Thursday, 28 November 2013

प्रदेश में एक दर्जन सीटों पर मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

संजय दुबे | Nov 27, 2013, 12:55PM IST
 
EmailPrintComment
प्रदेश में एक दर्जन सीटों पर मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
भोपाल. प्रदेश की एक दर्जन सीटों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का मतदान करने का प्रतिशत ज्यादा रहा। इनमें खास तौर पर राजधानी भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया। इस सीट पर मतदान के यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। राज्य के चार जिलों में भी पुरुष, महिलाओं की तुलना में मतदान करने में पिछड़ गए। इस मामले में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए जो मतदाता सूची तैयार हुई है, उसमें उल्लेखनीय सुधार किए गए। इसी का परिणाम है कि शहरी क्षेत्रों में भी महिला मतदान प्रतिशत, पुरुषों की तुलना में ज्यादा हुआ।
 
प्रदेश में सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव में 73.80 फीसदी पुरुषों और 70.10 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। पुरुषों और महिलाओं के इस मतदान प्रतिशत को मिलाकर कुल 72.05 मतदान हुआ। इसके अलावा .47 प्रतिशत पोस्टल बैलेट से मतपत्र पड़े इस तरह 72.52 प्रतिशत हुआ।

No comments:

Post a Comment