Sunday, 10 November 2013

युवा अपना वजूद साबित करें, वोट डालें

bhaskar news | Nov 10, 2013, 14:29PM IST
 
EmailPrintComment
युवा अपना वजूद साबित करें, वोट डालें
 
भोपाल. कुल वोटर नए वोटर एक बार वोट दे चुके युवा कुल युवा वोटर
(18 से 23 वर्ष) (23 से 28 वर्ष)
मध्यप्रदेश
4.65 करोड़ 87.94 लाख (१८.91') 65.18 लाख (१४')  1.53 करोड़ (32.9')
छत्तीसगढ़
1.67 करोड़़ 30.76 लाख (१८.४२') २३.२६ लाख (१३.८८')  ५४ लाख (32.३')
राजस्थान
४.२९ करोड़़ ८५.९६ लाख (२०.०४') ६१.२५ लाख (१४.१६')  १.१४ करोड़ (3४.२')
दिल्ली
१.१४ करोड़़ २०.७५ लाख (१८.०४') १८.०५ लाख (१५.७६')  ३८.६ लाख (३३.८')
पांच राज्यों में चुनाव हैं और युवाओं के पास एक सुनहरा मौका। सुनहरा इसलिए कि डेढ़ से 6 प्रतिशत वोट के अंतर से ही सरकारें बन जाती हैं। कभी-कभी तो दो प्रतिशत के अंतर से कुछ पार्टियां दो-तिहाई बहुमत तक पा गईं। ...और आप दो-चार नहीं, 33 प्रतिशत हैं। केवल 18 से 28 की उम्र के युवा 33 प्रतिशत हैं। इनमें 19 प्रतिशत तो 18 से 23 की उम्र वाले वे युवा हैं जो पहली बार वोट डालेंगे। बाकी 23 से 28 की उम्र के हैं वे युवा जो एक बार वोट डाल चुके।

लेकिन आपके 33 प्रतिशत होने का तब तक कोई मतलब नहीं है जब तक आप वोट नहीं डालते। दरअसल, अव्यवस्था को सबसे ज्यादा आप ही भुगतते हैं। आप सड़कों पर धक्के खाते हैं। कुंठा होती है। आपको चिंता सताती है- अपने परिवार की। अपने भविष्य की। आपको व्यवस्था पर गुस्सा आता है। सबसे ज्यादा। लेकिन इसका जिम्मेदार कौन है? केवल आप। अगर वोट नहीं डालेंगे! अपना हक दूसरों के हाथों में दे देंगे तो अगले पांच साल तक की तमाम परेशानियों, सारी उलझनों और समग्र चिंताओं का जिम्मेदार आखिर कौन होगा? आप।

अपनी ताकत को पहचानिए। ये ताकत है आपकी एकता। यानी 33 प्रतिशत। जब 2 प्रतिशत वोट से सरकारें बन जाती हैं तो सारे युवा वोट डालकर कितनी सरकारें बना सकते हैं। मेरे एक वोट से क्या हो जाएगा? मैं वोट नहीं डालूंगा तो सरकार बनने से थोड़े ही रुक जाएगी? इन व्यर्थ के प्रश्नों को फेंकिए और पहचानिए अपनी ताकत को। एक वोट की ताकत को। एहसास कराइए इस राजनीति को, इन राजनेताओं को और इस व्यवस्था को, अपने होने का।

दो जुमले फेंककर राजनीति, राजनेताओं और व्यवस्था से चिढ़ते रहने से कुछ नहीं होने वाला। जो कुछ होगा, वोट डालने से ही होगा। सही को चुनकर ही आप अपने भविष्य को, अपने गुस्से को सही दिशा दे सकते हैं।
सरकार वही बनेगी जो आप चाहेंगे। मौका है। सुनहरा। इस बार मत चूकिए। वोट जरूर डालिए। ...और बनाइए ऐसी सरकार जो आपका भविष्य संवार सके। आपके परिवार की चिंताएं दूर कर सके। आपके गुस्से को, ऊर्जा को, शक्ति को सकारात्मक मोड़ दे सके। ...और ये बड़ी आसानी से संभव है। वोट डालकर तो देखिए। अपने मत का इस्तेमाल तो कीजिए। समूचा देश पहचानेगा आपको। जानेगा आपकी ताकत को।

दैनिक भास्कर इन राज्यों के युवाओं के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा युवा वोट डाल सकें ताकि अपने भविष्य के प्रति उनकी चिंताएं कम से कम हो सकें।

No comments:

Post a Comment