Saturday, 9 November 2013

करोड़पतियों को टिकट और जीत का चांस ज्यादा
अजरुन रिछारिया | Oct 28, 2013, 10:38AM IST

·         आर्टिकल
·         विचार (1)
EmailPrintComment

भोपाल. चुनाव में करोड़पति दावेदारों को टिकट मिलने का चांस कुछ ज्यादा रहता है और टिकट के बाद जीतने का भी। पिछले विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों ने सबसे अधिक करोड़पतियों को मौका दिया। कांग्रेस ने सबसे अधिक 81 करोड़पति और भाजपा ने 76 करोड़पतियों पर भरोसा जताया।
इसके बाद बसपा की ओर से 27, भाजश की ओर से 24 और सपा की ओर से 9 करोड़पति प्रत्याशी मैदान में थे। चुनावी अखाड़े में उतरने वाले कुल 2,964 प्रत्याशियों में से 8 प्रतिशत (243) ही करोड़पति प्रत्याशी थे लेकिन चुनाव के बाद जीतने वालों में 87 प्रत्याशी यानी 40 प्रतिशत करोड़पति थे। साफ है यदि आप करोड़पति हैं तो चुनाव में आपके जीतने के चांस बढ़ सकते हैं।
जीत की गारंटी नहीं
करोड़पति होने से जीत के चांस बढ़ सकते हैं पर जरूरी नहीं कि चुनाव में आपकी जीत पक्की मानी जाए। पिछले चुनाव में कांग्रेस के  81 करोड़पति मैदान में थे जिनमें से 46 हार गए। भाजपा के 76 में से 26 को शिकस्त मिली। भाजश के 24 में से 2३ हारे, सपा के 9 में से 8 और बसपा के तो पूरे 27 करोड़पति प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा था।
पिछले चुनाव में कांग्रेस से 8१ करोड़पति मैदान में थे, भाजपा के 76
सबसे ज्यादा सम्पति वाले विधायक
संजय पाठक    कांग्रेस विजयराघवगढ़   34 करोड़
सत्यनारायण पटेल      कांग्रेस  देपालपुर 30 करोड़
केपी सिंह       कांग्रेस  पिछोर  11 करोड़
ध्रुव नारायण सिंह भाजपा  भोपाल मध्य    8 करोड़
अजय सिंह      कांग्रेस  चुरहट   7 करोड़
सबसे कम संपिा वाले विधायक
कल्पना परुलेकर कांग्रेस  महिदपुर 96 हजार
राम गरीब कोल  बसपा   त्यौंथर  1.20 लाख
राधेलाल बघेल   सेवड़ा   बसपा   2.80 लाख
मनोहर ऊंटवाल  आलोट  भाजपा  2.98 लाख

अनार भाई वास्कले      पंधाना  भाजपा  3 लाख

No comments:

Post a Comment