Monday, 18 November 2013

ग्राउंड रिपोर्ट-4 : फिर छिड़ी बात बिरादरी की

प्रवीण पाण्डेय | Nov 18, 2013, 03:17AM IST
 
EmailPrintComment
ग्राउंड रिपोर्ट-4 : फिर छिड़ी बात बिरादरी की
सागर. जात न पूछो साधु की..का चर्चित मुहावरा चुनावों में उलटकर जात ही बताओ प्रत्याशी की में तब्दील हो जाता है। प्रचार के दौरान अंदरूनी तरीके से प्रत्याशी की जाति ही बताई जाती है। इस बार भी बुंदेलखंड में हालात ऐसे ही बन रहे हैं। लहरविहीन-मुद्दाविहीन इस चुनाव में जगह-जगह बात फिर बिरादरी की चल पड़ी है। हालांकि ऊपरी तौर पर पार्टियां या प्रत्याशी चुनाव में विकास को ही मुद्दा बता रहे हैं लेकिन अंदरूनी तौर पर जातियों के गणित के आधार पर ध्रुवीकरण की कोशिश अपने-अपने तरीके से की जा रही है।
 
यह चुनाव में परदे के पीछे का ध्रुव सत्य है।बहरहाल बिरादरी की बातों के बीच चुनाव में जाड़े में भी बड़ों-बड़ों को पसीना छूट रहा है। बागी जोर लगा रहे हैं और बाकी प्रत्याशी भी बेचैन हैं।  इस बार बुंदेलखंड में न तो चुनावी पारा चढ़ता नजर आ रहा है और न ही प्रचार में ज्यादा जोश दिखाई दे रहा है। हालात खामोश चुनाव जारी हैं के बने हुए हैं। मुख्यालय सागर में पार्टियों के झंडे-बैनर लहराते नजर आ रहे हैं लेकिन बाकी जिलों में न कहीं झंडे न बैनर।
 
गांवों की सड़कों को जरूर नेताओं की लक्जरी गाड़ियां रौंद रहीं हैं। कभी-कभार कोई प्रचार वाहन माहौल को चुनावी बताते हुए निकल जाता है। प्रमुख दलों के बड़े-बड़े नेता आकाश मार्ग से आकर जनता को भाषण पेल रहे हैं। ग्रामीण हेलिकाप्टर देखने तो आते ही हैं।प्रत्याशी जनता से संपर्क के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। 
 
 बड़ों-बड़ों का छूटा पसीना
टीकमगढ़ - सपा-बसपा ने दिखाई ताकत 
टीकमगढ़ में भाजपा कांग्रेस के अलावा सपा-बसपा और समानता दल ने संघर्ष कड़ा कर दिया है। वहीं पृथ्वीपुर में सपा समीकरण बिगाड़ सकती है। खरगापुर में बसपा ने मुकाबले को त्रिकोणीय कर दिया है। यह लोधी बाहुल्य क्षेत्र है। इस सीट पर परोक्ष रूप से उमा की प्रतिष्ठा भी लगी है। निवाड़ी में समाजवादी पार्टी की मीरा दीपक यादव फिर से चुनाव लड़ रहीं है। यहां भाजपा ने पिछला चुनाव लड़ने वाले अनिल जैन को तो कांग्रेस ने नए चेहरे बालकृष्ण दुबे को आजमाया है। सपा से सीट छीनना दोनों को बड़ी चुनौती है। जतारा में राज्यमंत्री हरिशंकर खटीक भी कुछ मुश्किल में है। कांग्रेस के दिनेश अहिरवार के अलावा बसपा, सपा सहित 10 प्रत्याशी यहां हैं। 
 
दमोह - दोनों मंत्री दिक्कत में 
दमोह से कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया के लिए पिछले चुनाव का नतीजा परछाई बना है। वे इन्हीं कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभान सिंह से बहुत कम मतों से जीत पाए थे। इस बार भी दिक्कत कम नहीं है। जबेरा से राज्यमंत्री दशरथ लोधी को कांग्रेस के नए चेहरे प्रतापसिंह लोधी से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। पथरिया में कांग्रेस के पुष्पेंद्र हजारी को बागी रामबाई ने परेशानी में डाल दिया है। भाजपा के लखन पटेल नए चेहरे हैं। हटा में विधायक उमादेवी खटीक व कांग्रेस के हरिशंकर चौधरी में सीधी टक्कर है। 
 
बागी सहित सपा बसपा भी मार रहे जोर
सागर- मंत्री उलझे तो सांसद भी घिरे  
रहली सीट पर कबीना मंत्री गोपाल भार्गव को कांग्रेस के ब्रजबिहारी पटैरिया ने क्षेत्र में ही उलझा दिया है। खुरई में दोनों दलों के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सुरखी में भाजपा के बागी राजाराम पटेल पार्टी का कुछ नुकसान कर सकते हैं। सागर में भाजपा कांग्रेस में सीधी टक्कर है। बीना में बसपा के नरेश बौद्ध मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की स्थिति में है। देवरी में कांग्रेस के बागी बृजेंद्र देवलिया पार्टी को नुकसान करेंगे। बंडा में भाजपा के नए चेहरे हरवंशसिंह राठौर और कांग्रेस विधायक नारायण प्रजापति के मुकाबले को बसपा के गुलाबचंद गोलन ने त्रिकोणीय बना दिया है।नरयावली में भाजपा विधायक प्रदीप लारिया और कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी दोनों ही भितरघात के शिकार हैं। 
 
छतरपुर - बागियों पर है दारोमदार 
छतरपुर में भाजपा कांग्रेस के कितना नुकसान करते हैं इस पर पूरा दारोमदार है। महाराजपुर में भाजपा- कांग्रेस के अलावा  बसपा और समानता दल सहित कुल 15 प्रत्याशी हैं। राजनगर में भाजपा के मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया कांग्रेस विधायक विक्रमसिंह नाती राजा को चुनौती दे रहे हैं। बड़ामलहरा में भाजपा विधायक रेखा यादव, कांग्रेस के तिलकसिंह लोधी व बसपा के आनंदसिंह सहित 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोट कटिंग से यहां समीकरण प्रभावित होने की स्थिति है। बिजावर में कांग्रेस के राजेश शुक्ला को स्थानीय होने का लाभ मिल सकता है। भाजपा के पुष्पेंद्र गुड्डन पाठक टिकट महाराजपुर से मांग रहे थे लेकिन उन्हें यहां भेज दिया गया।चंदला में भाजपा के आरडी प्रजापति व कांग्रेस के हरप्रसाद अनुरागी के अलावा बसपा के राजकुमार मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। 
 
 
पन्ना - दो महिलाओं और मंत्री व नायक में कड़ा मुकाबला  
पन्ना में भाजपा की कुसुम मेहदेले एवं कांग्रेस का नया चेहरा मीनासिंह यादव के मुकाबले को भाजपा के बागी रामावतार पाठक व बसपा के महेंद्र सिंह ने चतुष्कोणीय बना दिया है। यहां ब्राहाण, यादव व लोधी मतदाता निर्णायक है। पवई में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्रप्रताप सिंह और कांग्रेस प्रवक्ता व प्रत्याशी मुकेश नायक के बीच कड़ा संघर्ष है। दोनों यहां पार्टी के असंतुष्टों से भी जूझ रहे हैं। गुन्नौर में भाजपा के महेंद्र बागरी व कांग्रेस के शिवदयाल बागरी में मुकाबला है।

No comments:

Post a Comment