस ने 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दस सीटें ऐसी हैं, जहां दोनों दलों के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। भाजपा की ओर से 6 और कांग्रेस की ओर से 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। इन सीटों पर नाम फाइनल करने में पार्टी के आकाओं को पसीना आ रहा है। कारण यह कि या तो यहां दावेदारों की संख्या ज्यादा है या फिर जीतने लायक उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। पहली सूची आने के बाद भाजपा में जिस तरह असंतोष उभरा, उसे देख पार्टी ठिठक गई है। उम्मीद से ज्यादा विरोध है। डेमेज कंट्रोल के लिए बड़े नेता मंथन कर रहे हैं। सीहोर, आष्टा और नरसिंहगढ़ से भाजपा उम्मीदवारों के विरोध में आवाज उठ रही है। इसके मुकाबले कांग्रेस में ऐसे हालात फिलहाल नहीं हैं। 
 
प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा में 6 सीटों पर जबकि कांग्रेस में 12 पर अब भी मशक्कत
रायसेन
सिलवानी में पाला बदल का खेल
जिले की ४ सीटों में से सिर्फ सांची पर ही अभी दोनों दलों ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। सांची में पिछले चुनाव की तरह इस बार भी डॉ. प्रभुराम चौधरी व डॉ. गौरीशंकर शेजवार आमने-सामने होंगे। भाजपा ने भोजपुर से सुरेंद्र पटवा को फिर मौका दिया है। कांग्रेस अभी यहां उलझन में है। कांग्रेस के लिए इसी तरह की उलझन सिलवानी में भी है। यहां भाजपा द्वारा रामपाल सिंह को टिकट देने से नाराज मौजूदा विधायक देवेंद्र पटेल कांग्रेस के पाले में चले गए हैं। बताते हैं कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दे दिया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनका विरोध है। उदयपुरा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक को फिर से टिकट दे दिया है।
 
राजगढ़
कांग्रेस ने रोके दो विधायकों के टिकट
जिले में दोनों पार्टियों ने 3-3 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि दो-दो सीटों के नाम रोक रखे हैं। ब्यावरा सीट पर दोनों दल एक-दूसरे के उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। खिलचीपुर से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक को फिर मौका दिया है। राजगढ़ व ब्यावरा के नाम घोषित न होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां से कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। नरसिंहगढ़ से गिरीश भंडारी व सारंगपुर से कृष्णमोहन मालवीय को टिकट देकर पार्टी ने पुराने चेहरों पर दांव खेला है। भाजपा ने सारंगपुर से अप्रत्याशित रूप से विधायक गौतम टेटवाल का टिकट काटकर कुंवर कोठार को प्रत्याशी बनाया है।
 
विदिशा
राघवजी का विकल्प नहीं मिला
विदिशा में भाजपा अब तक राघवजी के स्थान पर उम्मीदवार का चयन नहीं कर पाई है। कांग्रेस ने यहां से पिछला चुनाव लड़ चुके शशांक भार्गव के नाम का ऐलान किया है। जिले की शेष ४ सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कुरवाई से मौजूदा विधायक हरीसिंह सप्रे का टिकट काटकर भाजपा ने वीरसिंह पंवार को उतारा है। शमशाबाद, बासौदा व सिरोंज से पार्टी ने मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने शमशाबाद में पूर्व विधायक मेहताब सिंह की बहू ज्योत्सना यादव को मौका दिया है। बासौदा व सिरोंज में पार्टी को नाम तय करने में पसीना आ रहा है।  
 
भोपाल 
मध्य और हुजूर में पहले आप, पहले आप
जिले की 7 सीटों में से भाजपा 5 पर और कांग्रेस 4 पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। भाजपा ने बैरसिया से विधायक ब्रrानंद रत्नाकर का टिकट काटकर भोपाल के विष्णु खत्री को दिया है। कांग्रेस ने ब्रrानंद के चचेरे भाई महेश रत्नाकर को मैदान में उतारा है। महेश बैरसिया के ही हैं। उन्हें जिताने के लिए कांग्रेस के सारे गुट एक हो गए हैं। भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के मुकाबले भाजपा ने पहली बार यहां से पूर्व सांसद आरिफ बेग के रूप में मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है। गत शनिवार को आरिफ बेग दिल्ली से भोपाल आए तो रेलवे स्टेशन और इमामी गेट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में लंबे अरसे बाद कुछ मुस्लिम चेहरे भाजपा के झंडे के नीचे दिखाई दिए। भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से भाजपा ने उमाशंकर गुप्ता पर फिर भरोसा किया है तो कांग्रेस ने पिछले चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त कराने वाले संजीव सक्सेना को टिकट दिया है। संजीव पिछले चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर बसपा से लड़े थे। गोविंदपुरा से भाजपा ने बाबूलाल गौर को फिर मौका दिया है तो कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल को उतारा है। भोपाल मध्य और हुजूर दोनों सीट ऐसी हैं, जहां दोनों दल पहले आप, पहले आप. की तर्ज पर इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों सीटें पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में गई थीं। इस बार दोनों मौजूदा विधायकों के टिकट कटने के संकेत हैं। हुजूर सीट से तो भाजपा में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। कांग्रेस को नरेला से उम्मीदवार का नाम तय करने में ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
 
सीहोर
दो सीटों पर भाजपा को भितरघात का खतरा
भाजपा ने जिले की चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सीहोर में पार्टी ने मौजूदा विधायक रमेश सक्सेना की जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया है। पार्टी कार्यकर्ता इसके विरोध में सामने आए हैं। यही हालात आष्टा में हैं। यहां से मौजूदा विधायक रणजीत सिंह गुणवान को टिकट देने पर पूर्व विधायक रघुनाथ मालवीय ने विद्रोही तेवर अख्तियार कर लिए हैं। इन दोनों सीटों पर भाजपा को भितरघात का खतरा है। जिले की इछावर और बुधनी सीट पर भाजपा को कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस ने सीहोर, आष्टा और बुधनी सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। सिर्फ इछावर से शैलेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की गई है।
 
सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें इंदौर जिले में

No comments:

Post a Comment