Wednesday, 6 November 2013

मुलताई में पार्टियों पर भारी रहे हैं निर्दलीय

चंदू देशमुख | Nov 05, 2013, 10:21AM IST
 
EmailPrintComment
मुलताई में पार्टियों पर भारी रहे हैं निर्दलीय
मुलताई. मुलताई में विधानसभा चुनावों का ट्रेंड प्रदेश की बाकी विधानसभा सीटों से अलग है। यहां मतदाता पार्टी से ज्यादा महत्व प्रत्याशी को देते हैं। शायद यही कारण है कि अब तक के चुनावों में छह बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस 4 बार और भाजपा व सपा 1-1 बार ही जीत हासिल कर सकी हैं।
निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए भाग्यशाली होने के अलावा इस सीट की एक और खासियत है। यहां से अपेक्षाकृत नए उम्मीदवारों ने राजनीति के मैदान में कदम रखा और जीत के साथ आगाज किया। हालांकि, एक या दो बार जीतने के बाद मतदाताओं ने उन्हें राजनीति से ही विदाई दे दी। यह सिलसिला 1962 से लगातार जारी है।
लगातार तीन बार जीत नहीं
यहां से कोई भी उम्मीदवार लगातार तीन बार जीत नहीं सका। बालकृष्ण, मनीराम बारंगे और डॉ. सुनीलम लगातार दो-दो बार जीते, लेकिन तीसरे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1990 से नहीं जीती भाजपा: मुलताई से भाजपा प्रत्याशी सिर्फ एक बार जीता। 1990 में भाजपा ने क्षेत्र से दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत चुके मनीराम बारंगे को मैदान में उतारा था। बारंगे ने कांग्रेस के धनराज कड़वे को हराया था। 1990 में भाजपा लहर के बाद कभी भी पार्टी अपने प्रत्याशी को यहां से जिताने में कामयाब नहीं हो पाई।

No comments:

Post a Comment