ठेकेदार और किसान महिलाएं देंगी राजनेताओं को टक्कर
जॉन राजेश पॉल | Nov 06, 2013, 04:35AM IST
रायपुर. प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं और पुरुषों के बीच रोचक मुकाबला होगा। 90 में से 21 सीटों पर महिलाएं सीधे पुरुषों को ललकार रही हैं। महिलाएं मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह समेत तीन मंत्री और चार वर्तमान विधायकों को भी चुनौती दे रही हैं। दिज्गजों को चुनौती देने वालों में 6 महिला वर्तमान विधायक भी हैं। केवल दो सीटों दुर्ग ग्रामीण और सारंगढ़ में महिलाओं में आपस में सीधी टक्कर है। महिलाओं का महिलाओं से मुकाबला केवल दो सीटों पर होगा। सारंगढ़ से कांग्रेस की वर्तमान विधायक पदमा मनहर और भाजपा की केराबाई मनहर टकराएंगी। दुर्ग ग्रामीण सीट से वर्तमान विधायक प्रतिमा चंद्राकर का मुकाबला पूर्व विधायक रमशीला साहू से होगा।
घरेलू महिलाएं
महिला उम्मीदवारों में अलका मुदलियार, चंपादेवी पावले, रजनी त्रिपाठी, शेषराज हरबंस, रूप कुमारी चौहान, अनीता शर्मा, अनीता पात्रे, तेज कुंवर नेताम व देवती कर्मा अब तक घर में चौका-चूल्हा संभाल रही थीं। वे पहली बार राजनीति में दांवपेंच आजमाएंगी। सिर्फ रजनी दोबारा चुनाव लड़ रही हैं।
खेती करने वाली महिलाएं
लता उसेंडी, विधायक रेणुका सिंह, लक्ष्मी बघेल, अंबिका मरकाम, प्रतिमा चंद्राकर व सरोजा राठौर, रमशीला साहू, सुनिधि राठिया, केराबाई मनहर, पदमा मनहर, सरोजनी बंजारे खेती करती हैं।
ठेकेदार, डॉक्टर और वकील भीअमित जोगी के खिलाफ ताल ठोकने वाली समीरा पैकरा ठेकेदारी करती हैं। कोटा विधायक रेणु जोगी डाक्टर हैं। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. किरणमयी नायक वकील हैं। डौंडीलोहारा से रेंजर होरीलाल रावटे के खिलाफ लड़ रहीं अनिला भेड़िया बिजनेस करती हैं। मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ बिलासपुर से लड़ रहीं महापौर वाणी राव का पेशा राजनीति है। मंत्री लता और समीरा अविवाहित हैं।
कई सीटों पर महिला-पुरुष बराबर
कुनकुरी, पत्थलगांव, मरवाही, महासमुंद, सिहावा-नगरी, खुज्जी में महिला और पुरुष वोटरों की संख्या लगभग बराबर है। 40 से 45 सीटों पर अंतर 5 से 8 हजार का ही है। पिछली बार भाजपा ने 10 विधानसभा में महिलाओं पर दांव लगाया था। इनमें से 8 और कांग्रेस की 5 महिलाएं विधायक बनीं। दो उप-चुनावों बालोद-संजारी व भटगांव में भाजपा जीतीं थी। भाजपा और कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने पिछले दो विधानसभा चुनावों में काफी उलटफेर किया था। वे मंत्रियों तक को करारी शिकस्त दे चुकी हैं। भाजपा की रेणुका सिंह व लता उसेंडी और कांग्रेस की सरोजा मनहर ने मंत्रियों को हराया था।
No comments:
Post a Comment